सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: हरियाणा में आईसीयू मरीजों के लिए मानकीकृत एंटरल एवं पैरेंट्रल न्यूट्रिशन गाइडलाइंस तथा डाइटेटिक्स एवं न्यूट्रिशन विद्यार्थियों के लिए व्यवस्थित इंटर्नशिप नीति तैयार करने को लेकर पंचकूला में स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन आयोजित किया गया। बैठक का आयोजन स्वर्ण जयंती हरियाणा इंस्टीट्यूट फॉर फिस्कल मैनेजमेंट (एसजेएचआईएफएम) ने स्टेट सपोर्ट मिशन के तहत किया।
बैठक का नेतृत्व संस्थान के महानिदेशक डॉ. राज नेहरू ने किया। पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, पीजीआई रोहतक, जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 समेत प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञों ने आईसीयू पोषण व्यवस्था और विद्यार्थियों की इंटर्नशिप से जुड़े अनुभव साझा किए।विशेषज्ञों ने राज्य के अस्पतालों में आईसीयू मरीजों के पोषण के लिए समान, व्यावहारिक और साक्ष्य आधारित दिशा-निर्देश तैयार करने पर जोर दिया।
विद्यार्थियों को बेहतर व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए राज्यस्तरीय इंटर्नशिप नीति की आवश्यकता भी रेखांकित की गई।बैठक में तकनीकी वर्किंग ग्रुप गठित करने का निर्णय लिया गया, जो दोनों प्रस्तावित पहलों की रूपरेखा तैयार करने में तकनीकी सहयोग देगा।

