HomeNewsनगर निगम सलाहकार समिति के गठन का प्रस्ताव, प्रशासक से मिले CTA...

नगर निगम सलाहकार समिति के गठन का प्रस्ताव, प्रशासक से मिले CTA अध्यक्ष

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन (रजि.), सेक्टर-17 के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर नगर निगम सलाहकार समिति के गठन का प्रस्ताव रखा। इस संबंध में उन्होंने प्रशासक को एक प्रतिनिधित्व पत्र सौंपा।

पंछी ने सुझाव दिया कि समिति की अध्यक्षता महापौर करें तथा इसमें स्थानीय निकाय विभाग के सचिव, नगर निगम आयुक्त, वरिष्ठ अधिकारी, निर्वाचित पार्षदों के साथ-साथ व्यापारिक, औद्योगिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए।उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, पार्किंग, अतिक्रमण, यातायात, स्ट्रीट लाइटिंग, जल निकासी, पार्कों और नागरिक सुविधाओं जैसे प्रमुख मुद्दों पर नियमित चर्चा कर समाधान तलाशे जा सकेंगे।

पंछी ने कहा कि इससे नगर निगम और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा चंडीगढ़ की स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित शहर की पहचान को बनाए रखने में मदद मिलेगी। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने प्रस्ताव को गंभीरता से सुनते हुए इस पर विचार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments