HomeNewsतीसरे सरे दिन भी छाया रहा ‘टेंट डेकोर इंडिया 2026’, उमड़े खरीदार...

तीसरे सरे दिन भी छाया रहा ‘टेंट डेकोर इंडिया 2026’, उमड़े खरीदार और उद्योग विशेषज्ञ

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: सेक्टर-34 स्थित एग्जीबिशन ग्राउंड में आयोजित ‘टेंट डेकोर इंडिया 2026’ को रविवार को भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। बड़ी संख्या में विजिटर्स, कारोबारी और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स एक्सपो पहुंचे और आधुनिक उत्पादों, तकनीकों व सेवाओं में रुचि दिखाई।

शोमैन एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड (एग्जीबिशन डिवीजन) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय एक्सपो में 60 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। 8,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में सजे इस एक्सपो में 2,600 से अधिक उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।

आधुनिक टेंट स्ट्रक्चर, वेडिंग एवं इवेंट डेकोरेशन, कैटरिंग उपकरण, फर्नीचर, कारपेट, लाइटिंग, साउंड सिस्टम, स्टेज और हॉस्पिटैलिटी सॉल्यूशंस विशेष आकर्षण बने हुए हैं।शोमैन एसोसिएट्स के फाउंडर सतीश शर्मा और डायरेक्टर ध्रुवनेश शर्मा ने कहा कि दूसरे दिन की प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही। उन्होंने विजिटर्स, प्रदर्शकों और सहयोगियों का आभार जताया।

आयोजकों के अनुसार चंडीगढ़ की भौगोलिक स्थिति के चलते यह एक्सपो पूरे उत्तर भारत के उद्योग के लिए महत्वपूर्ण मंच बन रहा है। कंपनी दिसंबर में सेक्टर-18 परेड ग्राउंड में बड़ा शॉपिंग एक्सपो और जल्द मेडिकल एक्सपो आयोजित करेगी। 33 वर्षों में 465 से अधिक एक्सपो आयोजित कर चुकी कंपनी का यह एक्सपो 7 सितंबर को समाप्त होगा। प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments