HomeSocial Workसेवा के संकल्प के साथ मनाई किसना शोरूम की पहली वर्षगांठ

सेवा के संकल्प के साथ मनाई किसना शोरूम की पहली वर्षगांठ

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सेक्टर-17 स्थित एक्सक्लूसिव शोरूम की पहली वर्षगांठ सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 36 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। वहीं, जरूरतमंद लोगों को भोजन भी कराया गया।कंपनी के लिए यह आयोजन केवल वर्षगांठ समारोह नहीं, बल्कि एक वर्ष पहले किए गए संकल्प को पूरा करने का अवसर रहा।

पिछले वर्ष शोरूम के उद्घाटन समारोह में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे थे। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के फाउंडर घनश्याम धोलकिया ने उस अवसर पर चंडीगढ़वासियों के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और प्रत्येक वर्ष जनहित में पहल करने का संकल्प लिया था।

किसना नॉर्थ के CSR मैनेजर प्रकाश पुरोहित, फ्रेंचाइजी पार्टनर हिमांशु गर्ग, स्टोर मैनेजर ऋषभ तथा टीम सदस्यों साहिल और आकाश सहित पूरी टीम ने आयोजन में सहयोग दिया। नेशनल मैनेजर प्रियेश गामोट ने कहा कि सामाजिक जिम्मेदारी किसना की कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments