HomeNewsडायबिटीज मरीजों के लिए पार्क ग्रीशियन अस्पताल में 31 दिसंबर तक होगी...

डायबिटीज मरीजों के लिए पार्क ग्रीशियन अस्पताल में 31 दिसंबर तक होगी मुफ्त रेटिना जांच

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली: डायबिटीज अवेयरनेस मंथ के अवसर पर पार्क ग्रीशियन अस्पताल, मोहाली, डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए 31 दिसंबर तक मुफ्त आंखों के रेटिना जांच की सुविधा प्रदान कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य डायबिटिक रेटिनोपैथी की समय रहते पहचान, उपचार में देरी को रोकना और नियमित आंखों की जांच के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह जानकारी डॉ. निमिषा नागपाल, ऑपथैल्मोलॉजी कंसल्टेंट – नेत्र रोग विशेषज्ञ, ने दी।

डॉ. निमिषा नागपाल, ऑपथैल्मोलॉजी कंसल्टेंट ने बताया कि डायबिटिक रेटिनोपैथी डायबिटीज की एक गंभीर जटिलता है, जिसमें लंबे समय तक रक्त में शुगर का स्तर बढ़ा रहने के कारण आंखों के रेटिना की सूक्ष्म रक्त वाहिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। समय रहते इसकी पहचान और उपचार न होने पर यह समस्या धीरे-धीरे दृष्टि को प्रभावित कर सकती है और गंभीर मामलों में स्थायी अंधत्व का कारण भी बन सकती है।

समय पर पहचान और आंखों की नियमित जांच के महत्व पर जोर देते हुए डॉ. निमिषा ने डायबिटीज से पीड़ित लोगों को सलाह दी कि वे किसी भी प्रकार की दृष्टि संबंधी परेशानी न होने के बावजूद नियमित रूप से रेटिना की जांच करवाएं।उन्होंने कहा, “डायबिटिक रेटिनोपैथी की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि शुरुआती चरणों में इसके लक्षण स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते। मरीज की आंखों की रोशनी सामान्य बनी रह सकती है, जबकि रेटिना को नुकसान अंदर ही अंदर बढ़ता रहता है।

धुंधला दिखाई देना, आंखों के सामने धब्बे या तैरते हुए कण नजर आना तथा अचानक दृष्टि कम होना जैसे लक्षण अक्सर बीमारी के बढ़ने पर सामने आते हैं। ऐसे में फंडस जांच, जिसे रेटिना जांच भी कहा जाता है, डायबिटीज से संबंधित आंखों की बीमारी के शुरुआती संकेतों की पहचान करने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस जांच के माध्यम से रेटिना में माइक्रोएन्यूरिज्म, रक्तस्राव, सूजन तथा असामान्य रक्त वाहिकाओं के विकास जैसी समस्याओं का पता लगाया जा सकता है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments