HomeNewsगूजर समाज कल्याण परिषद ने 150 मेधावी विद्यार्थियों व प्रतिभाओं को किया...

गूजर समाज कल्याण परिषद ने 150 मेधावी विद्यार्थियों व प्रतिभाओं को किया सम्मानित

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: गूजर समाज कल्याण परिषद, सेक्टर-28डी, चंडीगढ़ की ओर से द्विवार्षिक मेधावी छात्र एवं उपलब्धि सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, खेल और विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले करीब 150 विद्यार्थियों एवं प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

हरियाणा के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा मुद्रण एवं स्टेशनरी मंत्री राजेश नागर मुख्य अतिथि रहे। सेवानिवृत्त डीजीपी डॉ. केपी सिंह, जम्मू-कश्मीर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश महमूद अहमद चौधरी तथा हरियाणा के अतिरिक्त महाधिवक्ता आरके अंबावता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सम्मानित हस्तियों में पंजाब के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक चौहान, आईएएस अधिकारी कृतिका चौधरी, डॉ. कोही-ए-सफा, डॉ. जशन चौधरी, एचसीएस अधिकारी नीरज खटाना तथा एचपीएससी से चयनित नौ सहायक प्रोफेसर शामिल रहे।

मेधावी विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और तीन हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परिषद की डायरेक्टरी-2026 का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महासचिव नरिंदर मीलू ने वर्ष 2024-25 और 2025-26 की बैलेंस शीट प्रस्तुत की, जिसे आम सभा ने मंजूरी दी। मंच संचालन बृज पाल चौधरी ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments