सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: श्री गुरु हरिकृष्ण मॉडल स्कूल, सेक्टर-38 डी के प्राइमरी विंग का वार्षिक समारोह ‘बबली ट्यून्स’ हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नन्हे विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।समारोह का शुभारंभ यूकेजी के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत से किया।
इसके बाद हरियाणवी नृत्य, नर्सरी के बच्चों की कविताओं और पंजाबी लघु नाटिका ‘बाल प्रीतम दी अपारदर्शता’ ने दर्शकों का मन मोह लिया।एलकेजी के विद्यार्थियों ने जंगल डांस की मनमोहक प्रस्तुति दी, जबकि पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों ने प्रसिद्ध परीकथा ‘स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स’ को नाट्य रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में पहली कक्षा के विद्यार्थियों ने रेट्रो डांस और ‘द पावर विदिन’ प्रस्तुति के माध्यम से आत्मबल, दृढ़ संकल्प एवं आत्मविश्वास का संदेश दिया। वहीं, दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने जोशपूर्ण भांगड़ा प्रस्तुत कर समारोह में पंजाबी रंग भर दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. हरप्रीत कौर ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

