HomeNewsतस्वीरों में जीवंत हुई भावनाओं और प्रकृति की खूबसूरती, जनरल वीपी मलिक...

तस्वीरों में जीवंत हुई भावनाओं और प्रकृति की खूबसूरती, जनरल वीपी मलिक ने ‘फोटो 2026’ का किया उद्घाटन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक ने सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में फोटोग्राफिक सोसाइटी ऑफ चंडीगढ़ की वार्षिक छायाचित्र प्रदर्शनी ‘फोटो 2026’ का उद्घाटन किया।

तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 26 छायाकारों की 100 से अधिक तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं, जिनमें प्रकृति, वन्यजीव, पोर्ट्रेट, स्ट्रीट, मैक्रो और ललित कला छायांकन की विविध झलक देखने को मिलती है।

जनरल वीपी मलिक ने कहा कि छायांकन भाषा और संस्कृति की सीमाओं से परे कहानी कहने का सशक्त माध्यम है। इसके लिए धैर्य, अनुशासन और सूक्ष्म अवलोकन जरूरी है। ऐसी प्रदर्शनियां लोगों को प्रकृति, मानवीय भावनाओं और आसपास की दुनिया की सुंदरता को समझने के लिए प्रेरित करती हैं। सोसाइटी के अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि प्रदर्शनी सदस्यों को अपनी रचनात्मकता साझा करने का मंच प्रदान करती है।

प्रदर्शनी के दौरान तीन विशेष कार्यशालाएं भी आयोजित की जा रही हैं। रजनीश कत्याल ने पोर्ट्रेट लाइटिंग, 28 नवंबर को वीरेंद्र अधिकारी लाइट पेंटिंग एवं एस्ट्रोफोटोग्राफी तथा 29 नवंबर को शिवांग मेहता वन्यजीव छायांकन पर कार्यशाला आयोजित करेंगे। सोसाइटी 1991 से छायांकन कला को प्रोत्साहित कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments