HomeNewsसच, संवेदना और जवाबदेही ही पत्रकारिता की असली ताकत : प्रो. करमजीत...

सच, संवेदना और जवाबदेही ही पत्रकारिता की असली ताकत : प्रो. करमजीत सिंह

सिटीन्यूज़ नॉउ

अमृतसर: गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के उप-कुलपति प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने के साथ समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी भी है। पत्रकारों को तथ्यों की सटीकता, निष्पक्षता और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देते हुए अन्याय के विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए तथा जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से सामने लाना चाहिए।

इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन के राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाचार और लेख भविष्य के ऐतिहासिक दस्तावेज बनते हैं तथा नीतिगत बदलाव और सामाजिक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

गुरबाणी के संदेश ‘सचहु ओरै सभु को उपरि सचु आचारु’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने पत्रकारिता में सत्य, ईमानदारी और संवेदनशीलता को आवश्यक बताया।

उन्होंने एआई के उपयोग के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य बताते हुए समाचार और विचारों में अंतर बनाए रखने पर जोर दिया। पत्रकारिता विद्यार्थियों से संवाद के लिए वरिष्ठ पत्रकारों को आमंत्रित किया। अमृतसर की 450वीं वर्षगांठ के संदर्भ में उन्होंने शहर के विकास हेतु तैयार किए जा रहे विजन दस्तावेज में पत्रकारों की भागीदारी का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments