HomeNewsकुमाऊँ वीरभूमि सल्ट सांस्कृतिक मंच, चंडीगढ़ की प्रथम महासभा संपन्न

कुमाऊँ वीरभूमि सल्ट सांस्कृतिक मंच, चंडीगढ़ की प्रथम महासभा संपन्न

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: कुमाऊं वीरभूमि सल्ट सांस्कृतिक मंच, चंडीगढ़ की प्रथम महासभा होटल पर्ल, इंडस्ट्रियल एरिया में मुख्य संरक्षक डॉ. राजे सिंह कंडारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मंच की संविधान (नियमावली) को सर्वसम्मति से अनुमोदित करने के साथ नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

महासभा में श्री बीडी बेलवाल को प्रधान, श्री आनंद सिंह नेगी को महासचिव तथा सुश्री प्रोमिला कंडारी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं राजेंद्र सिंह रावत, थान सिंह बिष्ट, शाम सिंह रावत, चंदन सिंह रावत, कुबेर सिंह बोहरा, सुरेश धौलखंडी और हरीश सिंह मनराल को मुख्य सलाहकार बनाया गया। नरेश धौलखंडी, हरि सिंह बोहरा, चंदन सिंह रावत और हरीश सिंह रावत उपप्रधान मनोनीत हुए। जगदीश शर्मा (वीएनसी मीडिया) को मीडिया सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

डॉ. राजे सिंह कंडारी ने सल्ट के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया।मंच का उद्देश्य सल्ट के इतिहास, कुमाऊंनी भाषा, लोकगीत, लोकनृत्य और परंपराओं का संरक्षण तथा ट्राइसिटी में रह रहे सल्ट क्षेत्र के परिवारों को एकजुट करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments