सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के बढ़ते खतरे को देखते हुए विशेषज्ञों ने भारत में इसकी रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू करने की जरूरत पर जोर दिया। मंगलवार को पार्क अस्पताल पंचकूला और मोहाली के विशेषज्ञों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीमारी की पहचान, उपचार और बचाव पर जानकारी साझा की।
डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि सीओपीडी दुनियाभर में मृत्यु का तीसरा प्रमुख कारण है। लगातार खांसी और सांस फूलने को उम्र का सामान्य प्रभाव समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।डॉ. हितेश गौर ने कहा कि धूम्रपान, धूल, रसायनों, जहरीले धुएं और घरेलू वायु प्रदूषण से इस बीमारी का खतरा बढ़ता है।
डॉ. सुमित भारती ने बताया कि सीओपीडी फेफड़ों को धीरे-धीरे प्रभावित करती है और गंभीर स्थिति में चलना-फिरना भी मुश्किल हो सकता है।डॉ. अमनप्रीत कौर ने सर्दियों में विशेष सावधानी बरतने, नियमित दवाएं लेने और परेशानी बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी।

