HomeNewsअमृतसर की विरासत से भविष्य की राह तलाशने का संकल्प, जीएनडीयू में...

अमृतसर की विरासत से भविष्य की राह तलाशने का संकल्प, जीएनडीयू में अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव शुरू

सिटीन्यूज़ नॉउ

अमृतसर: श्री अमृतसर साहिब के 450वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव ‘अमृतसर 450’ शुरू हुआ। ‘अतीत का स्मरण, वर्तमान की समझ और भविष्य की कल्पना’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में शहर की आध्यात्मिक विरासत, सांस्कृतिक पहचान और भावी विकास पर मंथन हुआ।

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण के साथ युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना जरूरी है। उन्होंने शिक्षा, कृषि, अनुसंधान, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण और नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

कुलपति प्रो. करमजीत सिंह ने अमृतसर के अगले 25 वर्षों के विकास के लिए ‘अमृतसर 2052 विजन डॉक्यूमेंट’, शहर की यादों को सहेजने के लिए 450 वीडियो का डिजिटल मौखिक इतिहास संग्रह तथा शिक्षा को कौशल एवं रोजगार से जोड़ने की पहल की जानकारी दी।

विशेष अतिथि तरनजीत सिंह संधू ने विरासती इमारतों, पुराने मोहल्लों और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के साथ पर्यटन एवं शहरी विकास को बढ़ावा देने की आवश्यकता जताई। विद्वान प्रो. गुरिंदर सिंह मान ने सिख इतिहास लेखन में मौलिक दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया।

कॉन्क्लेव में विभिन्न विषयों पर पैनल चर्चाएं, कॉलेज प्राचार्यों की बैठक और ‘दास्तान-ए-अमृतसर’ लाइट एंड साउंड शो भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुलपति की पुस्तक ‘सिख धर्म: मूलभूत जानकारी’ का विमोचन भी हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments