HomeNewsजनरल वीपी मलिक ने युवा लेखिका सहाना वालिया के पहले उपन्यास का...

जनरल वीपी मलिक ने युवा लेखिका सहाना वालिया के पहले उपन्यास का किया विमोचन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रथम वर्ष की विधि छात्रा सहाना वालिया के पहले उपन्यास ‘द सीक्रेट सॉलीलोक्वी ऑफ ऐशवुड एबे’ का विमोचन चंडीगढ़ स्थित हयात रीजेंसी में किया गया। भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल वीपी मलिक ने पुस्तक का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर सहाना के परिजन, मित्र, पाठक और शुभचिंतक उपस्थित रहे। कानून की पढ़ाई के साथ साहित्यिक रुचि को आगे बढ़ा रहीं सहाना ने अपने पहले उपन्यास में रहस्य और रोमांच को प्रमुखता दी है।

उपन्यास की कहानी जेनी कपूर और रहस्यमयी जोन्स मेंशन के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसमें कई घटनाओं के माध्यम से छिपे रहस्यों, अनकही बातों और अनसुलझे सवालों को उजागर किया गया है। कहानी में सस्पेंस और रोमांच का समावेश पाठकों की उत्सुकता बनाए रखता है।

कम उम्र में अपनी पहली पुस्तक प्रकाशित कर सहाना ने लेखन के क्षेत्र में कदम रखा है। यह उपलब्धि उनकी रचनात्मक अभिरुचि और साहित्य के प्रति लगाव को दर्शाती है। उपन्यास अब अमेजन पर उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments