Home Blog Page 111

एनएचपीसी ने युवा प्रतिभाशाली भारोत्तोलकों (वेटलिफ़्टर्स) को सशक्त करने के लिए एनएसडीएफ और भारतीय खेल प्राधिकरण के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

सिटीन्यूज़ नॉउ

नई दिल्ली :- एनएचपीसी ने श्री उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी की उपस्थिति में दिनांक 16 जून, 2025 को नई दिल्ली स्थित साई मुख्यालय में एक प्रमुख सीएसआर पहल – “शक्ति साधना – खेल प्रतिभा के लिए भारोत्तोलकों को सशक्त बनाना” शुरू करने के लिए राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ) और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के साथ त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

इस पहल के तहत, एनएचपीसी देश के 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 9-13 वर्ष के युवा भारोत्तोलन प्रतिभाओं के प्रशिक्षण के लिए सहायता प्रदान करेगी। इस कार्यक्रम में आवासीय प्रशिक्षण, व्यावसायिक कोचिंग, फिजियोथेरेपी और अन्य आवश्यक विशेष सुविधाएं शामिल होंगी।

इस समझौता ज्ञापन पर श्री मिरेन कुमार वर्मा, विभागाध्यक्ष, सीएसआर एवं एसडी विभाग, एनएचपीसी, श्री कामखान सिंह, अवर सचिव, एनएसडीएफ और कर्नल एन.एस.जोहल, सीईओ (टॉप्स), साई ने हस्ताक्षर किए।

चंडीगढ़ योग सभा द्वारा 17 जून से निशुल्क योग शिविर

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़:- सेक्टर 30 ए स्थित चंडीगढ़ योग सभा विश्व योगा दिवस की कड़ी के अंतर्गत भारत सरकार के योग अभियान को मजबूती देते हुये 17 जून से 21 जून तक अपने परिसर में योग शिविर का आयोजन करेगा जिसमें लगभग 800 – 1000 लोगों के भाग लेने की उम्मीद जताई जा रही है।

योगीराज स्वामी देवीदयाल के द्वारा शुरु की गई यह सभा वर्ष दर वर्ष लोगों में योग के प्रति रुचि के साथ अपना विस्तार कर रही है। नरेश कुमार ने बताया कि इस शिविर में प्रमाणित योग आचार्यो के मार्गदर्शन में योग के सभी पहलुओ आसन, मुद्रायें, प्राणायम, श्वास नियंत्रण, ध्यान, दर्शन और जीवनशैली पर अधारित दैनिक सत्र होंगे।

लाईफस्टाईल रोगों और मेंटल हैल्थ के लिये योग के चिकित्सीय लाभों पर प्रकाश डाला जायेगा। आयोजकों ने बल दिया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों को योग को केवल एक व्यायाम के रुप में नहीं बल्कि जीवन के एक तरीके के रुप में अपनाने के लिये प्रोत्साहित करना है।

उत्तराखंड युवा मंच ने श्रद्धालुओं के लिए छबील व लंगर सेवा का आयोजन किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़, 15 जून 2025: उत्तराखंड युवा मंच, चंडीगढ़ द्वारा मां धारी देवी और श्री बद्रीनाथ धाम में 22 से 26 मई 2025 तक आयोजित सफल धार्मिक यात्रा और लंगर सेवा के उपलक्ष्य में रविवार को गढ़वाल भवन, सेक्टर 29, चंडीगढ़ में प्रसाद वितरण, छबील और लंगर सेवा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं को श्री बद्रीनाथ धाम का पवित्र प्रसाद भी श्रद्धापूर्वक वितरित किया गया।कार्यक्रम में उत्तराखंड युवा मंच के सदस्यगण, गढ़वाल सभा और कुमाऊं सभा के सदस्य उपस्थित थे जबकि शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शिरकत की और इस महान कार्य के लिए मंच की प्रशंसा की।मंच के अध्यक्ष धर्मपाल रावत ने बताया कि उत्तराखंड युवा मंच एक सामाजिक संगठन है, जो पिछले 32 वर्षों से निःस्वार्थ समाज सेवा में संलग्न है।

इसकी स्थापना उत्तराखंड राज्य आंदोलन के समय हुई थी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंडवासियों की एकता, आस्था और सहयोग भावना का प्रतीक है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मंच जल्द ही 33वां वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और सकारात्मक कदम बढ़ाया जाएगा।

नीट यूजी 25 में आकाश इंस्टिट्यूट के चंडीगढ़ के छात्र छाए -जनव बंसल ने हासिल की एआईआर 89 जबकि अधिराज सिंह पनाग का एआईआर 103

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। अग्रणी संस्थाआकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के 15 छात्रों ने चंडीगढ़ से नीट यूजी 25 परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीर्ष रैंक हासिल की है। यह सफलता छात्रों की प्रतिबद्धता, अनुशासित अध्ययन और संस्थान द्वारा प्रदान किए गए उच्च स्तरीय मार्गदर्शन का परिणाम है। परीक्षा के परिणाम शनिवार को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा घोषित किए गए।

बता दें कि सिटी ब्यूटीफुल के जनव बंसल ने ऑल इंडिया रैंक 89, अधिराज सिंह पनाग ने एआईआर 103 लेकर शहरवासियों को गौरवान्वित किया है।

उल्लेखनीय रैंक धारकों में आरव गोयल (एआईआर), युवराज घई (एआईआर), अमीषी मंगल (एआईआर 1833), पारस कम्बोज (एआईआर 2945), इशिता शर्मा (एआईआर 3229), देवांश (एआईआर 4450) और प्रीतम सिंह (एआईआर 6774) शामिल हैं।

एईएसएल के क्लासरूम प्रोग्राम से जुड़े छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान द्वारा दी गई मजबूत अकादमिक नींव, अवधारणात्मक स्पष्टता और नियमित अभ्यास को दिया। विशेषज्ञ शिक्षकों और व्यक्तिगत मार्गदर्शन ने सफलता में अहम भूमिका निभाई।

सिटीन्यूज़ नॉउ को जानकारी देते हुए डॉ.सुरेन्द्र चौहान, रीजनल डायरेक्ट, ने कहा कि छात्रों के नीट यूजी 25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संस्थान को गर्व है। यह छात्रों के अथक प्रयासों, उनके माता-पिता और शिक्षकों के समर्पण से संभव हों सका है।

बिलीव ने किया हरियाणवी म्यूज़िक के लिए नया प्लेटफॉर्म ‘म्हारा टोरा’ लॉन्च

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ (अमरपाल नूरपुरी)दुनिया की जानी-मानी डिजिटल म्यूज़िक कंपनी बिलीव (Believe) ने भारत में हरियाणवी म्यूज़िक को बढ़ावा देने के लिए नया प्लेटफॉर्म ‘म्हारा टोरा लॉन्च किया है। इस पहल का उद्देश हरियाणा के कलाकारों को आगे बढ़ाना है, ताकि उन्हें म्यूज़िक बनाने की पूरी आज़ादी के साथ-साथ मार्केटिंग, डिजिटल और आर्थिक मदद भी मिल सके।‘म्हारा टोरा बिलीव इंडिया की आर्टिस्ट सर्विसेज टीम का हिस्सा है, और ये हरियाणा के कुछ नए और जाने-माने कलाकारों के साथ मिलकर काम करेगा।

इस नए इम्प्रिन्ट के तहत बिलीव ने 8 बड़े हरियाणवी कलाकारों को साइन किया है, जिनमें शामिल हैं: कबीरा, अजय भगता, काका WRLD, जीपी जी, हैशटैग पंडित, अमित सैनी रोहतकिया, अमित धुल और रेणुका पंवार। बिलीव अपनी डिजिटल ताकत और म्यूज़िक ऐप्स के साथ पार्टनरशिप के ज़रिए इस म्यूज़िक को और बड़ा बनाएगा।

थाईलैंड, इटली और फ्रांस में भी बिलीव ने ऐसे ही प्लेटफॉर्म शुरू किए हैं, और अब भारत में हरियाणवी संगीत के लिए ये बड़ा कदम उठाया गया है। बिलीव इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक रैना ने कहा:”हरियाणवी म्यूज़िक आजकल बहुत पॉपुलर हो रहा है। ‘म्हारा टोरा के ज़रिए हम चाहते हैं कि यहां के कलाकारों को एक मज़बूत प्लेटफॉर्म मिले, जिससे वो अपने गाने ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकें।”

अमायरा दस्तूर पहुंचीं सिटी ब्यूटीफुल – ‘लैंग्वेज’ ब्रांड के नए कलेक्शन की सराहना

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। एलांते मॉल में यूनिसेक्स फैशन ब्रांड लैंग्वेज की नए कलेक्शन की झलक पाने हेतु बॉलीवुड एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर शनिवार को बतौर खास मेहमान पहुंचीं। उन्होंने ब्रांड के डिज़ाइनों की खुलकर सराहना की।

ज्ञात रहे कि लैंग्वेज ब्रांड अपने हैंडक्राफ्टेड लेदर शूज़, बैग्स और एक्सेसरीज़ के लिए प्रचलित है। यूनिसेक्स के लिए आधुनिक प्रोडक्ट्स बेहतरीन डिज़ाइन मेंउपलब्ध हैं। ब्रांड के न्यूट्रल कलर, पैलेट और यूनिसेक्स स्टाइल प्रशंसनीय है।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बात करते हुए अमायरा दस्तूर ने कहा कि “लैंग्वेज का स्टाइल बहुत ही क्लासिक है। खास बात यह है कि ब्रांड यूनिसेक्स के टेस्ट को ध्यान में रखकर प्रोडक्ट डिजाइन करता है। उन्होंने कहा कि अब फैशन किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं रहा बल्कि हर किसी के लिए है। ब्रांड की समावेशी सोच भविष्य में इंडियन फैशन इंडस्ट्री की नई दिशा देगी।

शिक्षा मंत्री के आदेशानुसार R.T.E का फॉर्म हिंदी में जारी होना चाहिए : डॉ. कुलभूषण शर्मा

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ :- निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत ऑनलाइन प्रवेश के लिए जारी किए गए शेड्यूल का स्वागत करते हुए कहा कि निसा गरीब विद्यार्थियों के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 25% दाखिले की नीति का समर्थन करती है और ऐसे विद्यार्थियों को अपने विद्यालयों में प्रवेश देने के लिए तैयार है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जिन अभिभावकों को इस योजना का लाभ मिलना है, वे अधिकांश इतने शिक्षित नहीं हैं कि अंग्रेजी में फॉर्म को समझ सकें और उसके अनुसार आवेदन कर सकें। विभाग अगर चाहता है कि अधिक से अधिक लाभार्थी आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकें तो यह फॉर्म सरल हिंदी में और इसका एक वीडियो बनाकर जारी किया जाना चाहिए, जिसमें बताया जाए कि फॉर्म को कैसे भरा जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को प्रवेश के शेड्यूल के साथ-साथ इसकी क्षतिपूर्ति कब और कैसे की जाएगी, यह भी स्पष्ट करना चाहिए ताकि अभिभावकों और मान्यता प्राप्त स्कूलों का सरकार पर विश्वास बना रहे और 134-ए प्रवेशों के समय जैसी परेशानियों का पुनः सामना न करना पड़े। डॉ. कुलभूषण शर्मा ने शिक्षामंत्री से अनुरोध किया कि वे शीघ्र हिंदी में फॉर्म और एक हिंदी वीडियो के माध्यम से फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी जारी करने हेतु विभाग को निर्देशित करें।

श्री सत्य पाल जैन के 73वें जन्मदिवस पर चण्डीगढ़ निवासियों ने भारी तादाद में बधाई दी

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ :- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष श्री कुलतार सिंह संधवां, भाजपा अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मल्होत्रा, पूर्व महापौर देवेश मौदगिल, पंजाब विश्वविद्यालय की उपकुलपति श्रीमति रेणु विज सहित सैंकड़ों महानुभावों ने आज चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासालिसिटर श्री सत्य पाल जैन को उनके जन्म दिवस के अवसर पर उनके निवास स्थान पर जाकर बधाई एवं शुभकामानायें दी तथा उनकी दीर्धआयु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चन्द कटारिया ने अपने राजस्थान के दौरे पर जाने से पहले श्री जैन को बधाई दी। हरियाणा के मुख्य मंत्री श्री नायब सिंह सैनी, सांसद श्री सतनाम सिंह संधू, सांसद श्री हर्ष महाजन सहित काफी महानुभावों ने श्री जैन को फोन पर जन्मदिवस की बधाई दी।

श्री सत्य पाल जैन ने आज अपना 73वां जन्मदिवस बड़ी सादगी के साथ अपने घर पर ही मनाया। सैकड़ों की तादाद में शहर के विभिन्न भागों से आये लोगों ने उन्हें बधाई दी। यह उल्लेखनीय है कि वे दो बार चण्डीगढ़ से लोकसभा के सदस्य चुने गये तथा पिछले 48 वर्षो से लगातार पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट के सदस्य हैं। पिछले 10 वर्षों से वह चण्डीगढ़ में भारत सरकार के एडीशनल सॉलिसिटर जनरल के पद पर कार्यरत हैं।

चंडीगढ़ मलोया कॉलोनी में दुकानदारों और नागरिकों से मिले, समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया की उनके मुद्दों पर जल्द होगा समाधान : जितेन्द्र पाल मल्होत्रा

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मल्होत्रा आज मलोया कॉलोनी की स्थानीय मार्केट पहुंचे, जहां उन्होंने आम नागरिकों और दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने बताया कि बाजार क्षेत्र में बरसात के दौरान जलभराव, निकासी की व्यवस्था की कमी, और प्रशासन द्वारा दुकानदारों को जारी किए जा रहे नोटिस जैसी समस्याएं गंभीर हैं।

मल्होत्रा ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर इन समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल निकासी की व्यवस्था में जल्द सुधार किया जाएगा और नोटिस के मुद्दे पर प्रशासन से संवाद कर व्यापारियों को राहत दिलाई जाएगी।

इस मौके पर उनके साथ भाजपा प्रदेश पदाधिकारी संजीव राणा, सन्नी पुरी, जिला उपाध्यक्ष संजय टांक, जिला महामंत्री राजकुमार राणा, मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा, उदिराज यादव, भोला सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रावत एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

श्री साईं श्रद्धा भजन संध्या का हुआ भव्य आयोजन पंचकूला मे

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला :- इंद्रधनुष ऑडिटोरियम, सेक्टर-5, पंचकूला में शाम श्रद्धा और भक्ति के रंगों में रंग गई, जब श्री साईं सेवा संगठन द्वारा आयोजित “श्री साईं श्रद्धा भजन संध्या ने सैकड़ों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे विधिपूर्वक साईं बाबा की पूजा-अर्चना से हुआ। यह भक्ति संध्या रात्रि 9 बजे तक चली, जिसमें प्रमुख भजन गायक मोहित गुप्ता ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

साईं भजन संध्या के सफल आयोजन में सुरेंद्र गुप्ता, अमित भंडारी, प्राग सतीजा, नवीन चंदर, मेहुल कपूर, हरप्रीत सिंह, दर्शन लाल और सौरभ शर्मा, ब्रिज अग्रवाल व के के शर्मा का विशेष योगदान रहा। इन सभी आयोजकों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने से लेकर इसकी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने तक हर स्तर पर समर्पण और सहयोग के साथ कार्य किया।

आयोजनकर्ताओ ने कहा कि श्री साईं श्रद्धा भजन संध्या का उद्देश्य केवल भजन कीर्तन नहीं, बल्कि समाज में सेवा, करुणा और सकारात्मकता का संदेश फैलाना है।

इस अवसर पर जीएमआई इन्फ्रास्ट्रक्चर के चेयरमैन प्रदीप बंसल ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना और आत्मिक शांति को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।