HomeNewsश्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर...

श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को गुरुद्वारा साहिब, सेक्टर-46डी से भव्य नगर कीर्तन सजाया गया। दोपहर 2 बजे आरंभ हुआ नगर कीर्तन सेक्टर-46 मार्केट, सेक्टर-47, 48, 49, 50 की विभिन्न सोसायटियों तथा गांव बुडैल से होते हुए शाम 8 बजे गुरुद्वारा साहिब, सेक्टर-34 में संपन्न हुआ।

मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा, “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” के जयकारों और माथा टेककर नगर कीर्तन का स्वागत किया।सेक्टर-46 मार्केट के समीप श्री सनातन धर्म सभा एवं मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने पांच प्यारों का सिरोपाओं और पुष्पमालाओं से सम्मान किया। इस अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष जितेंद्र भाटिया और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बलविंदर सिंह ‘उत्तम’ ने सभी के स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और विश्व शांति की अरदास की।

संगत को खीर-पूड़े का प्रसाद भी वितरित किया गया। नगर कीर्तन के दौरान गतका दल ने पारंपरिक युद्ध कला का आकर्षक प्रदर्शन किया, जबकि पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को गुरु साहिब की शिक्षाओं से जोड़ा। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लंगर एवं सेवा स्टॉल लगाए गए। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments