HomeNewsडीबीयू ने शैक्षणिक उत्कृष्टता और वैश्विक विस्तार की उपलब्धियां साझा कीं

डीबीयू ने शैक्षणिक उत्कृष्टता और वैश्विक विस्तार की उपलब्धियां साझा कीं

सिटीन्यूज़ नॉउ

मंडी गोबिंदगढ़: देश भगत विश्वविद्यालय (डीबीयू) ने प्रेसवार्ता के दौरान अपनी शैक्षणिक प्रगति, शोध उपलब्धियों और अंतरराष्ट्रीयविस्तार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां साझा कीं। इस अवसर पर कुलाधिपति डॉ.ज़ोरा सिंह, प्रतिकुलाधिपति डॉ. तजिंदर कौर और कुलपति प्रो. (डॉ.) हर्षसदावर्ती उपस्थित रहे।

डॉ. ज़ोरा सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी सरदार लाल सिंह के आदर्शोंपर आधारित विश्वविद्यालय को नैक से ए-प्लस ग्रेड प्राप्त है। यहां भारत के विभिन्न राज्यों के साथ 20 से अधिक देशों के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहणकर रहे हैं। विश्वविद्यालय में व्यावसायिक, तकनीकी और स्वास्थ्य विज्ञानसे जुड़े पाठ्यक्रमों का विस्तार किया जा रहा है।

डॉ. तजिंदर कौर ने महिलासशक्तीकरण और समावेशी शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए डीबीयूशक्ति छात्रवृत्ति योजना का उल्लेख किया, जिसके माध्यम से जरूरतमंद एवंमेधावी छात्राओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है।

कुलपति प्रो. हर्षसदावर्ती ने शोध, नवाचार, पेटेंट, औद्योगिक सहयोग, कृत्रिम बुद्धिमत्ताऔर कौशल आधारित शिक्षा में प्रगति के साथ यूजीसी मान्यता प्राप्त ऑनलाइनएवं मुक्त व दूरस्थ शिक्षा (ओडीएल) कार्यक्रमों के विस्तार की जानकारीदी।

वार्ता का प्रमुख आकर्षण सेंट विंसेंट एवं ग्रेनेडाइंस स्थित डीबीयूअमेरिका का स्कूल ऑफ मेडिसिन रहा। संस्थान को राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड(एनएबी) से चार में से 3.11 की रेटिंग मिली है, जो अक्टूबर 2028 तक मान्यहै। इसका नाम विश्व चिकित्सा विद्यालय निर्देशिका (डब्ल्यूडीओएमएस) मेंभी दर्ज है। यहां भारतीय, कनाडाई और अन्य अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों केलिए चार एवं पांच वर्षीय एमडी कार्यक्रम उपलब्ध हैं, जिनमें यूएसएमएलईपरीक्षा की तैयारी पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

डॉ. ज़ोरा सिंह नेकहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य पंजाब से कैरेबियाई क्षेत्र तकगुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और वैश्विक अवसरों का विस्तार करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments