Home Blog Page 113

रोज जोन ने विमेंस टी20 टूर्नामेंट के पहले मैच में मेंटेरेस के खिलाफ आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज की

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़, रोज जोन ने गुरुवार को डीएवी स्कूल, सेक्टर 8 में शुरू हुए यूटीसीए अंडर-19 विमेंस टी20 टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में आखिरी गेंद पर टेरेस जोन को हराकर पांच विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए टेरेस जोन ने तनिष्का कालरा (25) और अन्नवी राणा (23) के महत्वपूर्ण योगदान की बदौलत 105/5 का स्कोर बनाया। छवि भाटिया (2/6) ने दो विकेट जबकि अदिति श्योराण (1/7) और जैसमीत कौर (1/20) ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में, जसमीत बैदवान के 25 रन पर रिटायर्ड हर्ट होने के बाद रोज जोन को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 88/3 पर, पीछा करना संघर्षरत रहा परन्तु लेकिन अदिति श्योराण की 18 रनों की संयमित पारी ने टीम को लक्ष्य के करीब पहुँचा दिया। टीम ने आखिरकार आखिरी गेंद पर विजयी रन बनाकर जीत पक्की कर ली।

दिन के दूसरे मैच में, सुखना जोन ने रॉक जोन को पांच विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, रॉक जोन ने तन्वी के 17 रन पर नाबाद रहते हुए 84/7 का स्कोर बनाया। मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए, गनिका बंसल ने महत्वपूर्ण 26 रन बनाकर सुखना जोन को 19वें ओवर में पांच विकेट से जीत दिलाई।

विश्वास फाउंडेशन द्वारा दोनों टांगों के लिए कृत्रिम अंग डोनेट करवाये गए

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला । विश्वास फाउंडेशन द्वारा गुरूदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से पंचकूला सेक्टर 1 साकेत अस्पताल में बिलासपुर (हि.प्र) निवासी प्रकाश जो की दोनों टांगों से चलने में असमर्थ है, उसकी दोनों टांगों के लिए कृत्रिम अंग डोनेट किए गए। विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा आग्रह किया गया था की एक जरुरतमन्द व्यक्ति जो की बिलासपुर हिमाचल प्रदेश से आया है और वो दोनों टांगों से चलने में असमर्थ है।

संस्था ने बिना देरी के जरुरतमन्द व्यक्ति को कृत्रिम अंग मुहैया करवाकर डोनेट किए।उन्होंने बताया कि अब तक कई लोग ऐसे है जो चलने में असमर्थ थे, लेकिन कृत्रिम अंग लगने के बाद वो फिर से अपने पैरों पर खड़े हो पाए हैं। यह सिर्फ कृत्रिम अंग लगाने की सेवा नहीं है, बल्कि इन लोगों को नया जीवन और सम्मान देने का प्रयास है। इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन से जॉइन्ट सेक्रेटरी ऋषि सरल विश्वास, आशीष सिंगला व अस्पताल का स्टाफ भी मौजूद रहा।

अल रबिक फाउंडेशन ने की निशुल्क सिलाई केंद्र की सेक्टर 45 मे शुरुआत- महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने का मौका – राबिया मलिक

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। अल रबिक फाउंडेशन द्वारा सेक्टर 45 बुड़ैल में निशुल्क सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि पैनकेक सिलाट इंटरनेशनल मेडल विजेता सिमरन वर्मा और सोनिया प्रजापति, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी इंद्रजीत कौर, विशिष्ट अतिथि युवा नेता विनायक बंगिया, मोहम्मद गुलज़ार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया।

मुख्य अतिथि सिमरन ने कहा कि महिलाओं के उत्थान और आत्मनिर्भरता के बिना समाज का विकास अधूरा है। हमें हर महिला को हुनरमंद बनाना चाहिए ताकि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सके और अपने बच्चों को भी आगे बढ़ा सके। अल रबिक फाउंडेशन द्वारा उठाया गया यह कदम आने वाले समय में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।इसी क्रम में अतिथि सोनिया प्रजापति ने कहा कि यह कार्य बहुत ही सराहनीय है। एक महिला सशक्त होगी तो उसका पूरा परिवार सशक्त होगा।

विशिष्ट अतिथि इंद्रजीत कौर और विनायक बंगिया ने कहा कि आज महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सबसे बड़ी सेवा है। अल रबिक फाउंडेशन जो कार्य कर रहा है, उससे समाज में एक नई चेतना जागृत हो रही है। कार्यक्रम की अध्यक्ष अल रबिक फाउंडेशन की राबिया मलिक ने कहा कि अब तक हमारी संस्था ने 150 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है और उन्हें स्वाभिमान व आत्मसम्मान के साथ जीने का मौका दिया है।

हमारा सपना है कि हर महिला आत्मनिर्भर बने और उसे किसी के सामने भीख न मांगनी पड़े। यह कार्य हमारी प्राथमिकता है और यह अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर सतविंदर कौर, शारब, रुबीना, सिमरनजीत, रेशम, तानिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

मंजीत सिंह पंजाब में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त : जयंत चौधरी जल्द ही पंजाब में बड़ी जनसभा करेंगे

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने पंजाब व हरियाणा के आने वाले चुनाव लड़ने की घोषणा की है तथा इसके लिए पार्टी ने अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। ये खुलासा आज पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने किया। इसी सिलसिले में उन्होंने मंजीत सिंह मोहाली को आरएलडी की पंजाब इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपा।

त्यागी ने बताया कि उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा है, लेकिन साथ ही पार्टी देश में पार्टी के संस्थापक एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह की नीतियों व विचारधारा को आगे बढ़ाने के काम में भी पूरी निष्ठा के साथ जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब के आदर्शों को अपनाते हुए लघु उद्योगों के विकास की हिमायती है ताकि गांवों में भी तरक्की हो सके।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा किसानों की मांगों का मजबूती के साथ समर्थन किया है व किसानों के साथ डट कर खड़े हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष मंजीत सिंह मोहाली ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के पास केंद्र में स्किल डेवलपमेंट एंड इंटर्नशिप मंत्रालय का कार्यभार है। वे देश भर में इसके अंतर्गत रोजगार मेलन का आयोजन करवाते हैं। शीघ ही पंजाब में भी जयंत चौधरी का एक बड़ा कार्यक्रम कराए जाने की योजना हैं जिसमें भी रोजगार मिला लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार मिलने से ही प्रदेश में बढ़ते अपराधों व ड्रग्स की समस्या का हल निकलेगा। इस अवसर पर जगतार सिंह भुल्लर, भोला सिंह झूनीर, महंत भंगू स्वामी जी, जसविंदर सिंह जस्सी, अनिल गर्ग, अशोक शर्मा, विनय प्रधान, दिलप्रीत, निहाल सिंह, सुश्री रीमा अग्रवाल तथा गुरप्रीत कौर सेखों आदि भी मौजूद रहे।

सम्मान समारोह में अग्रवाल/ वैश्य समाज के 15 युवाओं को दिया जाएगा ओपी जिंदल अवार्ड : सिंगला

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ । अतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब एवं चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा 5वां वार्षिक भव्य संगीतमय स्वागत एवं सम्मान समारोह 5 जुलाई को महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्टिे्रशन पंजाब के ऑडिटोरियम सेक्टर 26 चंडीगढ़ में प्रातःकालीन 10 वजे से दोपहर 2 वजे तक आयोजित किया जा रहा

जिसमे पजांव हरियाणा से सैकडो अग्रवाल/वैश्य समाज के महानुभाव शामिल होगें इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री वरिंद्र गोयल प्रात:10 बजे महाराजा श्री अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष ज्योति प्रज्वलित के साथ कार्यक्रम का आगाज करेंगे। राष्ट्रीय जांच एजेन्सी भारत सरकार एवं पंजाब पुलिस के रिं महानिदेशक दिनकर गुप्ता आईपीएस की अध्यक्षता में आयोजित इस आयोजन में संस्था के संस्थापक सर्वोच्च न्यायालय के रि.जस्टिस अशोक भान,संरक्षक जस्टिस एस एन अग्रवाल,संरक्षक जस्टिस आर के गर्ग,संरक्षक रि.आईएएस जे बी गोयल,संरक्षक रि.आईएएस धर्मपाल गुप्ता, संरक्षक रि.आईएएस डा.वी सी गुप्ता,जस्टिस आर सी गुप्ता,जस्टिस एल एन मित्तल शामिल होंगे।

इस भव्य कार्यक्रम में विख्यात पंजाबी कलाकार देशभक्ति एंव आप्रेशन सिंधुर के साथ – साथ सामाजिक गीत, पंजाबी भंगड़ा आदि प्रस्तुत करेंगे। सीबीएसई 12वीं कक्षा की परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली श्रेया गर्ग जिन्हें हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय राज भवन हरियाणा में सम्मानित कर चुके हैं,उन्हे भी इस कार्यक्रम में ओ पी जिंदल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला एवं चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में संघ लोक सेवा आयोग- 2024 की परीक्षा पास करने वाले अग्रवाल/वैश्य समाज के 15 युवाओं को अग्रवाल/वैश्य समाज के शिरोमणि विश्व विख्यात उधोगपति “ओ पी जिंदल अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक पवन गुप्ता एवं एस सी अग्रवाल ने बताया कि अतिविशिष्ट अतिथियों में मुकेरिया के विधायक जंगी लाल महाजन, राजपुरा की विधायक नीना मित्तल, मेयर कुलभूषण गोयल,सोनीपत के मेयर राजीव जैन, एस एस प्रसाद, हरियाणा की रि.महाप्रबंधक आईपीओएस रंजु प्रसाद, सरकार के महाप्रबंधक संजीव गोयल, सोनालिका ट्रेक्टर कम्पनी के विवेक गोयल, उत्तर भारत के विख्यात मिष्ठान व्यापारी विपन जैन, वित्त सचिव डा.संजीव गोयल,स्वामी देवीदयाल ग्रुप के महामंत्री अमित जिंदल,श्री फाजिल्का आश्रम सालासर के अध्यक्ष दिनेश मोदी शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक समारोह का समापन दोपहर 2 वजे राष्ट्रीय गान के साथ होगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किडनी ट्रांसप्लांटेशन में योगदान के लिए डॉ. नीरज गोयल को सम्मानित किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को यहां एक होटल में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर डेराबस्सी मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के दौरान किडनी प्रत्यारोपण के क्षेत्र में योगदान के लिए पंचकूला के वरिष्ठ किडनी ट्रांसप्लांटेशन सर्जन डॉ. नीरज गोयल को सम्मानित किया।

डॉ. गोयल को हरियाणा में किडनी ट्रांसप्लांटेशन कार्यक्रम की स्थापना और उसे आगे बढ़ाने में उनके अग्रणी प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। यह सुविधा कभी राज्य के उत्तरी भाग में उपलब्ध नहीं थी।अपने करियर के दौरान, डॉ. गोयल ने 1000 से अधिक किडनी ट्रांसप्लांटेशन किए हैं, जिनमें से लगभग 400 सफल ट्रांसप्लांटेशन अल्केमिस्ट अस्पताल पंचकूला में की गई हैं, जहां वे यूरोलॉजी और ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी के एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में काम करते हैं।

डॉ. गोयल ने कहा, “इस पहल से पहले, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जैसे क्षेत्रों के मरीजों को ट्रांसप्लांटेशन के लिए दिल्ली एनसीआर या अन्य मेट्रो शहरों की यात्रा करनी पड़ती थी, जिससे उन्हें लंबी प्रतीक्षा सूची, लॉजिस्टिक कठिनाई और भावनात्मक तनाव का सामना करना पड़ता था। आज, ट्रांसप्लांटेशन सेवाओं की उपलब्धता ने न केवल हरियाणा बल्कि चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और यूपी के मरीजों के लिए नई उम्मीद जगाई है।” उन्होंने आगे कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं है – यह उन सभी मरीजों का है जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया, जिन्होंने मेरे कौशल पर विश्वास किया और जिन्होंने मुझे अपने जीवन की कुछ सबसे कठिन यात्राओं में उनके साथ चलने दिया। यह उनकी वजह से है कि मैं आज जो कुछ भी हूं।

राजेंद्र प्रसाद गोयल ने एनएचपीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का प्रभार संभाला

सिटीन्यूज़ नॉउ

फरीदाबाद, :- राजेंद्र प्रसाद गोयल, जो वर्तमान में एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक (वित्त) हैं, ने 1 जुलाई 2025 से भारत की प्रमुख जलविद्युत कंपनी और सरकार की नवरत्न कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। इससे पहले, श्री गोयल ने 1 मार्च 2024 से 7 अगस्त 2024 तक एनएचपीसी के सीएमडी के रूप में कार्य किया था।

श्री गोयल ने 18 नवंबर 1988 को एनएचपीसी में एक वित्त पेशेवर के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं और अपनी जिम्मेदारी, नैतिकता और समर्पण के बल पर उन्होंने कंपनी में उल्लेखनीय प्रगति की है। वे इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के सदस्य हैं और जयपुर के राजस्थान विश्वविद्यालय से वाणिज्य में मास्टर डिग्री प्राप्त है। उनके पास वित्त के क्षेत्र में 36 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है, साथ ही जलविद्युत परियोजनाओं के निर्माण और संचालन से संबंधित वित्तीय, संविदात्मक और नियामक मुद्दों की गहरी समझ है।

श्री गोयल जल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जेपीसीएल), बुंदेलखंड सौर ऊर्जा लिमिटेड (बीएसयूएल) और एनएचपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एनआरईएल) के अध्यक्ष हैं। इसके अतिरिक्त, वे एनएचपीसी की सहायक कंपनियों – एनएचडीसी लिमिटेड, चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (सीवीपीपीपीएल), रतले हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आरएचपीसीएल) और लोकताक डाउनस्ट्रीम हाइड्रोइलेक्ट्रिक कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एलडीएचसीएल) के बोर्ड में नामित निदेशक हैं। वे फरीदाबाद स्थित नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में निदेशक (वित्त) के पद पर भी कार्यरत रहे है।

उन्होंने एक उत्कृष्ट वित्त पेशेवर के रूप में अपनी पहचान बनाई है और एनएचपीसी की निरंतर प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके विशाल और विविध अनुभव से एनएचपीसी को और अधिक लाभ होने की उम्मीद है।

वेवगार्ड स्विम क्लब द्वारा आयोजित कैंप और कोचिंग रिफ्रेशर कोर्स का भव्य समापन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / तैराकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में वेवगार्ड स्विम क्लब द्वारा आयोजित ‘वेवगार्ड स्प्लैश समर 2025’ कैंप और कोचिंग रिफ्रेशर कोर्स का भव्य समापन आज पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में हुआ। यह चार सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण नीदरलैंड के प्रसिद्ध ओलंपिक कोच एरिक लांडा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस पहल का उद्देश्य था — पंजाब में तैराकी की संस्कृति को सशक्त बनाना और कोचिंग को वैश्विक मानकों तक पहुँचाना।समापन समारोह में पंजाब सरकार के खेल सचिव सर्वजीत सिंह, IAS बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। पूर्व राष्ट्रीय स्तर के तैराक रह चुके श्री सिंह ने राज्य सरकार की इस खेल को प्रोत्साहन देने की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य के सभी तैराकी कोचों को इस रिफ्रेशर कोर्स में भेजा ताकि वे अंतरराष्ट्रीय अनुभव से लाभान्वित हो सकें।

वेवगार्ड स्विम क्लब ने इस पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम का खर्च स्वयं उठाया, क्लब की हर पहल में “निःशुल्क सहभागिता” का सिद्धांत अपनाया जाता है। इस आयोजन में पंजाब यूनिवर्सिटी के खेल निदेशक श्री राकेश मलिक ने अहम सहयोग प्रदान किया। उनकी बदौलत यूनिवर्सिटी पूल और खिलाड़ियों के आवास की उत्कृष्ट व्यवस्था संभव हो पाई।

वेवगार्ड स्विम क्लब के प्रवक्ता अशोक शर्मा ने सभी मेहमानों, अभिभावकों और खिलाड़ियों का आभार जताते हुए कहा कि सरकार, विश्वविद्यालयों और निजी क्लबों के बीच निरंतर सहयोग से ही पंजाब में तैराकी को नई ऊंचाई दी जा सकती है।

पार्क ग्रेशियन अस्पताल ने हैफेड में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: पार्क ग्रेशियन अस्पताल, मोहाली ने स्व. श्रीमती शकुंतला देवी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट (संस्थापक श्री मनोज बामनिया) के सहयोग से हैफेड हेड ऑफिस, सेक्टर-5 पंचकूला में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। यह कैंप ‘हम हैं ना’ प्रोजेक्ट के तहत आयोजित किया गया, जिसमें 120 से अधिक कर्मचारियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया ।

इस हेल्थ कैंप में ईएनटी, नेत्र रोग, त्वचा रोग, और पोषण व मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं प्रदान की गईं। अस्पताल की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने शिविर स्थल पर ही हेल्थ स्क्रीनिंग और काउंसलिंग की।शिविर का उद्घाटन हैफेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकुल कुमार (आईएएस), सेक्रेटरी योगेश कुमार (एचसीएस) और एडिशनल जीएम विकास देसवाल ने किया।

कार्यक्रम में पार्क अस्पताल, मोहाली की टीम ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच समय रहते बीमारियों की पहचान में मदद करती है और गंभीर जटिलताओं से बचाव संभव होता है। पार्क अस्पताल, मोहाली भविष्य में भी इसी तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर समाज सेवा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

सारंग सिकंदर का एआई अधारित गीत ‘मी एंड हर’ पिता सरदूल सिंकदर को समर्पित

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। प्रख्यात पंजाबी गायक सरदूल सिंकदर उनके गायक और संगीतकार बेटे सारंग सिकंदर ने अपने जन्मदिन पर एआई आधारित गीत – ‘मी एंड हर’ के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। ज्ञात रहे कि एआई जैसी नवीनतम तकनीक द्वारा पारिवारिक प्रेम और संगीत के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया गया है।

इस अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका उनकी मां अमर नूरी मौजूद रहीं।पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एआई के नए एक्सपेरिमेंट के साथ इस गीत “मी एंड हर” को सांरग ने खुद लिखा, प्रोड्यूस और अपनी आवाज़ दी है। उन्होंनें कहा कि यह गीत उनके लिये अपने पिता से जुड़े रहने का एक माध्यम है।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत करते हुए बताया कि संगीत पुश्तों से उनकी रगों में बसता रहा है। पिता गायक रहे जबकि दादा मस्ताना पटियाला घराने के एक प्रसिद्ध तबला वादक रहे जिन्हे तबले में बांस की छड़ियों के इस्तेमाल का आगाज़ करने के लिए जाने जाते हैं। गीत के वीडियो में जर्मन मूल की फारसी अभिनेत्री दिलबर आर्या ने किरदार निभाया है।

वीडियो को दुबई और भारत के कई खूबसूरत स्थानों में शूट किया गया है। यह गीत रोमांटिक कहानी पर आधारित है जो कि एआई के माध्यम से आधुनिक शैली के साथ खूबसूरती से मिलाती है।

सारंग के छोटे भाई अलाप सिकंदर ने गाने में गिटार बजाने के साथ साथ मिक्सिंग और मास्टरिंग का काम किया है। वीडियो की परिकल्पना रोबिन कलसी की है जबकि वीडियो का एनीमेशन और वीएफएक्स सिमर वीएफएक्स ने की है।