HomeNewsटीबी मरीजों की सेहत के लिए विश्वास फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का...

टीबी मरीजों की सेहत के लिए विश्वास फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ, बांटी पौष्टिक आहार किट

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला, 13 नवंबर: टीबी मरीजों के उपचार में पोषण की अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए विश्वास फाउंडेशन ने सेक्टर-19 स्थित अर्बन डिस्पेंसरी में जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क पौष्टिक आहार किट वितरित कीं। गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से संस्था प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत यह सेवा चला रही है और मरीजों को हर महीने प्रोटीनयुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध करवा रही है।

फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि संस्था वर्ष 2022 से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से इस अभियान में योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि टीबी से लड़ाई में दवाइयों के साथ पौष्टिक आहार और सामाजिक सहयोग भी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से मरीजों के प्रति संवेदनशीलता रखने और उनका मनोबल बढ़ाने की अपील की।

संस्था के संयुक्त सचिव ऋषि सरल विश्वास ने बताया कि प्रत्येक किट में एक किलो सोया दाल, एक किलो सोया आटा, 500 ग्राम सोयाबीन बड़ी, 500 ग्राम भुना चना, 500 ग्राम गुड़ और प्रोटीन पाउडर का एक डिब्बा शामिल है। मरीजों को नियमित दवाइयां लेने, उपचार पूरा करने तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार योग और ध्यान अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. हरबंस सिंह, पवन मनचन्दा, पवन गर्ग और टीबी विभाग से सतीश वत्स सहित अन्य लोग मौजूद रहे। फाउंडेशन ने नागरिकों से टीबी मरीजों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments