HomeNewsचंडीगढ़ में AAP को मजबूती, गुरमीत राणा और गुलाम मुस्तफा टीम सहित...

चंडीगढ़ में AAP को मजबूती, गुरमीत राणा और गुलाम मुस्तफा टीम सहित पार्टी में शामिल

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के संगठन को बुधवार को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब वार्ड नंबर 6 के गुरमीत राणा ने अपनी पूरी टीम के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इसके साथ ही गुलाम मुस्तफा भी अपनी पूरी टीम सहित पार्टी में शामिल हुए।

सेक्टर-39 स्थित पार्टी कार्यालय में चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह की मौजूदगी और विजयपाल सिंह प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित जॉइनिंग कार्यक्रम में दोनों नेताओं और उनके साथ आए कार्यकर्ताओं का पार्टी नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

जॉइनिंग कार्यक्रम में पार्टी के जनरल सेक्रेटरी सनी औलख, नेता प्रतिपक्ष हरदीप जी, मुख्य प्रवक्ता योगेश डिंगरा, पूर्व मेयर कुलदीप कुमार और ट्रेजरर JD घई समेत पार्टी की वरिष्ठ स्टेट लीडरशिप मौजूद रही। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि लगातार बड़ी संख्या में लोगों का आम आदमी पार्टी से जुड़ना इस बात का संकेत है कि चंडीगढ़ में पार्टी का संगठन जमीनी स्तर पर लगातार मजबूत हो रहा है।

इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता और जनता के साथ उसका सीधा जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के लोग अब ऐसी राजनीति चाहते हैं जो सिर्फ वादों तक सीमित न रहे, बल्कि जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देकर उनके समाधान के लिए जमीन पर काम करे।

AAP नेताओं ने कहा कि पार्टी चंडीगढ़ के हर वार्ड में अपने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आम लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में चंडीगढ़ में और भी बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ेंगे और शहर में बदलाव की मुहिम को और गति मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments