Friday, February 13, 2026
Home Blog Page 130

रिजर्व बैंक एकीकृत ओम्बड्समैन कार्यालय ने एक वित्तीय जागरूकता सत्र का किया आयोजन-डिजिटल बैंकिंग के बारे में क्या करें और क्या न करें के बारे में जागरूक किया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : शहरी युवाओं को डिजिटल वित्तीय धोखाधड़ी के बारे में जागरूक करने के लिए रिजर्व बैंक एकीकृत ओम्बड्समैन कार्यालय, चण्डीगढ़ ने आज रयात बाहरा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक वित्तीय जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से राजीव द्विवेदी, रिजर्व बैंक ओम्बड्समैन, चण्डीगढ़ और अमित शर्मा, जोनल ऑपरेशन हेड, इंडसइंड बैंक ने संबोधित किया।सत्र में प्रतिभागियों को डिजिटल बैंकिंग के बारे में क्या करें और क्या न करें के बारे में जागरूक किया गया।

प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया कि वे ओटीपी, खाता, कार्ड विवरण, पिन, इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड आदि किसी से भी साझा न करें। प्रतिभागियों का ध्यान विशेष रूप से भारत सरकार द्वारा शुरू की गई ‘संचारसाथी’ वेबसाइट (https://www.sancharsathi.gov.in) की ओर आकर्षित किया गया, जो नागरिकों के लिए संदिग्ध कॉल, फ़िशिंग लिंक के विवरण की रिपोर्ट करने की सुविधा के रूप में उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि उन्हें केवल सेवा प्रदाताओं के आधिकारिक ऐप, वेबसाइट और कॉल सेंटर नंबर का ही उपयोग करना चाहिए और मोबाइल पर केवाईसी विवरण अपडेट करने, बिजली बिल का कनेक्शन काटना, सिम कार्ड को ब्लॉक करना, क्रेडिट कार्ड में रिवार्ड प्वाइंट्स को भुनाना, निवेश प्रस्ताव, टेलीग्राम के माध्यम से नौकरी की पेशकश आदि जैसे किसी भी लिंक को डाउनलोड करके या आने वाले संदेशों पर अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए। इसी प्रकार, यह भी आग्रह किया गया कि विदेशी रिश्तेदारों को निधियों के विप्रेषण के संबंध में प्राप्तकर्ताओं को दिए गए किसी भी संदेश पर उचित पुष्टि के बाद ही कार्रवाई की जानी चाहिए।

अमन भंडारी और इशुल ने मिस्टर और मिस फेयरवेल का खिताब जीता

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : किसी भी संस्थान में विदाई समारोह एक खुशी और यादगार अवसर होता है, जहां स्नातक छात्र अपनी उपलब्धियों पर विचार करते हैं, यादों को संजोते हैं और आशा और उत्साह के साथ भविष्य की ओर देखते हैं। डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ के कंप्यूटर साइंस एप्लीकेशन और आईटी विभाग ने भी विदाई पार्टी का आयोजन किया, ताकि निवर्तमान बैच की उपलब्धियों का औपचारिक रूप से जश्न मनाया जा सके और उन्हें एक उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा सके, जो सफलता, खुशी और पूर्णता से भरा हो।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, प्रोफेसर मोना नारंग, प्रिंसिपल, डीएवी कॉलेज ने स्नातक छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने जीवन के अगले अध्याय को उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के पास अपने भाग्य को आकार देने, सपनों को वास्तविकता में बदलने और दुनिया में बदलाव लाने की शक्ति है।स्नातक होने वाले प्रत्येक विद्यार्थी ने रैंप वॉक किया और अपना परिचय दिया।

कार्यक्रम का समापन मिस्टर और मिस फेयरवेल के साथ-साथ अन्य खिताबों के साथ हुआ, जिन्हें मौलिकता, आत्मविश्वास, स्टाइलिंग और समग्र प्रभाव के आधार पर चुना गया था।अमन भंडारी और इशुल ने मिस्टर और मिस फेयरवेल का खिताब जीता जबकि अंशित बावा मि. पर्सनैलिटी व हरलीन कौर मिस पर्सनैलिटी तथा प्रदीप कुमार मि. हैंडसम व दीया नारंग मिस चार्मिंग चुने गए।

कार्यक्रम का समापन कंप्यूटर साइंस एप्लीकेशन और आईटी विभाग की प्रमुख डॉ. मंदीप के. गिल के प्रेरक संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि उन्हें स्नातक करने वाले छात्रों की उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। उन्होंने जाने वाले छात्रों को सफलता की शुभकामनाएं दीं और उन्हें जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हुए देखने की इच्छा व्यक्त की।

कृति सेनन बानी ड्रीम इंडिया कि ब्रांड एंबेसडर

ड्रीम इंडिया ने कृति सेनन को बनाया पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर; ड्रीम इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु शर्मा ने कहा कि कृति सेनन का ड्रीम परिवार में स्वागत है। ब्रांड के चेहरे के तौर पर कृति सेनन डिजिटल, प्रिंट और टीवी विज्ञापनों में नजऱ आएंगी, जहां वो ड्रीम के इनोवेशन और स्टाइलिश अपील को रिप्रेजेंट करेंगी।

हाईलैंड किंग्स’ ने ‘विक्ट्री वेव्स’ को हराकर एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग 2025 की ट्रॉफी जीती

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला, 24 अप्रैल, 2025:- वीरवार की सुबह पंचकूला गोल्फ क्लब में खेले गए रोमांचक फाइनल में ‘हाईलैंड किंग्स’ ने ‘विक्ट्री वेव्स’ को 3-2 से हराकर एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग 2025 की शानदार ट्रॉफी जीती। चैंपियनशिप मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल और गोल्फ स्किल्स का शानदार प्रदर्शन किया। ‘हाईलैंड किंग्स’ ने पांच में से तीन कड़े मुकाबले जीतकर टाइटल अपने नाम किया।जब फाइनल 18वें ग्रीन पर था तब ‘हाईलैंड किंग्स’ के खिलाड़ी कर्नल रोहित बख्शी ने अपना धैर्य बनाए रखा और 21 फुट का पट्ट लगाकर गेम और टाइटल मैच जीत लिया।

यह एक बेहद खेल भावना से भरे फाइनल का शानदार अंत था। सभी दर्शकों ने भी तालियां बजा कर शानदार खेल दिखाने के प्रति खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।इस बीच, ‘गोल्फिंग पैंथर्स’ ने ‘स्नीकिन गोल्फर्स’ को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 3 गेम जीते, एक टाई किया और एक हारे और इस तरह ‘स्नीकिन गोल्फर्स’ को गोल्फ लीग में चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। हालांकि लीग के सभी मैचों ने उन्होंने काफी अच्छा खेल दिखाया। गौरतलब है कि एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग 2025 में कुल 16 टीमों और 224 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से आठ टीमें लीग के नॉकआउट स्टेज में पहुंच गईं। क्वार्टर फाइनल में प्रतिस्पर्धी मैच हुए जिसमें ‘स्नीकिन गोल्फर्स’, ‘विक्ट्री वेव्स’, ‘गोल्फिंग पैंथर्स’ और ‘हाईलैंड किंग्स’ ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल में ‘हाईलैंड किंग्स’ और ‘विक्ट्री वेव्स’ टॉप दो टीमों के रूप में उभरीं, जिसके परिणामस्वरूप इन दोनों के बीच फाइनल खेला गया। ‘गोल्फिंग पैंथर्स’ और ‘स्नीकिन गोल्फर्स’ ने तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेला।फर्स्ट एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग का प्रबंधन दिगराज गोल्फ इंक द्वारा किया गया था। इसके साथ ये भी योजना बनाई गई है कि अब यह पंचकूला गोल्फ क्लब में एक वार्षिक आयोजन होगा। आने वाले सालों में इसमें नई नई टीमों को खेलने का मौका मिलेगा।

इंटरफेथ फोरम चंडीगढ़ अप्रैल 2025 कश्मीर में पर्यटकों की दुखद हत्या के मद्देनजर एकता और शांति का आह्वान इंटरफेथ फोरम

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ :- इंटरफेथ फोरम चंडीगढ़ अप्रैल 2025कश्मीर में पर्यटकों की दुखद हत्या के मद्देनजर एकता और शांति का आह्वानइंटरफेथ फोरम चंडीगढ़ कश्मीर के पहलगाम के पास बैसरन घाटी में हुए भीषण आतंकवादी हमले से बहुत दुखी और स्तब्ध है, जहां २२ अप्रैल, २०२५ को आतंकवादियों द्वारा कम से कम २६ पर्यटकों को बेरहमी से मार गिराया गया था। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक सद्भाव के लिए जाने जाने वाले क्षेत्र में निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाकर की गई हिंसा की यह कार्रवाई मानवता पर ही हमला है। हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करते हैं।

यह त्रासदी सभी धार्मिक और सांप्रदायिक सीमाओं को पार करती है और सभी समुदायों से एकजुट प्रतिक्रिया की मांग करती है।इंटरफेथ फोरम चंडीगढ़ सभी नागरिकों, नेताओं और समुदायों से हिंसा और नफरत को खारिज करते हुए एकजुटता से एक साथ आने का आग्रह करता है। हम शांति, सद्भाव और आपसी सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ हैं, जो हमारे विविध समाज की नींव हैं।हम अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं कि न्याय तेजी से मिले और कश्मीर तथा पूरे देश में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रयासों को मजबूत किया जाए।

आइए यह काला दिन हमें सभी धर्मों और लोगों के बीच संवाद, समझ और एकता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करे।इस चुनौतीपूर्ण समय में, आइए हम अपनी साझा मानवता की पुष्टि करें और हिंसा और भय से मुक्त भविष्य की दिशा में सामूहिक रूप से काम करें।

जग्गो केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने दी हज़ारों कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारियों को नई उम्मीद – अब समय है न्याय को ज़मीन पर उतारने का

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ 23 अप्रैल 2025: सुप्रीम कोर्ट द्वारा “जग्गो बनाम भारत सरकार (2024)” मामले में दिया गया ऐतिहासिक निर्णय कॉन्ट्रैक्चुअल और आउटसोर्सिंग के अंतर्गत वर्षों से सेवा दे रहे लाखों कर्मचारियों के लिए न्याय की एक नई किरण लेकर आया है।

ऑल कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारी संघ भारत (पंजीकृत), यू.टी., चंडीगढ़ ने इस फैसले का स्वागत करती है।यह बात ऑल कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारी संघ भारत (पंजीकृत), यू.टी., चंडीगढ़ की एडवाइजरी कमेटी एक बैठक के दौरान कही।

बैठक में चेयरमैन बिपिन शेर सिंह ने कहा कि यह निर्णय सर्वोच्च न्यायालय के उमा देवी बनाम स्टेट आफ कर्नाटक (2006) के निर्देश की एकमुश्त तयशुदा सीमा के कारण नौकरी की सुरक्षा से वंचित उन कांट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए न सिर्फ एक कानूनी उपलब्धि है, बल्कि उन सभी कर्मचारियों के लिए नैतिक और सामाजिक समर्थन भी है जो दशकों से स्थायी कर्मचारियों के बराबर कार्य कर रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्हें अधिकारों से वंचित रखा। उन्होंने सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन से मांग की है कि वह अब और देर न करते हुए नियमितीकरण व नौकरी की सुरक्षा की नीति को साथी राज्यों की तरह तुरंत लागू करे।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में हर विभाग में ऐसे कर्मचारी हैं जो 10 से 20-25 वर्षों से काम कर रहे हैं, फिर भी उन्हें ना नौकरी की सुरक्षा है, ना पेंशन, ना स्वास्थ्य सुविधाएं। अब और नहीं। हमें वो नीति चाहिए जो पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में लागू हो चुकी है।

यह फैसला न केवल कच्चे कर्मचारियों की जीत है, बल्कि हर उस कांट्रैक्ट कर्मचारी‌ जैसे डाटा एंट्री ऑपरेटर, लैब असिस्टेंट, सिक्योरिटी गार्ड, माली और स्कूल शिक्षक, उच्च शिक्षा शिक्षक की जीत है जिसने हमेशा सिस्टम का साथ दिया लेकिन बदले में सिर्फ वादा और ठोकरें पाईं.


आल कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारी संघ भारत,रजि੦ , यूटी चंडीगढ़ (जनहित क्रांति भारत, चंडीगढ़ ) कर्मचारी संघ भारत।चंडीगढ़ 23 अप्रैल 2025: सुप्रीम कोर्ट द्वारा “जग्गो बनाम भारत सरकार (2024)” मामले में दिया गया ऐतिहासिक निर्णय कॉन्ट्रैक्चुअल और आउटसोर्सिंग के अंतर्गत वर्षों से सेवा दे रहे लाखों कर्मचारियों के लिए न्याय की एक नई किरण लेकर आया है। ऑल कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारी संघ भारत (पंजीकृत), यू.टी., चंडीगढ़ ने इस फैसले का स्वागत करती है।

हमें वो नीति चाहिए जो पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में लागू हो चुकी है।एडवाइजरी कमेटी के अन्य सदस्य श्री तरनदीप सिंह ग्रेवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि दीर्घकालिक सेवा को अनदेखा नहीं किया जा सकता। वर्षों से जो कर्मचारी सरकारी तंत्र की रीढ़ बने हुए हैं, उन्हें अब न्याय मिलना चाहिए, सिर्फ कोर्ट के आदेशों में नहीं, बल्कि ज़मीनी हकीकत में।एडवाइजरी कमेटी के सदस्य व एडवोकेट श्री भूपिंदर सिंह गिल ने कहा कि उमा देवी केस की गलत व्याख्या करके प्रशासन ने हजारों कर्मचारियों की उम्मीदों को कुचल दिया था।

अब जग्गो केस ने स्पष्ट किया है कि सरकार की यह नीति न केवल अन्यायपूर्ण थी बल्कि संवैधानिक मूल्यों के भी खिलाफ थी।संघ ने यह भी चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कोई निर्णय नहीं लिया, तो चंडीगढ़ में व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।यह फैसला न केवल कच्चे कर्मचारियों की जीत है, बल्कि हर उस कांट्रैक्ट कर्मचारी‌ जैसे डाटा एंट्री ऑपरेटर, लैब असिस्टेंट, सिक्योरिटी गार्ड, माली और स्कूल शिक्षक, उच्च शिक्षा शिक्षक की जीत.

सुप्रीम कोर्ट के जग्गो के आदेशानुसार तत्काल प्रभाव से सभी विभागों में समीक्षा समिति बनाई जाएकॉन्ट्रैक्ट प्रथा को चरणबद्ध तरीके से समाप्त या सुरक्षित किया जाए।

हरियाणा के स्कूलों में चलेगा स्वास्थ्य जीवन अभियान – स्वास्थ्य शिक्षा शुरु करने वाला हरियाणा पहला राज्य

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। ग्लोबल हेल्थ एंड एजुकेशन पर यूनेस्को चेयर के लिए भारत के राष्ट्रीय प्रतिनिधि प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता के पैरोकार डॉ. राहुल मेहरा ने हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए प्रदेश व्यापी स्वास्थ्य अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। जिसका नाम ‘कांउटडाउन टू ए हेल्दी लाइफ: ‘5-4-3-2-1-0’ दिया गया है।

तरंग हेल्थ अलायंस के कार्यकारी चेयरमैन एवं अमेरिका के प्रतिष्ठत वैज्ञानिक राहुल मेहरा ने बुधवार को चंडीगढ़ में बताया कि बचपन में ही स्वस्थ आदतों को जीवनशैली में शामिल करने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत हरियाणा से हो रही है। तरंग हेल्थ अलायंस के साथ साझेदारी करने वाला पहला राज्य बना है, जहां स्कूल पाठ्यक्रम में व्यवस्थित स्वास्थ्य शिक्षा को शामिल किया गया है। अप्रैल 2024 से हरियाणा के 12 सरकारी स्कूलों में इस कार्यक्रम का पायलट प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक संचालित किया गया है, जिससे यह स्पष्ट हुआ है कि रोज़मर्रा की सरल गतिविधियां भी स्वास्थ्य परिणामों में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।

डॉ. मेहरा ने बताया कि एक औसत भारतीय केवल 60 वर्ष की उम्र तक ही स्वस्थ रह पाता है। इसका सबसे प्रभावी समाधान रोकथाम है,और इसकी शुरुआत स्कूलों में स्वास्थ्य शिक्षा से होती है। आदतों के निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण खिडक़ी स्कूल के वर्षों में ही खुली होती है।डॉ.राहुल मेहरा ने कहा कि हमने हरियाणा से अभियान की शुरुआत इसलिए की, क्योंकि इस राज्य ने स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति असाधारण प्रतिबद्धता दिखाई है।

राज्य सरकार ने तरंग हेल्थ अलायंस को अपने सार्वजनिक शिक्षा तंत्र के साथ निकटता से काम करने की अनुमति देकर जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य शिक्षा के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा इस जनजागरूकता और व्यवहार परिवर्तन के राष्ट्रीय अभियान का अग्रणी राज्य बनेगा।

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज के रीडर्स क्लब ने विश्व पुस्तक दिवस मनाया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज के रीडर्स क्लब ने बुधवार को कॉलेज लाइब्रेरी में एक पुस्तक प्रदर्शनी के साथ विश्व पुस्तक दिवस मनाया। इस कार्यक्रम का उदेश्य संस्थान के छात्रों और शिक्षकों के बीच पढ़ने के प्रति उत्साह को बढ़ाना था। विभिन्न विषयों की पुस्तकों का एक विविध संग्रह तैयार कर प्रदर्शित किया गया।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा ने छात्रों को पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। विभिन्न क्षेत्रों के बहुभाषी ग्रंथों से जुड़ने के समृद्ध अनुभव पर प्रकाश डालते हुए, डॉ.शर्मा ने अपने छात्र जीवन के व्यक्तिगत अनुभव साझा किए।उन्होंने पुस्तक प्रदर्शनी के साथ-साथ रीडर्स क्लब के नियमित सफल कार्यक्रमों सराहना की। रीडर्स क्लब के संयोजक डॉ. गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान के अमूल्य भंडार हैं, जो जीवन के सभी पहलुओं पर हमारे दृष्टिकोण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

रीडर्स क्लब संस्थान के सभी हितधारकों के साहित्यिक शिक्षण को बढ़ावा देने और उनके समग्र विकास में योगदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। गौरतलब है कि कॉलेज का रीडर्स क्लब कॉलेज समुदाय के भीतर एक जीवंत पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। विभिन्न पहलों और कार्यक्रमों के माध्यम से, क्लब का उद्देश्य छात्रों के बीच पढ़ने के प्रति आजीवन प्रेम विकसित करना और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देना है।

लिवासा हॉस्पिटल ने किया आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 80788 80788 किया लाँच-मात्र 60 सेकंड में डॉक्टर से साधा जा सकेगा संपर्क

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। लिवासा हॉस्पिटल ने बुधवार को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 80788 80788 लाँच किया है। अब लोग मात्र 60 सेकंड में डॉक्टर से संपर्क साध कर स्ट्रोक, एक्सीडेंट, ट्रॉमा जैसी आपातकालीन स्थितियों में तुरंत मदद ले सकेगें। यह अत्याधुनिक सेवा 24&7 उपलब्ध रहेगी।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए लिवासा हॉस्पिटल के निदेशक और सीईओ डॉ. पवन कुमार ने बताया कि इस पहल से आपातकालीन स्थिति में रोगियों को तत्काल और विशेष चिकित्सा दिलाने के लिए लिवासा हॉस्पिटल प्रतिबध है। चूंकि आपात स्थिति में हर पल मायने रखता है और देरी से नुकसान होने का खतरा सदैव बना रहता है।

लोगों की जान बचाने के लिए हर सेकंड मायने रखता है इसीलिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है ताकि समय रहते विश्वस्तरीय आपातकालीन सेवाएँ प्रदान करके रोगी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रोहित जसवाल ने कहा कि आपातकालीन देखभाल मे समय पर हस्तक्षेप से बहुत फर्क पड़ सकता है, और लिवासा हॉस्पिटल्स इस महत्वपूर्ण मिशन में नेतृत्व करने के लिए समर्पित है।

इस लॉन्च के मौके पर प्रमुख डॉक्टर जैसे डॉ. रमीत सिंह (एसोसिएट डायरेक्टर – इमरजेंसी मेडिसिन), डॉ. हरिंदर के. बाली (चेयरमैन – कार्डियक साइंसेज), डॉ. विनीत सग्गर (डायरेक्टर – न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन), डॉ. सौरभ वशिष्ठ (ऑर्थोपेडिक्स कंसल्टेंट), डॉ. जी. रंजीत कुमार (इंटरनल मेडिसिन कंसल्टेंट), और डॉ. श्रीनाथ शंकर राठौड़ (जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के सीनियर कंसल्टेंट) उपस्थित रहे।

ज्ञात रहे कि लिवासा हॉस्पिटल आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं मे बदलाव के लिए प्रतिबद्ध है ताकि हर व्यक्ति को समय पर और प्रभावी चिकित्सा सहायता मिल सके। अत्याधुनिक ट्रॉमा इन्फ्रास्ट्रक्चर और समर्पित विशेषज्ञों की टीम के जरिए संस्थान पंजाब में विश्वस्तरीय इमरजेंसी हेल्थकेयर प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है।

सिटी ब्यूटीफुल में 6 दिवसीय नेशनल सिल्क एक्सपो का हुआ श्रीगणेश

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल मे ग्रामीण हस्तकला विकास समिति द्वारा देश की बेहतरीन हथकरघा परंपराओं को एक बार फिर से नेशनल सिल्क एक्सपो के माध्यम से देखने का अवसर मिलेगा। 6 दिवसीय प्रदर्शनी 23 से आगामी 28 अप्रैल तक हिमाचल भवन में आयोजित की जा रही है। सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक आगुंतको का प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है।प्रदर्शनी में आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार, ओडिशा और अन्य सहित 14 हथकरघा-समृद्ध राज्यों के 150 से अधिक मास्टर बुनकरो और कारीगरों की कला को देखा जा सकता है। आगंतुकों को आगामी शादी और गर्मियों के मौसम के लिए रेशम और सूती साडिय़ों, कुर्तियों, डिजाइनर ड्रेस, ड्रेस मटेरियल, होम लिनन से लेकर फैशन ज्वेलरी तक डेढ़ लाख से अधिक हथकरघा उत्पादों की खरीदारी करने का मौका मिलेगा।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत करते हुए एक्सपो के आयोजक जयेश कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य केवल साडिय़ां बेचना ही नहीं बल्कि प्रत्येक बुना पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही इस परंपरा, संस्कृति और शिल्प कौशल को दर्शाकर कारीगरों, डिजाइनरों और हथकरघा उद्योग व ग्रामीण बुनकरों को सीधा बाजार प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है ताकि बिचौलियों को खत्म करके प्रीमियम हथकरघा को सभी के लिए सुलभ बनाया जा सके।

ज्ञात रहे कि पोचमपल्ली इक्कत, कांजीवरम, टसर, चंदेरी, माहेश्वरी, गढ़वाल, मधुबनी प्रिंट और शानदार असम मुंगा सिल्क के विशेष संग्रह मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगें। कीमती किफायती दैनिक पहरावे से लेकर उत्तम दुल्हन के परिधानों के लिए प्रदर्शनी वन-स्टॉप गंतव्य है।