Home Blog Page 110

खरड़ में डिनो मॉल कार्निवल का हुआ श्रीगणेश विशालकाय किंगकांग भव्य प्रवेश द्वार मुख्य आकर्षण

सिटीन्यूज़ नॉउ

खरड़। मंगलवार को मुंडी खरड़ के गिलको हीरा कंडा ग्राउंड में आरआर क्रिएटिव ने डिनो मॉल कार्निवाल का श्रीगणेश किया। इसका भव्य व आकर्षक प्रवेश द्वार आगंतुकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इसके अलावा होम डेकोर, फ़ूड स्टॉल्स, मनोरंजन हेतु झूलों और फ़ूड कोर्ट में भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत करते हुए आरआर क्रिएटिव के सह संचालक संजय कुमार और संजीव कुमार ने बताया कि स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते बच्चों को मौज मस्ती करवाने के लिए इस कार्निवाल का आगाज़ किया है।

डिनो मॉल कार्निवाल में बच्चों और अभिभावकों में उत्साह देखते ही बनता है। उन्होंने बताया कि डिनो मॉल कार्निवाल मंगलवार से शुरू होकर आगामी 15 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है। झूलों के साथ -साथ बच्चों के खेल खिलौने, महिलाओं के लिए होम डेकोर, फर्नीचर, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, फ़ूड स्टाल्स आदि उपलब्ध हैं ।

कार्निवाल में डायनासौर, स्पाइडरमैन, डायनासौर एग्स, जोकर और फेमस करैक्टर के कट आउट्स के साथ सेल्फी लेने का भी विशेष प्रबंध किया गया है। जायंट व्हील, कोलम्बस बोट,जायंट झूला, ब्रेक डांस, ड्रैगन ट्रैन, मिक्की माउस, हॉर्स राइड, चाइल्ड ट्रेन, भूत बंगला, और बोटिंग जैसे झूले हैं । रोजाना शाम को नगाड़ों की थाप पर फोक डांस भी आकर्षण का केन्द्र रहेगा। रोजाना शाम को स्टेज परफॉर्मेंस में पब्लिक को अपनी कला प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

ज्ञात रहे कि कार्निवाल में सुरक्षा के मद्देनजर प्राइवेट सुरक्षा कर्मी और सीसीटीवी से पैनी नजर रखी जाएगी।

एसडी कॉलेज ने देश के टॉप कॉलेजों में शीर्ष स्थान किया हासिल

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज ने एक बार फिर से देश के टॉप कॉलेजों में शीर्ष स्थान हासिल किया है। द वीक-हंसा सर्वे 2025 (जून 2025 संस्करण) में कॉलेज ने उत्तर भारत में (दिल्ली को छोड़कर) कामर्स व साइंस में एक बार फिर से पहला और आर्ट्स में दूसरा स्थान हासिल किया है। ऑल इंडिया लेवल पर कॉलेज साइंस में 22 वें, कामर्स में 29 वें और आर्ट्स में 35 वें स्थान पर रहा।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है और वह इस उपलब्धि पर सभी हितधारकों को बधाई देते हैं। यह मान्यता अकादमिक उत्कृष्टता और समग्र विकास के लिए हमारे निरंतर प्रयास का प्रमाण है।

पिछले साल द वीक-हंसा सर्वे 2024 में भी कॉलेज ने उत्तर भारत में (दिल्ली को छोड़कर) कामर्स व साइंस में पहला और आर्ट्स में दूसरा स्थान हासिल किया था जबकि ऑल इंडिया लेवल पर कॉलेज साइंस में 22 वें, कामर्स में 29 वें और आर्ट्स में 35 वें स्थान पर रहा था। वहीं, द वीक-हंसा सर्वे 2023 में भी कॉलेज ने उत्तर भारत में (दिल्ली को छोड़कर) कामर्स व साइंस में पहला और आर्ट्स में दूसरा स्थान हासिल किया था जबकि ऑल इंडिया लेवल पर कॉलेज साइंस में 20 वें, कामर्स में 29 वें और आर्ट्स में 37 वें स्थान पर रहा था।

गौरतलब है कि पिछले साल कॉलेज ने इंडिया टुडे- एमडीआरए बेस्ट कॉलेजिस ऑफ इंडिया सर्वे 2024 (जुलाई संस्करण) में बीबीए, कामर्स और साइंस (बीएससी) में शहर में कॉलेजों में पहला और आर्ट्स में दूसरा स्थान दिया गया था। कॉलेज ने उत्तर भारत में (दिल्ली को छोड़कर) कामर्स, बीबीए व साइंस में फिर से पहला और आर्ट्स में दूसरा स्थान हासिल किया था । इंडिया टुडे के भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों के सर्वे में अखिल भारतीय स्तर पर कॉलेज ने बीबीए में 22वां, कामर्स में 27वां, साइंस में 25वां और आर्ट्स में 41वां स्थान हासिल किया था।

अमरावती में खुला निर्मल काया प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला : अमरावती मॉल, पंचकूला में डॉक्टर नीतू शर्मा और निरंजन शर्मा द्वारा निर्मल काया प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना की गई जिसका विधिवत उद्घाटन गांधी स्मारक प्राकृतिक चिकित्सा समिति के संयोजक डॉक्टर देवराज त्यागी (प्राकृतिक चिकित्सक) द्वारा किया गया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि डॉक्टर मुकेश अग्रवाल रहे। इनके अलावा हरिओम शर्मा, सविता त्यागी, कंचन त्यागी और दर्शन बंसल, श्रीमती मिथिलेश, सरदार रतन सिंह, रविंदर, रामकुमार, अजीत मंडल, शौकीन, रोहित, शैलेश इत्यादि भी मौजूद रहे।

डॉ नीतू शर्मा ने बताया कि वह अमरावती मॉल में पिछले 5 वर्षों से योग और प्राकृतिक चिकित्सा से लोगों को ठीक कर रही हैं। इस प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में प्राकृतिक चिकित्सा प्रणाली की सभी सुविधाएं जेसे स्टीम बाथ, वैज्ञानिक मालिश, शिरोधारा, पंचकर्म इत्यादि उपलब्ध हैं। उनके साथ डॉक्टर निरंजन कुमार शर्मा और अन्य कुशल प्राकृतिक चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे।

इस अवसर पर देवराज त्यागी ने उम्मीद व्यक्त की कि यह केंद्र न केवल स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा बल्कि लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा, पंचकर्म के माध्यम से स्वस्थ जीवन जीने का अवसर भी प्रदान करेगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने डॉ. दीपक पुरी की सराहना की

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ :- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हाल ही में चंडीगढ़ और रोम में हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित 15वें कार्डियोमर्सन ग्लोबल कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत में हृदय रोगों के व्यापक प्रबंधन के लिए इंटीग्रेटेड अप्रोच को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए सीनियर कार्डियक सर्जन डॉ. दीपक पुरी की सराहना की है। नड्डा ने कहा, “मैं पिछले 15 वर्षों में कार्डियोमर्सन के योगदान की सराहना करता हूं, जिसने सुरक्षित और लागत प्रभावी हस्तक्षेप प्रदान करने के लिए नवीनतम और उन्नत तकनीकों के बारे में जागरूकता फैलाई है।

ग्लोबल कॉन्फ्रेंस के दौरान, मैक्स हॉस्पिटल , मोहाली में सीटीवीएस के सीनियर डायरेक्टर के रूप में कार्यरत डॉ. पुरी ने दो प्रेजेंटेशन दीं। अपने पहले प्रेजेंटेशन में उन्होंने यूनिपोर्टल वीडियो-असिस्टेड थोरैकोस्कोपिक सर्जरी का एक नया संशोधन पेश किया, जो एक ऐसी तकनीक है जो जटिल थोरेसिक प्रोसीजर को एक ही 3 सेमी चीरा के माध्यम से करने की अनुमति देती है।

विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए रिट्रैक्टर और एक रिफाइंड एंटीरियर- पोस्टीरियर अप्रोच के साथ, यह संशोधित यूनिपोर्टल वीडियो-असिस्टेड थोरैकोस्कोपिक सर्जरी ओपन थोरैकोटॉमी के तुलनीय प्रत्यक्ष दृश्य प्रदान करता है, जबकि पोस्टऑपरेटिव दर्द, लागत और रिकवरी समय को कम करता है। अपने दूसरे प्रेजेंटेशन में उन्होंने तेजी से बिगड़ते इस्केमिक हार्ट फेलियर के प्रबंधन को संबोधित किया। 25 देशों के 112 प्रतिष्ठित विशेषज्ञ अत्याधुनिक विज्ञान को वास्तविक दुनिया के नैदानिक अभ्यास से जोड़ने के लिए एकत्रित हुए।

उन्नत रोबोटिक्स और एआई-संचालित निदान से लेकर नई शल्य चिकित्सा तकनीकों और निवारक स्वास्थ्य पहलों तक कॉन्फ्रेंस में हृदय विज्ञान में अग्रणी अनुसंधान, एआई में नवाचारों और हृदय देखभाल के लिए समग्र दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला गया। पत्र की प्रति संलग्न

मोहाली के सीपी 67 मॉल में ‘मिस्ट्रीज़ ऑफ इजिप्ट’ थीम, बच्चों को मिल रहा ज्ञान

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली :- मोहाली के सीपी 67 मॉल में इन दिनों प्राचीन मिस्र की झलक देखने को मिल रही है। ‘मिस्ट्रीज़ ऑफ इजिप्ट’ थीम पर आधारित इस इंस्टॉलेशन को देखकर बच्चे और बड़े, दोनों ही रोमांचित हो रहे हैं। मॉल के सेंट्रल एरिया को पिरामिडों, राजा-रानी की मूर्तियों, मिस्र की लिपि और रहस्यमयी संकेतों से सजाया गया है।

यहां बच्चों को खेल-खेल में मिस्र की सभ्यता, देवी-देवताओं और राजा फिराओ के बारे में बताया जा रहा है। खजाने की खोज, रहस्यमयी कमरों की पहेलियां, प्राचीन लिपि में नाम लिखना और मिस्र के सैनिकों का अभिनय कर रहे कलाकार बच्चों को सीखने के साथ मनोरंजन भी दे रहे हैं। बच्चे ताबूत जैसी संरचना में छिपे सुराग खोजते दिखते हैं और वीडियो वॉल पर चल रही कहानियों से वे मिस्र की संस्कृति से जुड़ते जा रहे हैं।

भाग लेने वाले बच्चों को 3D गिफ्ट्स और सर्टिफिकेट भी दिए जा रहे हैं।होमलैंड ग्रुप के सीईओ उमंग जिंदल का कहना है कि हमने सोचा था कि गर्मियों में कुछ ऐसा करें जिससे पूरा परिवार एक साथ मॉल आए और शॉपिंग के साथ कुछ नया भी देखे।

अब तक जितनी भीड़ उमड़ रही है, उससे हमें काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं एक विजिटर ने कहा, मॉल में आकर ऐसा लग रहा है जैसे किसी फिल्म के सेट पर आ गए हों। बच्चे इतने व्यस्त हैं कि हमने अब तक खाना भी नहीं खाया।

चंडीगढ़ के मीडिया कर्मियों की ओर से मीडिया हैल्पिंग ग्रुप के बैनर तले सैक्टर 32 के जीएमसीएच के बाहर ठंडे और मीठे पानी की छबील आयोजित

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़:- चंडीगढ़ के मीडिया कर्मियों की ओर से मीडिया हैल्पिंग ग्रुप के बैनर तले सैक्टर 32 के जीएमसीएच के बाहर ठंडे और मीठे पानी की छबील लगाई गई सुबह तकरीबन 10.45 बजे लोगों के लिए छबील की शुरुआत हुई, जोकि शाम तकरीबन 4 बजे तक जारी रही।

इस दौरान लोगों को ठंडे मीठे पानी के साथ साथ हलवे और चने का भी प्रसाद वितरित किया गया। मीडिया हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप चंडीगढ़ के अंकुश महाजन ने बताया कि हर वर्ष मीडिया कर्मियों की ओर से इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

पिछले 5 वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इस दौरान भारी गिनती में चंडीगढ़ के पत्रकारों ने हिस्सा लिया और एकजुटता दिखाते हुए सद्भावना पूर्ण अपना सहयोग दिया। छबील में मनोज राठी, अंकुश महाजन, वरुण भट्ट, कुल्जिन्दर सूद, नवीन सेठी, संदीप सिंह, मनवीत सिंह, सुखविंदर सैनी, विनोद गुप्ता, हिमांशु शर्मा, मनजोत कंग, वरुण, मुकेश चौहान समेत बड़ी गिनती में सेवा निभाई।

वही सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन के एसएचओ सतविंदर सिंह और चण्डीगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष सौरभ दुग्गल भी सेवा करने पहुंचे। मीडिया हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप मीडियाकर्मियों को एक दूसरे के सहयोग से जरूरत मंद मीडियाकर्मियों के लिए फंड भी जुटाता है।

पारस हेल्थ पंचकूला ने ‘नेशनल सर्जन्स डे’ पर समर्पित सर्जिकल टीम को किया सम्मानित

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला :- पारस हेल्थ पंचकूला ने ‘नेशनल सर्जन्स डे’ के अवसर पर अपनी समर्पित सर्जिकल टीम को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम पारस हेल्थ की देशव्यापी पहल का हिस्सा था, जो गुरुग्राम, कानपुर, पटना, दरभंगा, उदयपुर, जयपुर, उज्जैन, रांची और श्रीनगर सहित अन्य केंद्रों पर भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत फ़ैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें वरिष्ठ डॉक्टर, अस्पताल स्टाफ और मरीजों ने भाग लिया। इस अवसर पर अस्पताल के 22 सर्जनों को उनके उत्कृष्ट इलाज, नेतृत्व और ऑपरेशन थियेटर के अंदर और बाहर दिए गए योगदान के लिए सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कई छोटे वैज्ञानिक सत्र भी आयोजित किए गए, जिनमें सर्जनों ने जटिल सर्जरी और चिकित्सा क्षेत्र में हाल की प्रगति पर अपने विचार साझा किए। इन सत्रों से टीम की विशेषज्ञता और नवाचार की झलक सामने आई।मरीजों की भावनात्मक कहानियों ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया। कुछ मरीजों ने मंच से, तो कुछ ने वीडियो संदेशों के माध्यम से बताया कि समय पर की गई सर्जरी ने उनकी ज़िंदगी कैसे बदली।

पारस हेल्थ पंचकूला निरंतर अपने डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अस्पताल की “पेशेंट फर्स्ट” नीति इस बात को सुनिश्चित करती है कि हर मरीज को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा और मानवता से भरा उपचार मिले।

आयकर विभाग शिमला ने एडवांस टैक्स पर आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

सिटीन्यूज़ नॉउ

शिमला :- आयकर विभाग शिमला की ओर से अग्रिम कर के महत्व और उसकी प्रक्रिया को लेकर एक विशेष आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त-1, चंडीगढ़, श्रीमती शालिनी भार्गव, IRS के मार्गदर्शन तथा शिमला रेंज के अतिरिक्त आयकर आयुक्त श्री राजा घोष, IRS के नेतृत्व में आयोजित हुआ।शिमला स्थित आयकर कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में कर सलाहकारों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों, होटल उद्योग से जुड़े प्रतिष्ठानों और शिमला के शीर्ष करदाताओं ने भाग लिया। इस दौरान ADDLCIT, ACIT, ITO समेत विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सर्किल शिमला के श्री नरेंद्र कुमार ने एक सरल और सहज प्रस्तुति के माध्यम से अग्रिम कर की अनिवार्यता, इसकी देनदारी, भुगतान की विधि और इससे करदाताओं व सरकार दोनों को होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रस्तुति के बाद एक जीवंत प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी शंकाओं का समाधान पाया।

अतिरिक्त आयकर आयुक्त श्री राजा घोष ने आयकर रिफंड धोखाधड़ी मामलों पर चर्चा करते हुए सभी उपस्थित कर सलाहकारों से अपील की कि वे अपने ग्राहकों को सही और वास्तविक छूट, विशेष रूप से धारा 80GGB, 80GGC व अन्य धाराओं के अंतर्गत, क्लेम करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही सभी को समय पर सही आय के आधार पर अग्रिम कर जमा करने हेतु जागरूक किया गया ताकि स्व-मूल्यांकन कर व विलंब शुल्क की स्थिति से बचा जा सके।

कार्यक्रम के अंत में सहायक आयकर आयुक्त, सर्किल शिमला, श्री सुनील कुमार, IRS ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न घोषित किया। उपस्थित सभी लोगों ने इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

प्रोपर्टी ऑपरेटर ने जीरकपुर पुलिस पर रिसोर्ट ओनर से मिलीभगत कर उन्हें तंग, परेशान और धमकाने के लगाए आरोप – शिकायत के बाबजूद पुलिस नही कर रही कार्रवाई

सिटीन्यूज़ नॉउ

जीरकपुर:– जीरकपुर में एक मैरिज रिसोर्ट के ऑपरेटर जसदेव सिंह कोछड़ ने रिसोर्ट के ऑनर पर अपने साथ हुए धक्केशाही और रिसोर्ट से उनका कीमती सामान खुर्दबुर्द करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने जीरकपुर पुलिस और उच्च पुलिस अधिकारियों पर भी उनकी शिकायत पर गंभीरता से रिसोर्ट के ऑनर पर कोई कार्रवाई न करने के भी आरोप लगाए हैं।

जसदेव सिंह कोछड़ ने जीरकपुर पुलिस और मोहाली पुलिस में अधिकारियों के खिलाफ मिलीभगत और बिना एफआईआर के जब्त वाहन को छोड़ने की शिकायत अपनी लाइफ और संपत्ति के लिए गंभीर खतरा बताया है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री, पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग और गृह विभाग से अपील की कि वो इस मामले का तुरंत संज्ञान लें और पुलिस विभाग को तत्काल से उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने के दिशानिर्देश जारी किए जाएं ।

सनशाइन गार्डन एंड रिसोर्ट में अपनी व्यवसायिक गतिविधियों का उन्होंने सिलसिलेवार ब्यौरा पेश करते हुए कहा कि जसदेव सिंह कोचर ने बताया कि मेसर्स शेर-ए-पंजाब टेंट डेकोरेटर्स के वो एकमात्र मालिक हैं। वो जीरकपुर में टेंट एंड डेकोरेटर्स का काम करते आ रहे हैं। इस दौरान छत रोड पर सनशाइन गार्डन एंड रिसोर्ट के ओनर भूपिंदर सिंह उनके सुपुत्र श्री संजीत पॉल सिंह से उनकी मुलाकात हुई और उन्होंने उन्हें अपने रिसोर्ट को चलाने की बात की। इसका उनके साथ बाकायदा एक अग्रीमेंट भी हुआ। वो वर्ष 2016 से वहां पर रिसोर्ट चलाते आ रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ महीने पहले सनशाइन गार्डन एंड रिसोर्ट ओनर ने उन्हें रिसोर्ट की अगली बुकिंग न करने की बात कही।

जसदेव सिंह कोछड़ ने कहा कि 2016 से “सनशाइन गार्डन” परिसर का स्थायी कब्जा होने और टेंट डेकोर, खानपान और इवेंट सेवाओं सहित वैध व्यवसाय संचालन चलाने में लाखों रुपये का निवेश करने के बावजूद, मुझे न केवल मकान मालिकों द्वारा बल्कि पंजाब पुलिस अधिकारियों के सक्रिय समर्थन और अवैध सहायता से उत्पीड़न, जबरदस्ती और अवैध बेदखली का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने आगे कहा कि 27.04.2025 को पुलिस सहायता प्राप्त अवैध प्रवेश हुआ। पहली बार, 27.04.2025 को, जीरकपुर पुलिस के एएसआई लाभ सिंह ने बिना वारंट या वैध अधिकार के अवैध रूप से परिसर में प्रवेश किया, जिससे मकान मालिकों को भूनिर्माण को नष्ट करने और अतिक्रमण करने का मौका मिला। यह मेरे द्वारा 26.04.2025 से पुलिस सुरक्षा की मांग करते हुए पहले से की गई लिखित शिकायतों के बावजूद हुआ।12.05.2025 को पुलिस सहायता से उनकी जबरन बेदखली की गई। 12.05.2025 को डीएसपी जसपिंदर सिंह गिल ने दोनों पक्षों को मीटिंग के लिए बुलाया।

हैरानी की बात यह है कि उसी दिन शांति बनाए रखने के बजाय मकान मालिकों ने अवैध रूप से बिजली और पानी की आपूर्ति काट दी और पुलिस की मदद से मेरे कर्मचारियों को जबरन परिसर से बाहर निकाल दिया। बिना किसी कोर्ट के आदेश के मेरे कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया, जो कानून और मौलिक अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है। दिनांक 17.05.2025 को मध्य रात्रि (लगभग 11:50 बजे) मुझे परिसर के अंदर संदिग्ध गतिविधि के बारे में सूचित किया गया। वहाँ पहुँचने पर, मैंने देखा कि एक बड़ी चोरी चल रही थी, जिसमें 4-5 ट्रक सामान को पीछे के गेट (एफ़िनिटी बेलग्रेविया बिल्डर्स कॉम्प्लेक्स) से निकाला जा रहा था।

इस ऑपरेशन का नेतृत्व मकान मालिकों और उनके सहयोगी सी.एस. बक्शी ने कई वाहनों का उपयोग करके किया, जिनमें शामिल हैं:-महिंद्रा पिकअप ट्रक PB65A58315 परिसर से काले रंग की टेंट सामग्री से भरा हुआ चोरी हो गया। टोयोटा कोरोला PB65AA0022, पजेरो एसयूवी CH01BF0100, टोयोटा हिलक्स CHA 5588-निगरानी और सहायता के लिए उपयोग किया जाता है। पुलिस हेल्पलाइन 112 पर मेरे तत्काल कॉल करने और गश्ती दल के 12:30 बजे तक पहुंचने के बावजूद, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। गहन अनुनय-विनय के बाद ही महिंद्रा वाहन की चाबियाँ पुलिस स्टेशन जीरकपुर ले जाई गईं और इसकी चाबियाँ सुबह 3:00 बजे मुंशी करमजीत को सौंपी गईं।

वाहन उक्त मैरिज पैलेस में ही पार्क किया गया था। कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई- वाहन 08.06.2025 को गुप्त रूप से छोड़ दिया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी और आपराधिक अतिक्रमण के इस बड़े कृत्य को साबित करने वाले भारी मात्रा में दस्तावेजी साक्ष्य, फोटोग्राफिक सबूत और प्रत्यक्षदर्शी खातों के बावजूद, संबंधित पुलिस अधिकारियों द्वारा कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। सबसे परेशान करने वाली बात यह है कि 17.05.2025 की रात को पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में जब्त किए गए महिंद्रा पिकअप ट्रक को 08.06.2025 (सोमवार) को पुलिस स्टेशन जीरकपुर से चुपचाप चाबियाँ वापस करने के बाद, बिना किसी कानूनी प्रक्रिया या दस्तावेजीकरण के परिसर से गुप्त रूप से छोड़ दिया गया। यह ज़बरदस्त कृत्य न केवल गंभीर प्रक्रियात्मक उल्लंघनों को रेखांकित करता है, बल्कि स्थानीय पुलिस तंत्र के भीतर मिलीभगत, पक्षपात और संभावित भ्रष्टाचार के स्पष्ट पैटर्न को भी उजागर करता है, जिसका उद्देश्य आरोपी मकान मालिकों को बचाना है।

26.04.2025 से लेकर आज तक डीजीपी पंजाब, एसएसपी मोहाली, डीएसपी और एसएचओ जीरकपुर समेत सभी स्तर के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को एक दर्जन से अधिक शिकायतें और ज्ञापन भेजने के बावजूद, दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शक्तिशाली जमींदारों और समझौतावादी पुलिस कर्मियों के इस गठजोड़ के कारण मेरी जान, स्वतंत्रता और संपत्ति लगातार खतरे में रहती है।

उन्होंने आगे कहा कि वो पंजाब के मुख्यमंत्री, पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग और गृह विभाग से तत्काल अपील करते हैं कि वो इस मामले का तुरंत संज्ञान लें।वही उन्होंने अपनी मांग रखते हुए कहा कि वो रिसोर्ट ओनर हैं। वो उनकी प्रोपर्टी है, मैं तो महज एक तरह से प्रोपर्टी ऑपरेटर था, प्रोपर्टी उनकी थी, है और रहेगी। वो सिर्फ इतना ही चाहते हैं कि वो उनके द्वारा रिसोर्ट मे की गई उनकी करोडों की इन्वेस्टमेंट लौटा दें।

भाविप, चण्डीगढ़ की प्रान्तीय बैठक में प्रतिभागियों की समस्याओं का समाधान किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : भारत विकास परिषद्, चण्डीगढ़ प्रान्त ने इस वर्ष की पहली प्रान्तीय कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें में केके सूद, राष्ट्रीय पर्यावरण गतिविधि समिति सदस्य, पंकज जिंदल,महासचिव, उतर क्षेत्र 1, राकेश दत्ता, क्षेत्रिय गतिविधि संयोजक सेवा, निर्मल अग्रवाल, क्षेत्रीय महिला सहभागिता संयोजक, एमके विरमानी, प्रान्तीय अध्यक्ष, भुपिन्दर कुमार, कमल ग्रोवर, उपाध्यक्ष, मंजीत सिंह, प्रांतीय महासचिव, डॉ जसपिंदर कौर सूरी, वित्त सचिव ने सभी प्रतिभागियों को समाज सेवा द्वारा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत निर्माण हेतु प्रेरित किया व उनकी समस्याओं का समाधान किया ताकि सभी अपने क्षेत्र में सुचारु रूप से कार्य कर सके।

कार्यशाला में चंडीगढ़ प्रान्त की 36 शाखाओं से लगभग 170 दायित्वधारिओं ने भाग लिया।