सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: जिला बार एसोसिएशन, चंडीगढ़ के 11 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई। नामांकन के अंतिम दिन उम्मीदवारों और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। अब चुनाव प्रचार और मतदाताओं से संपर्क का दौर तेज होगा।
अध्यक्ष पद के लिए अमरजीत सिंह गुजराल, गगन अग्रवाल, रविंदर सिंह बासी (जॉली) और सुनील नारंग मैदान में हैं। वाइस प्रेसिडेंट सामान्य पद पर अभय जोशी और धर्मिंदर सिंह, जबकि महिला आरक्षित पद पर गीतांजलि वाधवा और प्रतिभा भंडारी ने नामांकन दाखिल किया है।
सचिव पद पर नरेश कुमार और तेजविंदर सिंह गिल, ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए पुष्पिंदर सिंह, सुनील कुमार पांडे और सुरभि यादव तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रतीक गर्ग और पुनीत छाबड़ा चुनाव मैदान में हैं।सीनियर एग्जीक्यूटिव के पांच पदों के लिए सात और जूनियर एग्जीक्यूटिव के पांच पदों के लिए 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। दोनों श्रेणियों में दो-दो पद महिला वकीलों के लिए आरक्षित हैं।
महिला आरक्षित वाइस प्रेसिडेंट पद की उम्मीदवार गीतांजलि वाधवा ने महिला वकीलों की सुरक्षा, बेहतर सुविधाओं और युवा वकीलों के कल्याण को प्राथमिकता बताया। वहीं कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार पुनीत छाबड़ा ने पारदर्शी वित्तीय प्रबंधन और जवाबदेही को अपना प्रमुख एजेंडा बताया।नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई हैं।

