सिटीन्यूज़ नॉउ
पंचकूला: सतलुज पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा आलिया ने टेबल टेनिस में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। आलिया ने शिमला में आयोजित शिमला हॉट वेदर एवं हिमाचल प्रदेश स्टेट टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप में अंडर-13 बालिका एकल वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
आलिया ने शिमला में आयोजित शिमला हॉट वेदर एवं हिमाचल प्रदेश स्टेट टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप में अंडर-13 बालिका एकल वर्ग का स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, शिमला में 5 से 9 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
आलिया ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान आत्मविश्वास और शानदार तकनीक का प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों में अपना दबदबा बनाए रखा और विजेता का स्थान हासिल किया। उसकी सफलता के पीछे नियमित अभ्यास, अनुशासन, कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण प्रमुख कारण रहे।
सतलुज ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्रबंध निदेशक रीकृत सराय ने कहा कि आलिया की सफलता उसकी मेहनत, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता हासिल करने की प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्कूल विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए उचित मंच और अवसर प्रदान करता है।
आलिया की इस उपलब्धि पर सतलुज पब्लिक स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्कूल विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए उचित मंच और अवसर प्रदान करता है, और स्कूल के बारे में और खेलों के मंच तैयार किए जा रहे हैं।

