HomeNewsमंदीप सिंह बराड़ ने डॉ. अनुपम जैन की पुस्तक का विमोचन किया

मंदीप सिंह बराड़ ने डॉ. अनुपम जैन की पुस्तक का विमोचन किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: यूटी के होम सेक्रेटरी मंदीप सिंह बराड़ ने सीआईआई नॉर्थ में उद्यमी, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. अनुपम जैन की पुस्तक ‘द आर्ट ऑफ बैलेंसिंग: मदर, वाइफ एंड एंटरप्रेन्योर’ का विमोचन किया। पुस्तक में उद्यमिता, शिक्षा, कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके 35 वर्षों के सफर, पारिवारिक जिम्मेदारियों और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने के अनुभव साझा किए गए हैं।

इस अवसर पर पूर्व आईएएस अधिकारी विवेक अत्रे, चंडीगढ़ की पूर्व मेयर हरप्रीत कौर बबला, पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल वीपी मलिक की पत्नी रंजना मलिक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

डॉ. जैन ने कहा कि महिलाओं को परिवार की जिम्मेदारियों के लिए अपने सपनों का त्याग करने की जरूरत नहीं है। संतुलन का अर्थ हर भूमिका को समान समय देना नहीं, बल्कि जरूरत के अनुसार प्राथमिकता तय करना है। उन्होंने युवतियों को अवसर अपनाने, असफलताओं से सीखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

100 पन्नों और 17 अध्यायों वाली पुस्तक की बिक्री से प्राप्त पूरी राशि बालिकाओं की शिक्षा पर खर्च की जाएगी।

डॉ. जैन ने वर्ष 1991 में एमएमसी कंप्यूटर्स से उद्यमिता शुरू की। उनके कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण मिला। उन्हें महिला उद्यमिता और कौशल विकास में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments