सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: करुणा, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, पशु कल्याण तथा युवा पीढ़ी में शांति और सद्भावना के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए डी.सी.एम. ग्रुप ऑफ स्कूल्स, पंचकूला एवं चंडीगढ़ को प्रतिष्ठित ‘पीस अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री भरत बी. गुप्ता को स्वयंसेवी संस्था युवसत्ता (यूथ फॉर पीस) की ओर से सेक्टर-32 स्थित जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज के मिनी ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।यह पुरस्कार श्री गुप्ता के दूरदर्शी नेतृत्व और शिक्षा को सामाजिक बदलाव का माध्यम बनाने के प्रयासों की सराहना है।
उनके मार्गदर्शन में संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा, छात्रवृत्तियां एवं शैक्षणिक सहायता प्रदान करने के साथ रक्तदान शिविर, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, पौधारोपण और सामुदायिक सेवा गतिविधियां संचालित कर रहा है।
श्री गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल बौद्धिक विकास नहीं, बल्कि मस्तिष्क, हृदय और हाथों का सर्वांगीण विकास होना चाहिए, ताकि विद्यार्थी संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

