सिटीन्यूज़ नॉउ
पंचकूला: डी.सी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी, उमंग और रचनात्मक गतिविधियों से गुलजार रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए बच्चों के प्रति उनके स्नेह और प्रेम को स्मरण किया गया।
दिनभर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। टैलेंट हंट प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। खेल मैदान में बच्चों ने विभिन्न आउटडोर खेलों का आनंद लिया, जबकि मिडिल कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विशेष मूवी शो आयोजित किया गया।
वरिष्ठ विद्यार्थियों को शिक्षकों की ओर से विशेष उपाधियां देकर सम्मानित किया गया।विद्यार्थियों ने पार्टी टिफिन, गीत-संगीत और स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया। शिक्षकों ने बच्चों को चॉकलेट वितरित कर इस दिन को और यादगार बनाया। पूरे आयोजन ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आत्मीयता, प्रेम और सौहार्द को मजबूत किया।

