HomeNewsबी.के.एम. विश्वास स्कूल में दशहरा क्विज प्रतियोगिता आयोजित

बी.के.एम. विश्वास स्कूल में दशहरा क्विज प्रतियोगिता आयोजित

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: बी.के.एम. विश्वास स्कूल, सेक्टर-9, पंचकूला में कक्षा तीसरी और चौथी के विद्यार्थियों के लिए दशहरा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि करना, टीम भावना विकसित करना तथा उन्हें दशहरे के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व से परिचित करवाना था।प्रतियोगिता में अयोध्या, चिरकुट, मिथिला और पंचवटी नामक चार टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान, आत्मविश्वास और त्वरित उत्तर देने की क्षमता का आकलन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और टीम भावना एवं आपसी सहयोग का परिचय दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशक साध्वी नीलिमा विश्वास जी और प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू बाला ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसी ज्ञानवर्धक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और उत्साहपूर्ण अनुभव रही। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल दशहरे के महत्त्व को समझने का अवसर मिला, बल्कि उन्होंने बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश भी ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments