HomeNewsगुरु नानक देव विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण अभियान आयोजित

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण अभियान आयोजित

सिटीन्यूज़ नॉउ

अमृतसर: गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के उप-कुलपति प्रो. करमजीत सिंह के मार्गदर्शन में वनस्पति एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग ने परिसर को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस दौरान कटहल, आम और अमरूद के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीन विद्यार्थी कल्याण प्रो. सतनाम सिंह देओल ने पौधारोपण कर विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना समय की आवश्यकता है। साथ ही सभी को “प्रो-प्लैनेट पीपल” बनने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. सतविंदरजीत कौर, प्रो. एम.एस. भट्टी, डॉ. आस्था भाटिया, डॉ. नीतिका कपूर, डॉ. कृतिका पंडित, डॉ. मेहक तनेजा तथा लैंडस्केप अधिकारी गुरविंदर सिंह उपस्थित रहे। विभागाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे अभियान पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments