HomeNewsएमसीएम में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत जागरूकता सत्र

एमसीएम में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत जागरूकता सत्र

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: मेहर चंद महाजन डीएवी महिला महाविद्यालय, सेक्टर-36 की स्वास्थ्य समिति एवं एनएसएस इकाइयों ने जीएमसीएच-32 के नेत्र रोग विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत नेत्रदान पर जागरूकता सत्र आयोजित किया।

मुख्य वक्ता प्रो. एस.के. आर्य ने नेत्रदान के महत्व, प्रक्रिया और पात्रता मानदंड की जानकारी दी। उन्होंने नेत्रदान से जुड़े मिथकों एवं भ्रांतियों को दूर करते हुए विद्यार्थियों से नेत्रदान का संकल्प लेने तथा परिवार और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

इसके बाद आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने नेत्रदान से संबंधित विभिन्न सवाल पूछे और विशेषज्ञ से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में करीब 150 विद्यार्थियों के अलावा शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ ने भाग लिया।

कार्यवाहक प्राचार्या श्रीमती नीना शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, करुणा और सामुदायिक सेवा की भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इस नेक कार्य के लिए आगे आने और दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments