HomeNewsनशा पीड़ितों और परिवारों के लिए विशेष नीति की मांग, प्रशासक से...

नशा पीड़ितों और परिवारों के लिए विशेष नीति की मांग, प्रशासक से मिला प्रतिनिधि मंडल

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: शहर में बढ़ती नशे की समस्या से निपटने और नशे की गिरफ्त में आए लोगों व उनके परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में सतिंदर सिंह, शशि शंकर तिवारी और रविंदर रावत शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक को मांगपत्र सौंपते हुए नशा पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए विशेष एवं प्रभावी नीति बनाने की मांग की।उन्होंने कहा कि नशे की समस्या केवल प्रभावित व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इसका गहरा असर पूरे परिवार पर पड़ता है। ऐसे परिवारों को उपचार, पुनर्वास के साथ-साथ मानसिक, सामाजिक और आर्थिक सहयोग की भी आवश्यकता होती है।.

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि नशे की रोकथाम, उपचार और पुनर्वास के साथ पीड़ित परिवारों के लिए भी सहायता की समग्र व्यवस्था विकसित की जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासक इस गंभीर सामाजिक समस्या को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments