HomeNewsसेक्टर-35डी के सार्वजनिक शौचालय का जीर्णोद्धार शुरू

सेक्टर-35डी के सार्वजनिक शौचालय का जीर्णोद्धार शुरू

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: वार्ड नंबर 23 में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए सेक्टर-35डी की बूथ मार्केट स्थित सार्वजनिक शौचालय के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस पहल से स्थानीय दुकानदारों, बाजार में आने वाले लोगों और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

शौचालय की दीवारों और छत से पानी का रिसाव होने के साथ-साथ पानी की टंकी की व्यवस्था भी उचित नहीं थी। इन समस्याओं को दूर करने के लिए नवीनीकरण कार्य शुरू किया गया है, जिससे शौचालय की स्थिति में सुधार होगा और लोगों को स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने वार्ड पार्षद श्रीमती प्रेमलता द्वारा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाना जनहित की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए प्रधान श्री सेवा सिंह, श्री एस.एस. तुंग, श्री बलदेव सिंह, श्री सतीश गुप्ता सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने इस पहल के लिए पार्षद श्रीमती प्रेमलता का आभार जताया और क्षेत्र में इसी तरह विकास कार्य जारी रहने की उम्मीद व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments