Home Blog Page 114

विश्वास फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय खेम चंद कवात्रा जी की याद में 100 परिवारों में राशन बांटा

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला । विश्वास फाउंडेशन पंचकूला द्वारा गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से 100 परिवारों को राशन बांटा गया। यह राशन सेक्टर 5, 4, 11 व 14 में तरपाल से बनी झुग्गिओं में गुजर बसर कर रहे जरुरतमन्द लोगों को बांटा गया।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि यह राशन की सेवा विश्वास फाउंडेशन के अनुयायी समाज सेवी अमित कवात्रा, किरण कवात्रा व सन्नी कवात्रा ने अपने पिता दिवंगत श्री खेम चंद कवात्रा जी की याद में की। राशन के प्रत्येक पैकेट में 5 किलो आटा, 1 किलो चावल, 1 किलो चीनी, 1 लिटर रिफाईंड का तेल, 1 किलो नमक, 500 ग्राम चना दाल, 500 ग्राम काला चना, 500 ग्राम सोयाबीन की बड़ी थी।

पुरुष आयोग की मांग को लेकर देश भर में निकाली जा रही बाईक रैली पार्ट 2.0 पहुंची चण्डीगढ़

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : देश में पुरुषों के खिलाफ अत्याचारों से निपटने हेतु पुरुष आयोग की मांग को लेकर सेव इंडियन फैमिली (एसआईएफ) ने अभियान छेड़ा हुआ है। इसी सिलसिले में विश्व प्रसिद्ध बाइकर्स डॉ. अमजद खान, नदीम शेख और संदीप पावरिया ने 31 मई को फरीदाबाद से 16,000 किलोमीटर से अधिक की राष्ट्रव्यापी बाइक राइड पार्ट 2.0 यात्रा शुरू की जो आज चण्डीगढ़ पहुंची।

एसआईएफ के स्थानीय अध्यक्ष रोहित डोगरा ने आज चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में इस बाबत आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बताया कि ये यात्रा पूरे भारत में 37 दिनों में 20 राज्यों को कवर करेगी। उन्होंने बताया कि पुरुषों को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे बढ़ती पुरुष आत्महत्या, बढ़ती पति हत्या, पुरुषों का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, लिंग आधारित कानूनों का दुरुपयोग और पुरुषों पर घरेलू हिंसा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह यात्रा शुरू की है।

यह परिवर्तनकारी यात्रा प्रमुख शहरों से होकर गुजर चुकी है। इसके बाद राइडर्स जम्मू, कारगिल, लेह, मनाली, शिमला और दिल्ली से होकर गुजरेंगे।उन्होंने बताया कि भारत में हर साढ़े 4 मिनट में एक आदमी आत्महत्या करके मर जाता है जबकि हर साढ़े 6 मिनट में एक विवाहित आदमी घरेलू मुद्दों के कारण अपनी जान ले लेता है।

पुरुष आयोग की यह पहल पुरुषों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करना चाहती है। आजकल देश में पुरुषों का कानूनी नरसंघार हो रहा है। रोहित डोगरा ने कहा कि सेव इंडियन फैमिली-चंडीगढ़ के स्वयंसेवकों ने पुरुषों की संकटपूर्ण कॉल पर ध्यान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और कई लोगों को चरम कदम उठाने से रोका है।इ

उल्लेखनीय है कि सेव इंडियन फैमिली-चंडीगढ़ (एसआईएफ मूवमेंट के तत्वावधान में), भारत भर में 08882-498-498 पर पुरुषों के लिए एक हेल्पलाइन चलाता है, जिसमें हर महीने 4000-5000 कॉल आते हैं। एसआईएफ-चंडीगढ़ भारत में पुरुषों और लड़कों के अधिकारों और कल्याण की वकालत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

संगठन पुरुषों पर घरेलू हिंसा, झूठे आरोप और पुरुषों द्वारा सामना की जाने वाली मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों जैसे मुद्दों को संबोधित करने के लिए काम करता है। आंदोलन ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय और भारत के विभिन्न माननीय उच्च न्यायालयों के समक्ष जनहित याचिकाओं के माध्यम से पर्याप्त कानूनी सक्रियता भी की है समान नागरिक संहिता के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है तथा अपनी सिफारिशें विधि आयोग को सौंप दी हैं।

फोर्टिस मे हाई-रिस्क हृदय रोगों हेतू एडवांस्ड एंजियोप्लास्टी उपलब्ध

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। फोर्टिस मे हृदय रोगों मे हाई-रिस्क मरीजों के लिए अत्याधुनिक इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी उपचार उपलब्ध है।हाल ही मे 93 वर्षीय जटिल हृदय रोग से ग्रस्त और शारीरिकरूप से कमजोर बुजुर्ग की बड़ी हृदय धमनी में ब्लॉकेज का एडवांस्ड एंजियोप्लास्टी से सफल इलाज किया। उधर 70 वर्षीय मधुमेह, हृदय विफलता, गुर्दे की समस्या और तीन हृदय धमनियों में रुकावट से पीडि़त मरीज की भी जटिल और जोखिमपूर्ण एंजियोप्लास्टी की गई।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए कार्डियोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सुधांशु बुडाकोटी ने बताया कि 93 वर्षीय मरीज को हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी और कोरोनरी आर्टरी डिजीज थी। उम्र और कमजोरी को देखते हुए उन्हे सर्जरी के बजाए दवाइयों से उपचार दिया गया। अनुकूलित चिकित्सा उपचार के बावजूद उनकी दोबारा एंजियोग्राफी कराई गई। डॉ. सुधांशु ने रोटाब्लेशन, इंट्रावैस्कुलर लिथोट्रिप्सी (आईवीएल) और लेजऱ के माध्यम से मरीज को आईवीएल तकनीक से जटिल एंजियोप्लास्टी देकर रक्त प्रवाह पुन: सुचारु किया।

डॉ. सुधांशु बुडाकोटी ने आगे बताया कि 70 वर्षीय मधुमेह से ग्रसित पुरुष ऐनल फिस्टुला की सर्जरी से पहले कार्डियक क्लियरेंस के लिए आए थे। उनकी उम्र को देखते हुए बायपास सर्जरी की बजाए कैल्शियम मॉडिफिकेशन के लिए आईवीएल तकनीक की सहायता से उच्च जोखिम वाली एंजियोप्लास्टी की गई। प्रक्रिया के दौरान मरीज की गुर्दों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बहुत ही कम मात्रा में डाई का उपयोग किया गया और अगले ही दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

दिलजीत दोसांझ की फिल्म देश में रिलीज हुई तो आरएचएसएस इसके विरोध में सड़कों पर उतरेगा : संजय अरोड़ा

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन (आरएचएसएस), चण्डीगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में गौ को राष्ट्र माता तथा भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने का संकल्प करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। संगठन की स्थानीय अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सरिता शर्मा अरोड़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र वैष्णव एवं पंजाब प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर नंदा आदि भी उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को सनातन धर्म के बारे में जागरूक करना उनके संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संजय अरोड़ा ने कहा कि भारत सरकार को दिलजीत दोसांझ की पाकिस्तानी हीरोइन वाली फिल्म रिलीज करने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ये फिल्म रिलीज हुई तो उनका संगठन इसके विरोध में सड़कों पर उतरेगा, और किसी भी हालत में फिल्म को रिलीज नहीं होने देगा।

उन्होंने इसके अलावा ईद पर बकरे काटने की प्रथा को बंद करने के लिए भी कानून बनाने की मांग करते हुए कहा कि किसी भी धर्म में जीव हत्या उचित नहीं है। संगठन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सरिता शर्मा अरोड़ा ने बताया कि बैठक में धर्म मतांतरण व हिंदुओं पर अत्याचार एवं उनका शोषण रोकने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि जल्द ही इन सभी मुद्दों को लेकर चण्डीगढ़ के प्रशासक, स्थानीय सांसद, उपायुक्त व स्थानीय भाजपा अध्यक्ष आदि को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

पारस हेल्थ में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी प्रणाली का भव्य शुभारंभ

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला। रविवार को पारस हेल्थ ने पंचकूला में पहली एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी प्रणाली – दा विंची एक्सआई का श्री गणेश किया। अब दुर्लभ, जटिल और उच्च जोखिम वाली सर्जरी अधिक सुरक्षित, सटीक और कम दर्दननायक होगी। यह तकनीक यूरोलॉजी, कैंसर सर्जरी, स्त्री रोग, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और जनरल सर्जरी में कारगर सिद्ध होगी।

मुख्य अतिथि अजय छगती, सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, चंडीगढ़ ने अत्याधुनिक तकनीक का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शहर में इस स्तर की तकनीक का आगमन बेहद सराहनीय है। रोबोटिक सर्जरी मेडिकल लाइन में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर डॉ. मनीष बंसल, तरुण भंडारी, जय कौशिक, और सीमा चौधरी ने शिरकत की।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए विनीत अग्रवाल, सीओओ ने कहा कि पारस हेल्थ का उद्देश्य मरीजों को मेट्रो-लेवल इलाज उपलब्ध कराया है। डॉ. पंकज मित्तल, फैसिलिटी डायरेक्टर ने कहा कि यह तकनीक सर्जनों को उच्च स्तरीय नियंत्रण और स्पष्टता देते हुए मरीजों को बेहतर परिणाम और कम रिकवरी टाइम मुहैया प्रदान करेगी। डॉ. जीएस सेठी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. राजन साहू, डॉ. करन मिधा और डॉ. अमित बंसल ने जटिल और दुर्लभ स्थिति में पारंपरिक सर्जरी को जोखिमपूर्ण बताते हुए इस तकनीक को रोगियों के लिए लाभकारी बताया।

रक्तदान के क्षेत्र में उत्तीर्ण योगदान देने पर विश्वास फाउंडेशन को मिला सम्मान

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला : विश्वास फाउंडेशन को गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य रक्तदान के क्षेत्र में उत्तीर्ण व बेहतरीन योगदान देने पर सिविल अस्पताल की सिविल सर्जन डॉक्टर मुक्ता कुमार और पीएमओ आरएस चौहान ने सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला में मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि यह सम्मान विश्वास फाउंडेशन की और से श्यामसुंदर साहनी, सविता साहनी व सत्य भूषण खुराना ने मिलकर प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि विश्वास फाउंडेशन वर्ष 2004 से लगातार ट्राईसिटी व आसपास के अन्य शहरों में रक्तदान के क्षेत्र में रक्तदान शिविर आयोजित करके समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। संस्था द्वारा अब तक 977 शिविर लगाकर 66151 रक्त यूनिट्स ट्राईसिटी के ब्लड बैंकों को दिया जा चुका है। इस अवसर पर इंचार्ज ब्लड बैंक डॉक्टर अमित सम्मी व उनकी पूरी टीम मौजूद रही।

कैब और ऑटो चालकों की मांगों को प्रशासन के समक्ष उठाने से अरुण सूद बने हीरो

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : कैब और ऑटो चालकों ने आज उनकी मांगों को प्रशासन के समक्ष दमदार तरीके से उठाने व लागू करवाने पर बड़ी संख्या में पूर्व महापौर एवं पूर्व भाजपा प्रधान अरुण सूद के घर एकत्र होकर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका धन्यवाद किया।

यह कार्यक्रम हाल ही में लागू हुई एग्रीगेटर पॉलिसी के लिए आभार जताने के लिए रखा गया था। इस मौके पर आगे की रणनीति पर भी चर्चा हुई तथा न्यूनतम किराया दरों की अधिसूचना जल्द जारी करवाने एवं एग्रीगेटर नियमों में जो कमियाँ रह गई हुई हैं, उन पर सुधार के लिए चर्चा करने पर भी विचार विमर्श किया गया।

रिज़र्व बैंक ने सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग पर जागरूकता मैराथन का आयोजन किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : फिटनेस और डिजिटल बैंकिंग जागरूकता को एक साथ लाने की पहल के तहत, रिज़र्व बैंक ओम्बड्समैन कार्यालय, चण्डीगढ़ ने आज एफिल टॉवर प्रतिकृति, सेक्टर 10 में सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग के लिए मैराथन का आयोजन किया। यह आयोजन रिज़र्व बैंक एकीकृत लोकपाल योजना 2021 और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग प्रथाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए रिज़र्व बैंक के चल रहे प्रयासों का हिस्सा था।

इस कार्यक्रम को ओम्बड्समैन राजीव द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर आरंभ किया। इस अवसर पर उप ओम्बड्समैन नवीन के आदर्श और आरबीआई, चण्डीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए आरबीआई ओम्बड्समैन ने डिजिटल वित्तीय धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं और बैंक ग्राहकों के बीच व्यवहारिक जागरूकता की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।

आरबीआई ओम्बड्समैन ने कहा कि यहां तक कि सबसे शिक्षित पेशेवर भी जटिल धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। प्रतिभागियों को धोखेबाजों के सबसे आम तौर-तरीकों के बारे में जागरूक किया गया, जिसमें डिजिटल गिरफ्तारी का डर और निवेश प्रस्तावों के माध्यम से लालच देना आदि शामिल हैं। धावकों के साथ क्या करें और क्या न करें पर व्यावहारिक सलाह साझा की गई, जिन्हें www.sancharsaarthi.gov.in पर संदिग्ध कॉल या फ़िशिंग लिंक की रिपोर्ट करने का भी आग्रह किया गया।

आकाश के नीट यूजी-25 टॉपर्स चैंपियंस ऑफ आकाश इवेंट में हुए सम्मानित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार भी दिए गए- सीईओ दीपक मेहरोत्रा

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। नीट यूजी के 2025 सत्र मे पैटर्न और फॉर्मेट में बड़े बदलाव के बावजूद इस बार भी आकाश के छात्रों का परचम लहराया। संस्थान की फोकस्ड प्रॉब्लम-सॉल्विंग अप्रोच बदौलत ही छात्र प्रॉब्लम सॉल्वर बनने में सक्षम हुए। शनिवार को आकाश इंस्टिट्यूट ने उन को जिन्होंने नीट यूजी और जेईई एडवांस्ड 2025 में टॉप रैंक प्राप्त करने वाने छात्रों को सम्मानित किया।नीट यूजी में टॉप 10 में आकाश के 5 छात्रों ने एआईआर 2, 3, 5, 9 और 10 हासिल किया। टॉप 100 में 35 आकाशियनों ने रैंक हासिल की है और 11 अन्य छात्र विभिन्न राज्यों के टॉपर्स बने है।

सिटीन्यूज़ नॉउ को जानकारी देते हुए आकाश के एमडी-सीईओ दीपक मेहरोत्रा ने कहा कि आकाश छात्रों को बदलती परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना सिखाया जाता है। इसी वजह से इस साल भी इतने शानदार रैंकर्स आकाश के साथ हैं।

चंडीगढ़ से नीट में 15 छात्रों मे अधिराज सिंह पनाग (एआईआर 103) आरव गोयल (एआईआर 169)सोनाली (एआईआर 255), दीपेश मलिक (एआईआर 313), आरजू अहलूवालिया (एआईआर 371), पारस यादव (एआईआर 381), कृतिकेय गोयल (एआईआर 412), युवराज घई (एआईआर 435), दमनप्रीत सिंह (एआईआर 450), गरिमा गौरी (एआईआर 491), पौषिका उप्पल (एआईआर 618), मनन (एआईआर 636), हज़ीम जाविद किर्मानी (एआईआर 663), हिमांशी (एआईआर 729), हर्षित सैनी (एआईआर 829), और गोपेश शर्मा (एआईआर 872) ने ऑल इंडिया टॉप स्कोर्स हासिल किया।जेईई एडवांस्ड में नॉर्थ रीजन से केशव बंसल (एआईआर 382), जपनीत सिंह (एआईआर 878), सफदर हयात खान (एआईआर 908) और अभिसार (एआईआर 1066) छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

रीजनल डायरेक्टर डॉ. सुरेन्द्र चौहान ने कहा कि हमारे छात्रों की सफलता मजबूत अकादमिक फाउंडेशन, पर्सनलाइज्ड मेंटरशिप और फ्यूचर-रेडी अप्रोच का प्रमाण हैं। इस मौके पर टॉपर्स ने नीट जैसी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी को लेकर अपनी रणनीति, टाइम मैनेजमेंट और स्ट्रेस हैंडलिंग टिप्स भी साझा किए।

एनएचपीसी ने पंप स्टोरेज और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए आईओसीएल के साथ किया समझौता

सिटीन्यूज़ नॉउ

फरीदाबाद – एनएचपीसी ने 27 जून 2025 को भारत और विदेशों में संयुक्त उद्यम मोड में पंप स्टोरेज और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास तथा इन क्षेत्रों में नए अवसरों की खोज के लिए आईओसीएल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। एनएचपीसी की ओर से कार्यपालक निदेशक (एसबीडी एंड सी) श्री रजत गुप्ता और आईओसीएल की ओर से कार्यपालक निदेशक (एसडी) श्री प्रवीण डोंगरे ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर एनएचपीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक श्री आर.के. चौधरी, निदेशक (वित्त) श्री आर.पी. गोयल, निदेशक (तकनीकी) श्री सुप्रकाश अधिकारी, महाप्रबंधक (एसबीडी एंड सी) तथा आईओसीएल के निदेशक (पी एंड बीडी) श्री सुमन कुमार एवं श्री मनोज नंदा, मुख्य महाप्रबंधक (एसडी) उपस्थित थे।

इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य एनएचपीसी और आईओसीएल के बीच दीर्घकालिक सहयोग को बढ़ावा देना है, ताकि इस क्षेत्र में अवसरों की खोज की जा सके और देश तथा विदेशों में पंप स्टोरेज, जलविद्युत और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का विकास किया जा सके। इस सहयोग से दोनों कंपनियों के नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो के तेजी से विस्तार के लिए नए रास्ते खुलेंगे।