Home Blog Page 129

हिमाचल में आज इतिहास रचेगा शिक्षा का सबसे बड़ा अभियान- 6 लाख छात्र देंगे स्कॉलरशिप परीक्षा

सिटीन्यूज़ नॉउ

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में इतिहास रचने जा रहा है। प्रदेश सरकार और क्रैक एकेडमी के संयुक्त प्रयास से आज राज्य की अब तक की सबसे बड़ी स्कॉलरशिप परीक्षा “मेरे शहर के 100 रत्न” आयोजित हो रही है। इस परीक्षा में 6 लाख से अधिक छात्र हिस्सा ले रहे हैं, जो राज्य के 3,500 से ज्यादा सरकारी और निजी स्कूलों से जुड़े हैं।

यह परीक्षा 2,800 सरकारी स्कूलों के अलावा निजी स्कूलों में एक साथ आयोजित की जा रही है। परीक्षा का उद्देश्य विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले मेधावी छात्रों की पहचान कर उन्हें बेहतर कोचिंग की सुविधा देना है। हिमाचल के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ हो रही इस परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र पहले ही सुरक्षित तरीके से सभी केंद्रों तक पहुंचा दिए गए हैं। यह अभियान प्रदेश के दूरदराज इलाकों तक गुणवत्तापूर्ण कोचिंग की पहुंच बनाने और प्रतिभावान छात्रों को मौका देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

हर विधानसभा क्षेत्र से टॉप 100 छात्रों को क्रैक एकेडमी द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग स्कॉलरशिप दी जाएगी। यानी कुल 6,800 छात्रों को यह सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, हर विधानसभा क्षेत्र के अगले 200 छात्रों को 75% और उसके बाद के 500 छात्रों को 50% फीस में छूट मिलेगी। *मुख्यमंत्री बोले – प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच* मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस पहल से प्रदेश के हजारों होनहार विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने मार्च 2025 में शुरू हुए इस अभियान को हिमाचल के शैक्षणिक भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया। वहीं, क्रैक एकेडमी के संस्थापक और सीईओ नीरज कंसल ने कहा, यह केवल एक स्कॉलरशिप परीक्षा नहीं, बल्कि शैक्षणिक समानता और समावेश की दिशा में एक बड़ा कदम है।

हमें गर्व है कि हम इस ऐतिहासिक प्रयास में सरकार के साथ हैं।*राज्य की शिक्षा प्रणाली में नया बदलाव*“मेरे शहर के 100 रत्न” परीक्षा राज्य के शिक्षा तंत्र में बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। इसके माध्यम से हिमाचल न केवल अपनी प्रतिभाओं को निखार रहा है, बल्कि देशभर के लिए एक मिसाल भी पेश कर रहा है।

भगवान श्री कृष्ण रुक्मणि विवाह धूम धाम से मनाया गया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़:- श्री प्राचीन शिव मन्दिर सभा (रजि.) सैक्टर 23-डी, चण्डीगढ़ द्वारा वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सवके उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत कथा कथा व्यास श्री श्याम बिहारी शास्त्री (वृन्दावन वाले) द्वारा मंदिर परिसर में हो रही है आज कथा व्यास जी ने अपनी अमृतवाणी सेश्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ करते हुए व्यास ने भगवान की अनेक लीलाओं में श्रेष्ठतम लीला रास लीला का वर्णन किया भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य महारास लीला का वर्णन किया।

उन्होंने कहा कि भगवान की महारास लीला इतनी दिव्य है कि स्वयं भोलेनाथ उनके बाल रूप के दर्शन करने के लिए गोकुल पहुंच गए। महाराज द्वारा कथा सुनाते हुए भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग को सुनाते हुए बताया कि रुक्मणी विदर्भ देश के राजा भीष्म की पुत्री और साक्षात लक्ष्मी जी का अवतार थी।

आज की कथा मे विशेष अतिथि कुंदन लाल उनियाल पूर्व प्रधान गढ़वाल सभा, बी पी अरोड़ा प्रधान हिन्दू पर्व महासभा, अनु रता प्रधान खाटू श्याम मण्डल, मंदिर प्रधान राजीव करकरा और गिरीश कुमार शर्मा महासचिव के साथ डॉक्टर राजीव कपिला सहित, मंदिर पुजारी के साथ समस्त कार्यकारणी सदस्य एवम् महिला संर्कीतन मण्डली के सभी सदस्यों ने उपस्थिति दी कार्यक्रम उपरान्त प्रसाद वितरित किया गया

एचआरएसटी की बैठक में मानवाधिकारों की जागरूकता फैलाने व पीड़ितों को न्याय दिलाने पर चर्चा की

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : मानवाधिकारों की रक्षा, जागरूकता और संवर्धन के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत संस्था ह्यूमन राइट्स सेफ्टी ट्रस्ट (इंडिया), चण्डीगढ़ की एक विशेष बैठक संगठन की चेयरपर्सन सरिता मालिक एवं राष्ट्रीय सलाहकार ललित कपूर की अध्यक्षता में हुई जिसमें संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों सहित लगभग 40 समाजसेवियों ने सहभागिता की। बैठक में ह्यूमन राइट्स सेफ्टी ट्रस्ट (एचआरएसटी) के उद्देश्यों, आगामी कार्य योजनाओं एवं सामाजिक सरोकारों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इसके अलावा मानवाधिकारों की जागरूकता फैलाने, पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा जैसे विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं प्रभावशाली बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों को नियुक्ति पत्र, स्टीकर एवं प्रचार सामग्री वितरित की गई।उपस्थित अन्य प्रमुख पदाधिकारी गणों में राष्ट्रीय निदेशक अमृत कौर, राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक मुकेश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष (डब्ल्यू डब्ल्यू) गीता शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपांशु, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष विपन कुमार, पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सेठिया, महासचिव सतीश कुमार धवन, श्रद्धा लवाणिया, प्रदेश अध्यक्ष (डब्ल्यू डब्ल्यू), पंजाब, पूजा, उपाध्यक्ष (डब्ल्यूडब्ल्यू), पंजाब, उषा रानी महासचिव (डब्ल्यूडब्ल्यू), पंजाब, शोभा वर्मा सचिव (डब्ल्यूडब्ल्यू), पंजाब, सुखदेवराम जोशी – अध्यक्ष, गुजरात, रचना गुप्ता अध्यक्ष, ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश), प्रवीण विज अध्यक्ष, ट्राइसिटी, नवीन सांगवान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ट्राइसिटी, बेला मनोज मोदी, अध्यक्ष (डब्ल्यूडब्ल्यू), ट्राइसिटी, सुनीता गर्ग उपाध्यक्ष (डब्ल्यूडब्ल्यू), ट्राइसिटी, दिनेश पुरी अध्यक्ष, जिला पटियाला, सीमा शर्मा, अध्यक्ष (डब्ल्यू डब्ल्यू), जिला पटियाला, समता देवी, अध्यक्ष (डब्ल्यू डब्ल्यू), मेरठ (उत्तर प्रदेश), श्रीमती कमलजीत शर्मा अध्यक्ष (डब्ल्यूडब्ल्यू), जिला मोहाली, राज कमल शर्मा अध्यक्ष, जिला बरनाला, इन्दु बाला अध्यक्ष (डब्ल्यू डब्ल्यू), जिला पंचकूला, गरिमा उपाध्यक्ष ((डब्ल्यू डब्ल्यू), जिला पंचकूला, वीणू कंवर, विधिक सलाहकार, जिला पंचकूला, शम्मी कुमार, अध्यक्ष, मुबारकपुर, अश्वनी सिंगला, उपाध्यक्ष, चंडीगढ़, सुनील कुमार शर्मा मीडिया प्रभारी, ट्राइसिटी, राजेश कोहली उपाध्यक्ष, जिला पंचकूला, किशोर वर्मा सचिव, ट्राइसिटी, निशा सेठी, सचिव (डब्ल्यू डब्ल्यू), जिला मोहाली, अमिता शर्मा, सदस्य, डेराबस्सी आदि शामिल रहे।

700 मीटर की सड़क बनी परेशानी का सबब, मरीजों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतें -राज्य स्तरीय मनोरोग अस्पताल

सिटीन्यूज़ नॉउ

शिमला, 19 मई। न्यू बैरियर, शिमला-5 से राज्य स्तरीय मनोरोग अस्पताल एवं पुनर्वास केंद्र तक जाने वाला महज 700 मीटर लंबा संपर्क मार्ग बदहाल स्थिति में है। इस मार्ग की मरम्मत नहीं होने के चलते मरीजों, उनके तीमारदारों, अस्पताल स्टाफ और आसपास के रहवासियों को रोजाना भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।यह संपर्क मार्ग लोक निर्माण विभाग (PWD) के मंडल-3 और उपमंडल-7 के अंतर्गत आता है।

स्थानीय लोगों और अस्पताल प्रबंधन द्वारा बार-बार विभागीय अधिकारियों को मार्ग की स्थिति से अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि अस्पताल तक पहुंचना अपने आप में एक जोखिम भरा काम बन गया है। मार्ग के शुरुआत में ही नेशनल हाईवे से जुड़ने वाले मोड़ पर डंगे का निर्माण अधूरा है, जिससे वहां वाहन मोड़ना खतरनाक हो गया है। हल्की सी चूक भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

मोड को पहले कभी चौड़ा तो किया गया था, लेकिन समतलीकरण न होने के कारण एक ओर गहरी खाई बन गई है। यह खाई विशेष रूप से रात के समय या खराब मौसम में किसी भी अनहोनी का कारण बन सकती है। संपर्क मार्ग के कई हिस्सों में गहरे गड्ढे हैं, जिनसे गुजरना मुश्किल ही नहीं, बल्कि जानलेवा साबित हो सकता है।जल निकासी की कोई उचित व्यवस्था न होने से बारिश के समय यह मार्ग पूरी तरह कीचड़ और पानी से भर जाता है, जिससे पैदल चलना तक संभव नहीं रह जाता। इस वजह से न केवल मरीज और उनके परिजन, बल्कि नियमित रूप से इस रास्ते से आने-जाने वाले स्थानीय लोग भी परेशान हैं।

स्थानीय निवासी दीपक कुमार का कहना है कि यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे राज्य स्तरीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान तक सीधी पहुंच बनती है। वे वर्षों से इस सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। अब उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि इस मार्ग की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए, ताकि आमजन और अस्पताल से जुड़े लोगों को राहत मिल सके।

जस्टिस रणजीत सिंह के नेतृत्व में पंजाब मानवाधिकार संगठन का पुनर्गठित

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : पंजाब भर से दो दर्जन से अधिक मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का एक समूह चंडीगढ़ स्थित श्री गुरु ग्रंथ साहिब भवन परिसर में एकत्र हुआ और जस्टिस अजीत सिंह बैंस द्वारा गठित पंजाब मानवाधिकार संगठन को जस्टिस रणजीत सिंह के नेतृत्व में पुनर्गठित करने का निर्णय लिया। बैठक में पंजाब व देश में हो रहे गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों पर चिंता व्यक्त करते हुए संगठन के घोषणापत्र व संगठनात्मक ढांचे के संबंध में प्रस्तुत मसौदे को गंभीर विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

इस अवसर पर प्रांतीय पदाधिकारियों के चुनाव के साथ ही जिला कमेटियों के गठन का निर्णय लिया गया।यूनिटी ने जस्टिस रणजीत सिंह को चेयरमैन, डॉ. प्यारा लाल गर्ग को वाइस चेयरमैन, मालविंदर सिंह माली को महासचिव, राजविंदर सिंह बैंस को लीगल विंग का प्रधान, सरबजीत सिंह वेरका को रिसर्च विंग का प्रधान, हमीर सिंह को आर्गेनाइजिंग सचिव, डॉ. खुशहाल सिंह को ऑफिस सचिव चुना है। इनके अलावा न्यायमूर्ति रणजीत सिंह को अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति और जिम्मेदारियां सौंपने का अधिकार दिया गया।

संगठन का मुख्यालय श्री गुरु ग्रंथ साहिब भवन में होगा।बैठक और संगठन में शामिल होने वालों में ज्ञानी केवल सिंह, एडवोकेट गुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह (ग्लोबल सिख काउंसिल), सुखविंदर सिंह सिद्धू, एडवोकेट गुरदीप सिंह चंडीगढ़, एडवोकेट नवजोत कौर चब्बा, परमसुनील कौर, अरमानजोत कौर, अमनप्रीत कौर राय, गुरशमशीर सिंह पत्रकार, एडवोकेट दलजीत सिंह बाठ, तेजिंदर सिंह मोहाली, इंद्रप्रीत सिंह गोगा संधू, एडवोकेट परमिंदर सिंह गिल, एडवोकेट नवजोत सिंह, प्रोफेसर शाम सिंह, केपी सिंह शामिल थे। सतनाम सिंह व एडवोकेट परमिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

चंडीगढ़ के आईटी इंटरप्रेन्योर ने अनाउंस किया नेचुरल इंटेलिजेंस – बताया एआई से आगे

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट चंडीगढ़ के आईटी इंटरप्रेन्योर 31 वर्षीय सिद्धांत बंसल ने नेचुरल इंटेलिजेंस (एनआई) अनाउंस किया है , जिसके बारे में उनका दावा है कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की जगह कुछ अधिक मानवीय टच लाता है।

सोमवार को नेचुरल इंटेलिजेंस ने सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचित करते हुए कहा की आईटी कंपनी अलोहा इंटेलिजेंस व फाउंडर सिद्धांत ने बताया कि यह कोई प्रोडक्ट लॉन्च नहीं है, यह एक टेक्निक रीसेट है। यह एआई का अंत और नेचुरल इंटेलिजेंस का उदय है। सिद्धांत ने दावा किया कि दुनिया धीरे-धीरे महसूस कर रही है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग खत्म हो गया है, अब समय है नेचुरल इंटेलिजेंस का। सालों तक सिद्धांत ने कटिंग एज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम बनाए।

उन्होंने उसे इस्तेमाल किया, उसकी सीमाएं जानी। और फिर उन्होंने महसूस किया ये सिस्टम इंसानों के लिए नहीं बने। इनमें रफ्तार थी, लेकिन समझ नहीं। इनमें डेटा था, लेकिन भावना नहीं। इसलिए उन्होंने बनाया नेचुरल इंटेलिजेंस जो एक ऐसा सिस्टम है जो इंसान की तरह सुनता है, सोचता है, और जवाब देता है। इसमें कमांड नहीं, कन्वर्सेशन है, इसमें ऑटोमेशन नहीं, कनेक्शन है।अलोहा दुनिया की पहली ऐसी कंपनी है जो पूरी तरह नेचुरल इंटेलिजेंस पर आधारित है।

इससे सॉफ्टवेयर, “ऐप्स” और ह्यूमन लाइक डिवाइस बन जाते हैं।“चाहे एक छात्र आरटीआई भरना चाहता हो, या एक माता-पिता एफआईआर लिखना चाहें, अलोहा उनका साथ देता है। और वो भी इतनी कम कीमत में। इस सिस्टम में न ऐड हैं, न सर्विलांस, न ही डिस्ट्रेक्शन। बस सच्ची और साफ़ तकनीक है।“सिद्धांत कहते हैं, “इंटेलिजेंस का मतलब तेज़ नहीं, सही होना चाहिए। मेरा मकसद टेक्नोलॉजी को वापस लोगों के हाथ में देना है ।

नेचुरल इंटेलिजेंस इंसानों के साथ-साथ मशीनों को भी समझदार बनाती है। अब सिस्टम ऑटोमेशन से आगे बढ़कर समझदारी और मानवता की दिशा में काम कर रहे हैं।अलोहा इंटेलिजेंस भारत में बना है, भारत के लिए बना है। यह “सिलिकॉन वैली” को फॉलो नहीं करता — यह अपनी भाषा बोलता है। यह भारत की ज़मीन से निकली आवाज़ है, जो अब दुनिया सुन रही है, सिद्धांत ने कहा ।

सीपी 67 मॉल में डिस्टिंग्विश्ड जेंटलमैन राइड ने दिया पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य और प्रोस्टेट कैंसर जागरूकता का संदेश

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली- पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य और प्रोस्टेट कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के मकसद से  मोहाली में डिस्टिंग्विश्ड जेंटलमैन राइड (DGR) का आयोजन हुआ। राइड की शुरुआत इंडस्ट्रियल एरिया फेज-3 स्थित ट्रायम्फ डीलरशिप से हुई, जो मोहाली के CP67 मॉल पर आकर खत्म हुई। राइड में सैकड़ों बाइकर्स ने हिस्सा लिया। सभी क्लासिक और विंटेज मोटरसाइकिलों पर सजे-धजे पहुंचे थे। CP67 मॉल पहुंचने पर राइडर्स का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

यहां मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बातचीत हुई और लोगों को बताया गया कि इन विषयों पर बात करना ज़रूरी है। CP67 मॉल की ओर से सभी राइडर्स को पेय और सम्मान दिया गया। इसके बाद सेक्टर 82 स्थित बॉस राइड्स में हाई टी और अवॉर्ड सेरेमनी भी रखी गई, जहां राइड में भाग लेने वालों को सम्मानित किया गया।

होमलैंड ग्रुप के सीईओ, उमंग जिंदल ने कहा, हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हम इस तरह की राइड की मेज़बानी कर पाए। ये आयोजन सिर्फ बाइक चलाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज में बदलाव लाने का माध्यम भी बनते हैं।एक राइडर ने कहा, सैकड़ों लोगों के साथ ऐसा नेक मकसद लेकर चलना बहुत अच्छा अनुभव रहा। यह संदेश देने की कोशिश है कि कोई अकेला नहीं है।

बता दें कि यह राइड दुनियाभर के 120 से ज्यादा देशों में होती है। 2012 से शुरू हुई इस मुहिम से अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं और 5 करोड़ डॉलर से ज्यादा की मदद जुटाई जा चुकी है। CP67 मॉल ने इस आयोजन के ज़रिए सामाजिक मुद्दों पर बातचीत को बढ़ावा देने की कोशिश की है।

परशुराम महासभा ट्राईसिटी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव में अनेक संत व सनातनी हुए शामिल

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ स्थित बहलाना के सनातन धर्म मंदिर में परशुराम महासभा ट्राईसिटी चंडीगढ़ के बैनर तले भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया । इस अवसर पर पूजा अर्चना व भव्य हवन के साथ साथ शोभायात्रा का आयोजन भी किया गया ।

इस कार्यक्रम में विभिन्न संगठन एवं विभिन्न संस्थाओं की टीम भी कार्यक्रम में उपस्थित रही ।इन संस्थाओं में युवा संगठन (रामदरबार), माँ जानकी सेवा समिति (चंडीगढ़ ट्राईसिटी), एमएसयू (चंडीगढ़), आरएसएस (बहलाना) आदि प्रमुख थे ।परशुराम महासभा के संरक्षक बबलू (मनीष) दुबे ने बताया कि इस संस्था का उद्देश्य सिर्फ भगवान परशुराम की पूजा करना ही नहीं बल्कि सनातनियों को शास्त्र के साथ साथ शस्त्र की शिक्षा देना भी इसका उद्देश्य है । इसी उद्देश्य के लिए वे सभी सनातनियों को प्रेरित करते रहे हैं और आगे भी प्रेरित करते रहेंगे ।

पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राणा ने कहा कि यह एक धार्मिक कार्यक्रम था, जिसका सफल संचालन पूरी टीम ने मिलकर किया । वे एक सनातनी के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए, न कि किसी पार्टी प्रतिनिधि के रूप में । इस अवसर पर मंथन हेल्थ केयर की तरफ से स्वास्थ्य जांच शिवर का आयोजन भी किया गया। शिविर में डॉक्टर रिंपल गुप्ता, डॉक्टर विकास शर्मा, डॉक्टर सुमित गौतम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की एवं उन्हें मुफ्त में दवाइयां भी वितरित की।

अंत मे महासभा के संस्थापक मनीष सिंह और अध्यक्ष रतन झा ने बताया कि उनके पूरी टीम की कड़ी मेहनत के कारण यह तीसरा भगवान परशुराम जन्मोत्सव सफल रहा । उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सैकडों सनातनी शमिल हुए । उन्होंने अपनी पूरी टीम, जिनमे कोषाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, महासचिव रंजन सिंह, सचिव हर्षित झा आदि शामिल हैं के साथ साथ मंदिर कमिटी, स्थानीय ग्रामीण एवं प्रशासनिक सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया ।

हिंदुजा परिवार ने लगातार चौथे वर्ष 2025 की यूके रिच लिस्ट में शीर्ष स्थान बरकरार रखा

सिटीन्यूज़ नॉउ,

चंडीगढ़, 19 मई 2025: श्री गोपीचंद हिंदुजा, 110 वर्ष पुराने बहुराष्ट्रीय समूह हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन के नेतृत्व में हिंदुजा परिवार ने 35.3 अरब पाउंड की संपत्ति के साथ लगातार चौथे वर्ष संडे टाइम्स रिच लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है। संडे टाइम्स रिच लिस्ट यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले सबसे धनी व्यक्तियों और परिवारों की वार्षिक रैंकिंग है, जिसमें 2025 के संस्करण में 350 प्रविष्टियाँ शामिल हैं। वैश्विक चुनौतियों और नीतिगत बदलावों के बावजूद, हिंदुजा परिवार ने असाधारण व्यावसायिक दृढ़ता और वैश्विक नेतृत्व का प्रदर्शन जारी रखा है।

यूके स्थित इस परिवार का कंपनी समूह, चेयरमैन श्री जी.पी. हिंदुजा के नेतृत्व में, 38 देशों में संचालित होता है और कई क्षेत्रों में निवेश करता है – मोबिलिटी, डिजिटल टेक्नोलॉजी, बैंकिंग और वित्तीय सेवाएँ, मीडिया, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट, लुब्रिकेंट्स और विशेष रसायन, ऊर्जा, रियल एस्टेट, व्यापार, और स्वास्थ्य सेवा। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष के दौरान, हिंदुजा ग्रुप ने भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र पर अपना ध्यान बढ़ाया है, जिसमें वाहन चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश शामिल है, जो स्थिरता और भविष्य के लिए तैयार नवाचार की दिशा में एक रणनीतिक बदलाव को दर्शाता है।

संडे टाइम्स रिच लिस्ट 2025 में शामिल अन्य प्रतिष्ठित नामों में डेविड और साइमन रियूबेन और परिवार 26.873 अरब पाउंड, सर लियोनार्ड ब्लावाटनिक 25.725 अरब पाउंड, सर जेम्स डायसन और परिवार 20.8 अरब पाउंड, इदान ओफर 20.121 अरब पाउंड, गाय, जॉर्ज, एलानाह और गैलेन वेस्टन और परिवार 17.746 अरब पाउंड, सर जिम रैटक्लिफ 17.046 अरब पाउंड, लक्ष्मी मित्तल और परिवार 15.444 अरब पाउंड की संपत्ति के साथ शामिल हैं।

किलकारी में मानव मंगल के स्टूडेंट्स ने आकर्षक प्रस्तुति में दहेज न लेने का दिया संदेश

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। मानव मंगल स्मार्ट स्कूल जूनियर, सेक्टर-91 के यूकेजी और पहली व दूसरी क्लास के स्टूडेंट्स ने वार्षिक स्टेज शो ‘किलकारी’ में मंच पर अपनी प्रतिभा बिखेरने में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी। सेक्टर-88 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल के सभागार में हुए समारोह में स्टूडेंट्स की हर सांस्कृतिक प्रस्तुति पसंद की गई तथा दर्शकों ने तालियां बजाकर उनकी खूब सराहना भी की।

यह कार्यक्रम परंपरा, जागरूकता और मनोरंजन का एक सुंदर मिश्रण था, जो समग्र शिक्षा के लिए स्कूल की प्रतिबद्धता को उजागर करता था। कार्यक्रम की शुरुआत सत्र 2024-25 की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली एक डिजिटल प्रस्तुति के साथ हुई।सांस्कृतिक समारोह की शुरुआत सेकेंड बी क्लास के छात्रों की ओर से प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई जिसमें उन्होंने भगवान गणेश से उन्हें बुद्धि, सफलता और शक्ति का आशीर्वाद देने की प्रार्थना की।

छात्रों का आत्मविश्वास और मंच पर उपस्थिति सराहनीय थी, जिससे संदेश जीवंत हो गया। इसके बाद फर्स्ट ए के छात्रों की ओर से पेश ‘फूड इस लाइफ’ में भोजन की बर्बादी को कम करने और हर अनाज का मूल्य समझने के महत्व पर बल दिया गया। इस प्रस्तुति में छात्र-छात्राओं ने बताया कि हर दाने में कड़ी मेहनत, धूप और देखभाल की कहानी जुड़ी है। एक दाने का ​​बर्बाद करना किसी के प्रयास को बर्बाद करने जैसा है। इसके अलावा समारोह में यूकेजी ए क्लास के स्टूडेंट्स ने एक आकर्षक प्रस्तुति में दहेज जैसी सामाजिक बुराई पर बात की तथा पुरानी प्रथाओं को समाप्त करने का आह्वान किया। इस प्रस्तुति में बताया गया कि शादी प्रेम और एकजुटता का उत्सव है। लेकिन जब उपहार मांग में बदल जाते हैं, तो खुशी बोझ में बदल जाती है। छात्रों ने अंत में कहा, आइये हाथ मिलायें और कहें – दहेज़ नहीं।

स्कूल के नन्हें गबरूओं और मुटियारों ने ‘ताल एंड टशन’ में अपने जोरदार भांगड़ा मूव्स और जीवंत पंजाबी वेशभूषा, ऊर्जा और शान से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने इस प्रस्तुति में बताया कि भांगड़ा सिर्फ एक डांस नहीं है – यह पंजाब की धड़कन है, जो खुशी, रंग और उत्सव से भरपूर है। रंग-बिरंगे परिधानों के साथ, इस प्रस्तुति में पंजाब की उल्लासमय भावना झलकी पेश की गई। अंत में छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति के रस में डुबोती प्रस्तुति देकर सैनिकों के प्रति आभार जताया।

स्कूल के डॉयरेक्टर संजय सरदाना ने कहा कि इस उम्र में मंच पर प्रस्तुति से बच्चों का डर दूर हो जाता है तथा उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। यही वजह है कि स्कूल इस वार्षिक शो के माध्यम से यह सुनिश्चित करता है कि ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स को मंच पर प्रस्तुति देने का मौका मिले।