HomeNewsएमसीएम की छात्राओं ने कढ़ाई के जरिए दिया नशामुक्त समाज का संदेश

एमसीएम की छात्राओं ने कढ़ाई के जरिए दिया नशामुक्त समाज का संदेश

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर विमेन की नो नशा नेशन टास्क फोर्स की ओर से ‘थ्रेड्स ऑफ चेंज: वीविंग ए नशा-फ्री फ्यूचर’ शीर्षक से जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने और रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

गतिविधि में 90 विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के समर्थन में संदेशों से युक्त कढ़ाईदार वॉल हैंगिंग तैयार कीं। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से आत्मसम्मान, सकारात्मक सोच, आंतरिक शक्ति, स्वस्थ जीवनशैली और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

इस पहल ने रचनात्मकता एवं कौशल विकास को सामाजिक जागरूकता से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर प्रदान किया।

कार्यवाहक प्राचार्या नीना शर्मा ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments