Home Blog Page 125

ताइक्वांडो में 500 खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा — 8वीं एमराल्ड ताइक्वांडो चैम्पियनशिप और अवॉर्ड सेरेमनी का भव्य समापन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ :- कार्मल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर 9 में दो दिवसीय “8वीं एमराल्ड ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2025” और “एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी 2024-25” का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित आयोजन में एमराल्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी की विभिन्न शाखाओं से आए 3 वर्ष से 17 आयु वर्ष तक के 500 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने बेहतरीन कौशल और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

चैम्पियनशिप के अंतिम दिन सुबह के सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड प्रकोष्ठ, भाजपा चंडीगढ़ के चेयरमैन भूपिंदर शर्मा ने और केबीडी के मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश गोयल तथा विशेष अतिथि के रूप में सिटीजन अवेयरनेस ग्रुप के चेयरमैन सुरिंदर वर्मा व समाज सेवी मधुलिका स्याल ने समारोह की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर आयोजक मास्टर शिवराज घर्ति (6वीं डेन ब्लैक बेल्ट, कोरिया) और मास्टर कविता राय घर्ति उनके साथ मौजूद थे। जिन्होंने सभी गणमान्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट किए।

इस अवसर पर आयोजन में उपस्थित हुए गणमान्य भूपिंदर शर्मा, रमेश गोयल और सुरिंदर वर्मा ने खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने एकेडमी के प्रयासों की भी सराहना की, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो फाइट, ब्रेकिंग, स्पीड किकिंग और पूमसे जैसी प्रतियोगिताओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। आयोजन में गणमान्य व्यक्तियों ने विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त, एकेडमी की विभिन्न शाखाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आयोजक मास्टर शिवराज घर्ति ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल खेल कौशल का विकास ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ावा देना है। हम चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करें।

कथावाचक पं. धीरेन्द्र शास्त्री जी की श्री हनुमंत कथा में शामिल होने देश भर से कई राजपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व धर्माचार्य पधारेंगे – तरुण भंडारी

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी के सौजन्य से सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रख्यात कथावाचक पं. धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा शालीमार दशहरा ग्राउंड, पंचकूला में 26 मई से होने जा रही श्री हनुमंत कथा के लिए तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। आज कथा स्थल पर आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में तरुण भंडारी ने बताया कि कथा में भाग लेने के लिए प्रदेश भर की जनता में तो उत्साह है ही, साथ ही पड़ौसी राज्यों से भी खूब भीड़ उमड़ेगी।

उन्होंने बताया कि देश भर से कई राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों व धर्माचार्यों ने भी भाग लेने के इच्छा जताई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन व पुलिस भी इस विशालतम आयोजन को सुचारू रूप से पूर्ण करने के लिए कमर कस चुके हैं। इस अवसर पर नरेश मित्तल, भूपिंदर सिंह( बब्बू), संदीप गुप्ता, दिनेश गुप्ता, पंकज बंसल, नरेश गोयल, राज मित्तल, साहिल गर्ग, राकेश गर्ग बिट्टू, अमन शर्मा, अक्षय कौशिक, अनिल थापर, किशन जैन भोथरा,दीपक गुप्ता, विकास, सुरिंदर गोयल, कस्तूरी लाल बंसल, नीरज चौधरी, बिन्दर गुज्जर, सुदर्शन सिंगला, मेघराज गर्ग,मुनीश अरोड़ा, रजनीश बंसल,अशोक जिंदल, विकास गुप्ता ,परवीन कंसल, संदीप गुप्ता (सैंडी), राकेश जगोता व अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि 26 मई से 30 मई तक पहली बार बाबा बागेश्वर धाम सरकार का दरबार ट्राइसिटी में लगेगा। पिछले दिनों भक्तों द्वारा कथा स्थल पर भूमि पूजन एवं हवन करने के उपरांत सालासर धाम, राजस्थान से लाई ध्वजा को हनुमंत कथा स्थल पर लगाया गया। उसके पश्चात उपस्थित सभी भक्तों द्वारा राम भक्त हनुमान जी से 25 मई को होने वाली विशाल एवं भव्य कलश यात्रा और 26 मई से 30 मई तक पांच दिवसीय हनुमंत कथा आयोजन को निर्विघ्न सफल बनाने की प्रार्थना की गई थी।

आम जनता से वाहनों को सही प्रकार से पार्क करने की अपील समाजसेवी मुकेश सिंगला ने बताया कि प्रशासन द्वारा वाहनों की पार्किंग के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने साथ आम जनता से भी वाहनों को सही प्रकार से पार्क करने की अपील की ताकि अव्यवस्था की स्थिति पैदा न हो। कलश यात्रा कल 25 मई को कल 25 मई को कथा से पूर्व निकाली जाने वाली कलश यात्रा के लिए महिलाओं की ड्यूटी लगाई गई हुई है।

कलश यात्रा की डॉ. भावना हैं। इस कलश यात्रा में लगभग 3000 महिलाएं भाग लेंगी। सभी महिलाओं को कलश, नारियल और चुन्नी संस्था की तरफ से दी जाएगी। कलश यात्रा शिव मंदिर सेक्टर 5 में स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन से 25 मई रविवार को सुबह 7 बजे शुरू होकर कथा स्थल पर पहुंचेगी।श्री कृष्ण कृपा परिवार ट्रस्ट, पंचकूला द्वारा कलश यात्रा के आरंभ होने से पहले महिला शक्ति को दिया जाएगा अल्पाहारकलश यात्रा आरंभ होने से पहले गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी की प्रेरणा से श्री कृष्ण कृपा परिवार ट्रस्ट, पंचकूला के सदस्यों द्वारा सभी महिला शक्ति के लिए मंदिर में अल्पाहार की व्यवस्था की गई है।

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक को दिया निमंत्रण कथा के मुख्य आयोजक तरुण भंडारी की अगुआई में पदाधिकारियों ने आज पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से पंजाब राजभवन में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सुदेश भंडारी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पंचकूला में श्री धरेंद्र शास्त्री जी बागेश्वर धाम के सानिध्य में आयोजित होने जा रही हनुमंत कथा का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष कबूल कर लिया। रोजाना शाम को भंडारा बरताया जाएगा समाजसेवियों सत पाल सिंगला, बालाजी, अशोक गुप्ता, रमेश जिंदल, देशराज धीमान, संदीप झज्जर, हेमराज, अमन सिंगला, महावीर (बरवाला) व नरेश गोयल द्वारा 26 मई से 30 मई तक रोजाना शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक सेक्टर 5 में पल्लवी होटल के पास भंडारा बरताया जाएगा।

आम जनता से अफवाहों से गुमराह ना होने की अपील की हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी के सौजन्य से सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रख्यात कथावाचक पं. धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा पंचकूला के शालीमार दशहरा ग्राउंड में 26 मई से होने जा रही श्री हनुमंत कथा के लिए पासेज अथवा प्रवेश हेतु कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

इसके अलावा कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं को कलश, नारियल और चुन्नी भी आयोजक संस्था बिल्कुल निशुल्क प्रदान करेगी। इस सामग्री के लिए भी कोई शुल्क नहीं रखा गया है। ये स्पष्टीकरण देते हुए समाजसेवी मुकेश सिंगला ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा बेबुनियाद अफवाहें फैलाई जा रहीं हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि ऐसी अफवाहों से गुमराह ना हों।

इलेक्ट्रोपैथी को राष्ट्रीय मान्यता देने की मांग तेज़- डॉ. जसविंदर सिंह

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : देश में सस्ती और प्रभावशाली स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति को राष्ट्रीय स्तर पर कानूनी मान्यता देने की मांग उठाई गई।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वर्ल्ड बायो केयर्स हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ( WBCHO ) के अध्यक्ष और Ebio Cares के संस्थापक डॉ. जसविंदर सिंह ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि केंद्र सरकार भी राजस्थान मॉडल को अपनाए और इस पद्धति को देश भर में मान्यता दी जाए।

डॉ. सिंह, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं, वर्षों से उन रोगियों का इलाज कर रहे हैं जिन्हें पारंपरिक चिकित्सा से राहत नहीं मिल पाई है। अबतक इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा से वह ऑटिज़्म, एडीएचडी, सेरेब्रल पाल्सी और स्पीच डिसऑर्डर जैसी बीमारियों से प्रभावित हजारों मरीजों को राहत दे चुके हैं।

उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार ने हाल ही में 30 अप्रैल 2025 को एक अधिसूचना जारी कर राज्य इलेक्ट्रोपैथी बोर्ड का गठन किया है, जो 1 मई से प्रभावी हो चुका है। इस पांच-सदस्यीय बोर्ड की अध्यक्षता आयुष विभाग के प्रमुख सचिव कर रहे हैं, जो कि इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा की शिक्षा, शोध और चिकित्सकों के पंजीकरण को विधिसम्मत रूप देने का कार्य करेगा।साथ ही, डॉ. सिंह ने उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी हो रहे प्रयासों का स्वागत किया है।

डॉ. सिंह का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर के रूप में दर्ज किया गया है और उन्हें अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में डॉ. सिंह को किर्गिस्तान की ओश मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्हें मानद उपाधि (Honorary Degree) और ‘किर्गीज़ अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, डॉ. जसविंदर सिंह ने कहा, “देश के कई राज्य जब इस चिकित्सा प्रणाली की संभावनाएं समझ रहे हैं और कानूनी ढांचा तैयार कर रहे हैं, तब केंद्र सरकार को भी अब इस दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए। इलेक्ट्रोपैथी को वैधानिक दर्जा मिलने से लाखों लोगों को लाभ होगा और चिकित्सा क्षेत्र में एक नया आयाम खुलेगा।”—————————

बैंकर्स क्लब चंडीगढ़ द्वारा द्वितीय अंतर बैंक प्रश्नोत्तरी का सफलतापूर्वक आयोजन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ :- बैंकर्स क्लब चंडीगढ़ द्वारा दिनांक 24 मई 2025 को अंतर बैंक प्रश्नोत्तरी के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया। विवेक श्रीवास्तव, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिजर्व बैंक एवं अध्यक्ष, बैंकर्स क्लब चंडीगढ़ ने इस पहल के द्वारा बैंकों और वित्तीय संस्थाओं के बीच बढ़ते ज्ञानार्जन एवं टीमवर्क की सराहना की।

इस उपलक्ष में विनोद कुमार आर्या, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड (हरियाणा) एवं उपाध्यक्ष बैंकर्स क्लब चंडीगढ़ , निवेदिता तिवारी, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड (पंजाब) एवं उपाध्यक्ष बैंकर्स क्लब चंडीगढ़, कृशन शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं उपाध्यक्ष बैंकर्स क्लब चंडीगढ़, ललित तनेजा, महाप्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक एवं सचिव बैंकर्स क्लब चंडीगढ़ और इस क्षेत्र से संबन्धित वरिष्ठ बैंकर्स आदि गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

साथ ही ज्ञानवर्धन हेतु डीएवी कॉलेज एवं पीजीजीसीजी कॉलेज के छात्र-छात्राएँ भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।यह प्रश्नोत्तरी दो चरणों में आयोजित की गयी, जिसमे वित्तीय जगत से संबंधित विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे गए।

प्रश्नोत्तरी के प्रथम चरण में 18 वित्तीय संस्थाओं की 53 टीमे शामिल हुयी, जिनमे कुल 106 प्रतिभागी शामिल थे। द्वितीय चरण एवं अंतिम चरण में 06 टीमे पहुची, जिनमें रिजर्व बैंक , नाबार्ड , पंजाब नेशनल बैंक , स्टेट बैंक ,बैंक आफ महाराष्ट्र व सेंट्रल बैंक शामिल रहे ; जिनके बीच प्रथम पुरस्कार हेतु कड़ी प्रतिस्पर्धा हुयी।

वार्ड नंबर 4 मनीमाजरा में निकाली तिरंगा यात्रा

सिटीन्यूज़ नॉउ

मनीमाजरा : वार्ड नंबर 4, मनीमाजरा में वाल्मीकि मंदिर, इंदिरा कॉलोनी के अध्यक्ष श्रीनिवास कला की अगुआई में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवी रामेश्वर गिरी व अंतरजोत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में रामेश्वर गिरी ने कार्यकर्ताओं से देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहने को कहा उन्होंने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे आतंकवाद के खिलाफ सटीक और निर्णायक कार्रवाई है।

उन्होंने कहा यह तिरंगा यात्रा केवल एक झंडा यात्रा नहीं, बल्कि भारत की आन-बान-शान और पाकिस्तानी आतंकवादियों को दिया गया सख्त संदेश है। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 23 मिनट में पाकिस्तानी आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया, जो पहलगाम में हुई निर्दोष नागरिकों की हत्या का प्रतिशोध था। साथ ही उन्होंने यह बात दोहराई कि अगर पाकिस्तान ने आगे कोई आतंकी हरकत की तो उसे युद्ध मानकर उसी अंदाज में जवाब दिया जाएगा।

इस अवसर पर अजय कुमार, विशाल, सूरज कुमार, आशु कोतवाल, नवीन कुमार, बीना रानी, रामप्यारी, हरप्यारी, रोशन मलिक और मंदिर कमेटी के सदस्य और इंदिरा कॉलोनी निवासी शामिल रहे। श्रीनिवास कला ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक फैलाना है।

सेक्टर 25 के श्मशान घाट में 26 शहीदों की याद में लगाए 26 पौधे पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप भाजयुमो ने किया पौधारोपण

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने सेक्टर 25 शमशान घाट में कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना में मारे गए 26 भारतीय नागरिकों की याद में 26 पौधे लगा कर पौधारोपण मुहिम की शुरुआत की।

कार्यक्रम में महामंत्री प्रिय पासवान और शानू दुबे ने पहला पौधा विनय नरवाल की याद में लगाया और कहा कि हमारे नागरिकों की जान इतनी सस्ती नहीं है। हम इस घटना को भूलेंगे नहीं। युवा मोर्चा महामंत्री शानू दुबे और प्रिया पासवान ने कहा कि आज से इस सत्र की पौधारोपण की मुहिम की शुरुआत युवा मोर्चा ने कर दी है और पूरे चंडीगढ़ में लगातार पौधारोपण किया जाएगा। कार्यक्रम में पंडित गुलशन आचार्य ने भी पौधा लगाया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता अभय झा, कमल शर्मा, समीर गुप्ता, सुखराज गिल, अंकुर राणा, विशाल सैनी, कार्यक्रम प्रभारी मानसी पुंडीर, राहुल चौधरी, विनायक बंगिया, रोहित भट्ट, गगन बिंदल, आदित्य शर्मा, निक्कू पांडे, वंदना, सुमित, भानु राणा, लक्की राणा, अजय सिंह, आदि सभी उपस्थित रहे।

24 मई से 31 मई तक देसी स्ट्रीट फ़ूड फेस्टिवल का लज़ीज स्वाद अब वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में

सिटीन्यूज़ नॉउ

जीरकपुर : वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका होटल ने शुक्रवार को अपने बहुप्रतीक्षित “देसी स्ट्रीट फ़ूड फेस्टिवल” के शुभारंभ की घोषणा की है। यह फ़ूड फेस्टिवल भारत की समृद्ध और विविध स्ट्रीट फ़ूड संस्कृति का एक जीवंत उत्सव है।

यह फेस्टिवल 24 मई से 31 मई तक चलेगा, जिसमें मेहमानों को प्रामाणिक स्वाद और लजीज स्वाद से भरपूर एक लाजवाब अनुभव का वादा किया गया है। वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका होटल के महाप्रबंधक मनिंदरजीत सिंह सिब्बल ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि भारत की चहल-पहल भरी फ़ूड स्ट्रीट की भावना को एक परिष्कृत और आकर्षक सेटिंग में अपने मेहमानों तक पहुँचाने में खुशी हो रही है। यह 8-दिवसीय उत्सव एक दावत से कहीं बढ़कर है जो भारत की पाक विरासत की एक स्वादिष्ट यात्रा है।

उन्होंने बताया कि उनका यह फ़ूड फेस्टिवल मुंबई और दिल्ली की मसालेदार गलियों से लेकर लखनऊ, अमृतसर और केरल की समृद्ध रसोई तक, हर व्यंजन एक क्षेत्रीय कहानी बयां करता है। उन्होंने आगे बताया कि एक अद्वितीय इंटरैक्टिव के साथ उनके शेफ लाइव कुकिंग काउंटर भी पेश करेंगे, जिसमें लोगों की पसंदीदा क्रिस्पी आलू टिक्की चाट, मिर्ची का हलवा, साथ ही रेसिपी और विदेशी व्यंजन शामिल होंगे। के साथ पाककला से जुड़ी जानकारी साँझा करेंगे।

उन्होंने कहा कि वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका ज़ीरकपुर में शुरू हो रहे इस फ़ूड फेस्टिवल के साथ जुड़ें और एक शानदार डाइनिंग अनुभव के लिए भारत के स्ट्रीट फ़ूड के जादू का मज़ा लें।

संपत्ति कर जमा कराने की अंतिम तिथि को 31 जुलाई तक बढ़ाया जाए : सीबीएम

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ के व्यापारियों की शीर्ष संस्था चण्डीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) के अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने चण्डीगढ़ नगर निगम, चण्डीगढ़ प्रशासन और सत्ताधारी पार्टी से अपील की है कि संपत्ति कर जमा कराने की अंतिम तिथि को 31 जुलाई 2025 तक बढ़ाया जाए।

उन्होंने मांग की है कि यह बढ़ोतरी उन सभी रियायतों के लागू होने के बाद की जाए जो संपत्ति कर दरों और कचरा संग्रहण दरों को लेकर अधिसूचित की गई हैं। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले और इसके बाद केंद्रीय बलों की कार्रवाई के चलते बाजारों में अस्थिरता रही। साथ ही संपत्ति कर की दरों में बार-बार बदलाव और दुकानदारों के विरोध के चलते कई बार गलत बिल जारी हुए, जिससे कर जमा करने में देरी हुई।

अधिकांश बाजारों में कचरा शुल्क भी गलत तरीके से जोड़ा गया है, जिसे अब तक पूरी तरह ठीक नहीं किया गया है। ऐसे में दुकानदार केवल संशोधित बिल ही जमा करना चाहते हैं। व्यापारी बिलों को ठीक करवाने और तय समय सीमा में संपत्ति कर भरने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं। इसलिए उन्हें नियमों का पालन करने के लिए अधिक समय की आवश्यकता है।

दिवाकर सहूंजा, उपाध्यक्ष एवं आधिकारिक प्रवक्ता, सीबीएम ने भी अपील की कि चंडीगढ़ प्रशासन को दिल्ली सरकार के उदाहरण का अनुसरण करना चाहिए, जहां खासकर वाणिज्यिक क्षेत्रों के लिए संपत्ति कर और कचरा कर दरों में बड़ी राहत की घोषणा की गई है।

डॉ. माधव कौशिक को दिया जाएगा रशिया का सबसे बड़ा दोस्तोएवस्की स्टार अवॉर्ड

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : राष्ट्रीय साहित्य अकादमी के प्रेसिडेंट डॉ. माधव कौशिक को दोस्तोएवस्की स्टार अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह रशिया का सबसे बड़ा लिटरेरी अवॉर्ड माना जाता है। यह सम्मान डॉ. कौशिक को रशियन लिटरेचर और कल्चर को प्रमोट करने के लिए दिया गया है। यह अवॉर्ड दिल्ली में रूसी विज्ञान व संस्कृति केंद्र में 6 जून को दिया जाएगा।

यह अवॉर्ड उन्हें दिया जाता है जो रूसी साहित्यकार फ्योदोर दॉस्तोएव्सकी की साहित्यिक विरासत को वैश्विक स्तर पर प्रमोट करने में मदद करते हैं। डॉ. कौशिक हिंदी साहित्यकार हैं। इनकी 52 से अधिक किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें गजल, कविताएं, बाल साहित्य और आलोचना आदि शामिल हैं। इनके कुछ काव्य-संग्रहों और कहानियों को रूसी, उर्दू, पंजाबी और संस्कृत में अनूदित किया गया है।

इन्होंने साउथ अफ्रीका, यूएई, मैक्सिको, जर्मनी और रशिया में भारतीय साहित्य का प्रतिनिधित्व भी किया है। फ्योदोर दोस्तोयेव्स्की का जन्म 1821 में मास्को, रूस में हुआ था। यह एक रूसी उपन्यासकार और लघु-कथा लेखक थे।

एनएचपीसी- जीईईएफ ग्लोबल एनवायरनमेंटल एक्सीलेंस कंपनी ऑफ द ईयर 2025 इन पावर सेक्टर अवार्ड से सम्मानित

सिटीन्यूज़ नॉउ

न्यू दिल्ली :- इस अवसर पर एनएचपीसी के कार्यपालक निदेशक (ईडीएम) तथा एनएचपीसी के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।भारत सरकार की नवरत्न कंपनी एनएचपीसी को पर्यावरणीय स्थिरता और स्वच्छ ऊर्जा विकास के प्रति इसकी उत्कृष्ट प्रतिबद्धता को मान्यता देते हुए प्रतिष्ठित “जीईईएफ ग्लोबल एनवायरनमेंटल एक्सीलेंस कंपनी ऑफ द ईयर 2025 इन पावर सेक्टर” अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

यह पुरस्कार 23.05.25 को नई दिल्ली में ग्लोबल एनर्जी लीडर्स समिट एंड अवार्ड्स 2025 के दौरान एनएचपीसी के सीएमडी श्री आर.के. चौधरी को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में स्थायी प्रथाओं और उत्कृष्टता के लिए एनएचपीसी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर एनएचपीसी के कार्यकारी निदेशक (ईडीएम) सहित एनएचपीसी के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।