HomeNewsएमसीएम में संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, लोकतांत्रिक मूल्यों का...

एमसीएम में संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, लोकतांत्रिक मूल्यों का लिया संकल्प

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर विमेन, चंडीगढ़ में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की ओर से संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करते हुए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को संविधान के प्रति जागरूक करने के साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों से परिचित करवाना था।कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान विषय पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें 32 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने संविधान निर्माण, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक संस्थाओं से संबंधित अपनी जानकारी और समझ का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में अक्षिता छाजटा, यशिका माकोल, सिमरन सरोहा, गुरलीन कौर, सुगंधि शर्मा, शरण्या शर्मा, अंशिका और साई गिरिधर शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुषा जोशी, दिशा मनचंदा और इशिता दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि रीना, अनमोल कौर, नमन, जसकीरत और ईशा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

कार्यवाहक प्राचार्या श्रीमती नीना शर्मा ने कहा कि संविधान दिवस नागरिकों को देश के संवैधानिक आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं में संविधान के प्रति समझ और सम्मान विकसित करना आवश्यक है, ताकि वे जागरूक, जिम्मेदार और सक्रिय नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments