Home Blog Page 126

गढ़वाल सभा, चण्डीगढ़ ने सड़क दुर्घटना में खोया अपना लेखा परीक्षक करण सिंह पंवार

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : गढ़वाल सभा, चण्डीगढ़ के लेखा परिक्षक एवं उत्तराखंड के समाजसेवी करण सिंह पंवार का 26 मई को उत्तराखंड में एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। संस्था के प्रधान शंकर सिंह पंवार ने बताया कि स्वर्गीय करण सिंह पंवार पंजाब सरकार के वित्त विभाग से क्षेत्रीय उप निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

उन्होंने सेवानिवृत्ति पश्चात् गढ़वाल सभा के लेखा परीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे समाज सेवा में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहे और उत्तराखंड की शायद ही कोई ऐसी संस्था हो जो उनके सहयोग और मार्गदर्शन से अछूती रही हो।

उन्होंने तन, मन, धन से समाज के लिए कार्य किया और अपने अमूल्य योगदान से हर दिल में एक विशेष स्थान बनाया। उनकी समाज सेवा एवं कर्मशीलता की यादें सदैव हर उतराखंडी के हृदय में समाहित रहेंगी। पंवार ने बताया कि करण सिंह पंवार हरदिल अजीज, हंसमुख व नेक दिल के इंसान थे, उनका आकस्मिक जाना पूरे उत्तराखंड समाज के लिए दुखदाई घटना है l

उनकी याद में कल 7 जून को गढ़वाल भवन में प्रांगण में एक पोधा भी लगाया जायेगा। सभा के महासचिव बीरेंद्र कंडारी के अनुसार उनकी आत्मिक शांति हेतु गरुड़ पुराण पाठ एवं ब्रह्मभोज का आयोजन दिनांक 7 जून, दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे गढ़वाल भवन, सेक्टर 29 में किया जा रहा है।

परम पूज्य सुधांशु जी महाराज 7 जून को शिवधाम आश्रम, मोरनी रोड़, पंचकूला में करेंगे प्रवचन-सत्संग

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला : परम पूज्य सुधांशु जी महाराज गुरु पूर्णिमा समारोहों की श्रृंखला के तहत शिवधाम आश्रम, मोरनी रोड़, पंचकूला में प्रवचन-सत्संग करेंगे। उनके आगमन एवं कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक मनोज शास्त्री ने बताया कि परमपूज्य गुरुदेव जी का प्रवचन शिवधाम आश्रम मे 7 जून को सायं 5 बजे से 7 बजे तक तथा 8 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चरण पादुका पूजन व गुरु-आशीष वचन प्राप्त होगें।

इस कार्यक्रम में देश के भिन्न-भिन्न स्थानों से भारी संख्या में गुरुभक्त आने शुरू हो गए हैं। इस अवसर पर दूर-दराज से पधारे भक्तों को आवास और भोजन प्रसादी की व्यवस्था मण्डल आश्रम की तरफ से निशुल्क होगी।

8 जून को दोपहर 12 बजे से विशाल भण्डारे का प्रसाद वितरित होगा। इस अवसर पर विश्व जागृति मिशन की चेयरपर्सन सुदेश गुप्ता एवं प्रधान सौरभ गुप्ता व योगराज आश्रम के गुरु भक्तों के साथ मिलकर सम्पूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था-देखरेख करेंगे।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सेक्टर 37 में मेडिसिनल प्लांट्स रौपे गए

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सेक्टर 37 में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर आज पौधारोपण किया गया व मेडिसिनल प्लांट्स रौपे गए। ‌इस अवसर पर प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डॉ. राजीव कपिला, विश्व हिंदू परिषद, चंडीगढ़ के विभाग मंत्री प्रदीप शर्मा, क्राफेड के महासचिव डॉ. अनीश गर्ग, डॉ. गौरव, डॉ. प्रीति अरोड़ा व आरएस हीर विशेष तौर पर अवश्य उपस्थित रहे।

निर्जला एकादशी पर जरूरतमंद लड़की की शादी करवा कर कन्यादान किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : निर्जला एकादशी पर आज तमिल भवन, सेक्टर 30, किन्नर डेरा मंदिर, सेक्टर 26 की किन्नर माता महंत कमली तथा श्री हरि सिमरन सेवा समिति, चण्डीगढ़ के सहयोग से श्री माता मनसा देवी में एक जरूरतमंद कन्या की शादी करवा कर कन्यादान किया गया।

जिसमें मुख्य आयोजक मणिमुर्ग्न ने बताया कि तमिल भवन से सेंटर सेक्रेटरी राज शेखरन, सुब्रमण्यम, गुणा शेखरकरम, माता कमली जी एवं श्री हरि सिमरन सेवा समिति की तरफ से कन्या के विवाह हेतु घर के समान राशन की पूरी सेवा दी गई।

इस शुभ अवसर में विवाह में शामिल हो कर मुरुगन, मीनाक्षी, परिमला कन्या, तमिल संगम, पंचकूला के सदस्य मनी, प्रेमा व पूनम कोठारी ने वर और कन्या को आशीर्वाद दिया।

श्रमिकों व मजदूरों ने छबील व प्रसाद ग्रहण करके भूख प्यास मिटाई

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी, चण्डीगढ़ द्वारा आज निर्जला एकादशी के अवसर पर इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 2 में श्रमिकों व मजदूरों के लिए दूध शरबत की छबील व चने-भटूरे एवं हलवा का प्रसाद वितरित किया।

सेवा करने वालों में सोसाइटी के अध्यक्ष राज नागपाल, आचार्य विजय भारद्वाज, संस्था के कानूनी सलाहकार भरत शर्मा, महासचिव रोहित नागपाल आदि शामिल थे। बड़ी संख्या में श्रमिकों व मजदूरों ने प्रसाद ग्रहण करके भूख मिटाई व ठंडा मीठा शरबत पीकर अपनी प्यास बुझाई।

पंजाब स्टेट इकोनॉमिक पॉलिसी एंड प्लानिंग बोर्ड के वाइस चेयरमैन श्री राजिंदर गुप्ता का कार्यकाल 3 वर्ष के लिए बढ़ाया गया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़:- पंजाब सरकार ने ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन एमेरिटस , उद्योगपति राजिंदर गुप्ता , का कार्यकाल पंजाब स्टेट इकोनॉमिक पॉलिसी एंड प्लानिंग बोर्ड के वाइस चेयरमैन के रूप में, कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ, अगले तीन वर्षों के लिए बढ़ा दिया है।

यह विस्तार 23 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा और 22 अगस्त 2028 तक जारी रहेगा। यह जानकारी प्लानिंग विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में दी गई है।आदेश में कहा गया है कि श्री राजिंदर गुप्ता पूर्व में 23 अगस्त 2022 को हुई नियुक्ति की शर्तों के अनुसार ही काम करते रहेंगे।यह विस्तार माननीय मुख्यमंत्री पंजाब की स्वीकृति से दिया गया है, जो गुप्ता की नेतृत्व क्षमता और राज्य की आर्थिक योजनाओं में उनके योगदान पर सरकार के भरोसे को दर्शाता है।

यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब पंजाब सरकार नए निवेश आकर्षित करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने की दिशा में अग्रसर है।

ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन एमेरिटस पद्मश्री राजिंदर गुप्ता जी भारत के औद्योगिक और नीतिगत क्षेत्र में एक प्रमुख हस्ती माने जाते हैं।

सिद्ध बाबा बालक नाथ जी का 19वाँ मूर्ति स्थापना दिवस

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : श्री दुर्गा मन्दिर धर्म प्रचार एवं मन्दिर निर्माण सभा, सैक्टर 41-ए द्वारा हिमाचल महासभा के सहयोग से श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी का 19वाँ मूर्ति स्थापना दिवस पर विशाल धार्मिक समारोह कराया जा रहा है जोकि 8 जून तक चलेगा।

मंदिर सभा के प्रधान एचएल छाबड़ा, महासचिव मनोहर लाल, महिला मण्डल प्रधान अनीता व महासचिव अनु हाण्डा ने बताया कि आदर्श जागरण मंडल, नया गाँव व श्री दुर्गा मंडल, सेक्टर 41 के विनोद वालिया एन्ड पार्टी ने बाबा बालक नाथ के मेरी लगी प्रीत बाबा जी तोड़ेओ न, चिमटे दा चमकारा, बाबा जी तेरे चिमटे दा चमकारा, मैनू तुसी बाबा जी, बहोत कुझ दित्ता आदि भजन गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। आज भी सबसे पहले सुबह सर्वप्रथम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पूजा की गई।

मूर्ति स्थापना समारोह 7 जून को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक होगा, जिसमें मुख्य मेहमान धार्मिक-सामाजिक व्यक्तित्व मामचंद राणा होंगे। इस दौरान रोजाना सांय साढ़े 6 बजे से साढ़े 9 बजे तक बाबा जी का गुणगान किया जाता है जिसके तहत 7 जून को श्री सिद्ध जोगी कीर्तन मण्डली, बद्दी वाले भजन गायन करेंगे।

मुख्य कार्यक्रम रविवार 8 जून को होगा, जिसमें सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक ज्योति प्रचण्ड एवं धूणा पूजन उपरान्त गुणगानकर्ता वीआरएन म्यूजिकल ग्रुप हिमाचल वाले की ओर से एसएस ठाकुर एवं प्रदीप एसोसिएटस द्वारा एक शाम श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के नाम प्रस्तुत की जाएगी।

पंजाब राज भवन में उपराष्ट्रपति के सम्मान में विशेष भोज

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ :- पंजाब राज भवन में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सम्मान में एक विशेष भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत की। इस भोज में देश के शीर्ष नेताओं की उपस्थिति ने इसे और भी यादगार बना दिया। इस आयोजन में बीजेपी चंडीगढ़ व हिमाचल प्रदेश के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया।

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उपराष्ट्रपति का स्वागत करते हुए इस अवसर को गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, पंजाब राज भवन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत और मेजबानी करना सम्मान की बात है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, जो अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे पर थे, का स्वागत पंजाब और हरियाणा के राज्यपालों, गुलाब चंद कटारिया और बंडारू दत्तात्रेय, के साथ-साथ पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा और हरियाणा की मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने किया।

बीजेपी चंडीगढ़ के नेता संजय टंडन ने इस आयोजन को एक अविस्मरणीय अवसर बताया, जिसमें गर्मजोशी भरे संवाद और राष्ट्र के विकास के लिए साझा दृष्टिकोण पर चर्चा हुई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “यह एक ऐसा अवसर था, जो देश की प्रगति के लिए हमारी एकजुटता को दर्शाता है।”यह भोज न केवल राजनैतिक एकता का प्रतीक था, बल्कि भारत की प्रगति और विकास के प्रति नेताओं की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।

शराब की हर बोतल की बिक्री पर एक्साइज की नजर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कसेगा शिकंजा

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। शहर में बिकने वाली शराब की हर बोतल पर एक्साइज डिपार्टमेंट की नजर रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। एक्साइज डिपार्टमेंट की टीमें शहर में सर प्राइज चेकिंग जाएंगी। यह टीमें चेक करेंगी शराब किस कीमत पर बेची जा रही है। कहीं बिना होलोग्राम के शराब तो नहीं बिक रही।

शहर से होने वाली शराब तस्करी और भी विभाग की कड़ी नजर है। विभाग के सीनियर अफसरों के अनुसार ठेकों, बार ओर रेस्टोरेंट्स की सर प्राइज चेकिंग के लिए टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें शहर के बॉटलिंग प्लांट पर भी नजर रखेंगी। पिछले दो माह के दौरान ही डिपार्टमेंट ने एक अभियान चलाकर बिना होलोग्राम के है बोतलें पकड़ी थी। डिपार्टमेंट उन ठेकों के खिलाफ कड़ी कारवाई करेगा जहां बिना होलोग्राम के शराब मिलेगी।

एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम पुलिस के साथ समन्वय बनकर काम करेगी। इसके लिए शहर की सीमा पर भी गाड़ियों की चेकिंग होगी। रिकॉर्ड रेवेन्यू मिलाएक्साइज डिपार्टमेंट को इस बार ठेकों की नीलामी से रिकॉर्ड रेवेन्यू मिला है। डिपार्टमेंट ने शराब की कीमतों पर भी नियंत्रण रखा हुआ है। डिपार्टमेंट के समक्ष चुनौती यह है कि पड़ोसी राज्यों में शराब महंगी है। इसके बावजूद डिपार्टमेंट का रेवेन्यू बढ़ता जा रहा है।

डिपार्टमेंट ने शहर के सभी शराब ठेकेदारों को भी सतर्क कर दिया है कि यदि कोई शराब की तस्करी में शामिल पाया गया तो उसका लाइसेंस सुडौंड होगा तथा कानूनी करवाई होगी।

लघु फिल्म ‘रखिए दिल का ख्याल दिल से’ हुई रिलीज- फिल्म स्टार देव आनंद की 102वीं जयंती और उनकी स्वस्थ जीवनशैली को समर्पित- डॉ. दीपक पुरी

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। सिटी ब्युटीफल मे शुक्रवार को 15वें वार्षिक कार्डियोमर्सन ग्लोबल कॉन्फ्रेंस 2025 के दौरान कार्डियक सर्जन डॉ. दीपक पुरी द्वारा निर्मित पुरस्कृत लघु फिल्म ‘रखिए दिल का ख्याल दिल से’ रिलीज की गई।

फिल्म का लेखन, निर्माण और निर्देशन डॉ. पुरी ने किया है। उनकी कार्डियोमर्सन टीम के सदस्यों ने स्क्रिप्ट को बखूबी निभाया है, जिसमें अचानक दिल के दौरे के कारण युवा क्यों मर रहे हैं, को कहानी के माध्यम से दर्शाया गया है।

दर्शकों को नियमित व्यायाम करने, शारीरिक रूप से सक्रिय रहने और संगीत तथा प्रकृति के स्वास्थ्य लाभों का आनंद लेने के लिए प्रेरित करते हुए डॉ. पुरी ने दो प्रेरक गीत भी गाए हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि स्वस्थ और फिट दिखने के बावजूद युवा अचानक हृदयाघात का शिकार हो रहे हैं और कैसे शुरुआती जोखिम कारकों की जांच और स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर इसे रोका जा सकता है।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए डॉ. पुरी ने कहा कि आजकल युवा उन मशहूर हस्तियों का आँख मूंदकर अनुसरण करते हैं, जिनकी खुद की जीवनशैली तनावपूर्ण और अस्वस्थ होती है। अधिकांश युवा दिल के दौरे के लक्षणों को पहचानने में असमर्थ होते हैं और अपना बहुमूल्य समय खो देते हैं, जिस दौरान उनके हृदय की मांसपेशियाँ क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। उन्होने लोगों को जीवन भर शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय रहने की सलाह दी।