HomeNewsहेल्थनेक्स्ट 2026 में स्वास्थ्य, तकनीक और स्वस्थ जीवनशैली के बदलते आयामों पर...

हेल्थनेक्स्ट 2026 में स्वास्थ्य, तकनीक और स्वस्थ जीवनशैली के बदलते आयामों पर मंथन

ककून हॉस्पिटल की साझेदारी में आयोजित कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, बीमारी से बचाव और एआई की भूमिका पर रखे विचार

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: सीआईआई इंडियन वुमेन नेटवर्क (आईडब्ल्यूएन), चंडीगढ़ चैप्टर की ओर से सेक्टर-31 स्थित सीआईआई परिसर में हेल्थ एंड वेलनेस कॉन्क्लेव ‘हेल्थनेक्स्ट 2026’ आयोजित किया गया। इसमें स्वास्थ्य विशेषज्ञों, चिकित्सकों और उद्यमियों ने बीमारी के उपचार के बजाय बचाव, बेहतर जीवनशैली, महिलाओं के स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, लंबी उम्र और स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर चर्चा की।

ककून हॉस्पिटल ने इस आयोजन में साझेदारी की।कॉन्क्लेव का उद्घाटन एसएसपी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर ने किया। इस अवसर पर चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रेसिडेंट एवं को-फाउंडर डॉ. मधु चितकारा, सीआईआई-आईडब्ल्यूएन नॉर्दर्न रीजन की चेयरवुमेन तनुजा अग्रवाल, आईडब्ल्यूएन चंडीगढ़ ट्राइसिटी की चेयरपर्सन साक्षी कत्याल और को-चेयरपर्सन डॉ. लिपि पाठक मौजूद रहीं।

ककून हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. रिदम भल्ला, साइकोलॉजिस्ट डॉ. शालिनी जे. शर्मा और न्यूट्रिशनिस्ट तारिका आहूजा ने बीमारी से बचाव और समग्र स्वास्थ्य पर विचार साझा किए।

मैक्स हॉस्पिटल, मोहाली के डॉ. गौरव मलिक और पीडियाट्रिक डेंटिस्ट डॉ. रोहिणी मलिक ने स्वास्थ्य से जुड़े अनदेखे पहलुओं पर चर्चा की।अन्य सत्रों में रिटायर्ड आईपीएस राजबीर देसवाल ने पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को उठाया। डॉ. प्रीति जिंदल ने हर उम्र में स्वस्थ रहने के उपाय बताए।

वहीं मैक्स हॉस्पिटल के डॉ. मनीष आहूजा, पीयूष शर्मा और डॉ. अंकित वत्सायन ने स्वास्थ्य सेवाओं में एआई की संभावनाओं पर विचार रखे। कार्यक्रम में मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य और उद्यमिता से जुड़े विषयों पर भी विशेषज्ञों ने अनुभव साझा किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments