Friday, February 13, 2026
Home Blog Page 132

बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन कर लगाया लंगर

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ । गांव रायपुर खुर्द चंडीगढ़ में रविवार को भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाने के साथ ही एक विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी संदीप चोपड़ा और उनकी टीम ने गांव की मस्जिद के निकट लंगर लगाया। जिसमें पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर से इंस्पेक्टर सतवंत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की ।

उन्होंने अपने जीवन की कुछ यादें साझा कीं और बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का एकमात्र माध्यम है, और बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करना हमारे समाज के लिए बहुत जरूरी है।इंस्पेक्टर सतवंत कौर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कैसे शिक्षा ने उनके जीवन को एक नई दिशा दी और उन्हें समाज में एक जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद की। वहीं इंस्पेक्टर सतवंत की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया, और उनके विचारों ने सभी उपस्थित लोगों पर एक गहरा प्रभाव डाला।

उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के आदर्श और सिद्धांत आज भी हमें प्रेरित करते हैं और हमें उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। वहीं मौके पर संदीप चोपड़ा और उनकी टीम के सदस्यों ने लंगर में पहुंचे गांव वासियों को भोजन वितरित किया ।संदीप चोपड़ा ने कहा कि उनकी टीम का उद्देश्य समाज में सेवा और सहयोग के माध्यम से लोगों की मदद करना है। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब की जयंती के अवसर पर लंगर लगाना उनकी टीम के लिए एक बड़ा सम्मान है।

इस अवसर पर चंडीगढ़ पुलिस से कांस्टेबल अंजू चोपड़ा, धीरज कुमार, स्कूल टीचर कृष्ण राठी, विजेंद्र सिंह, लेखाकार सुख रामपाल, टीम सदस्य कुलभूषण कुमार,सतीश कुमार, सुनील कुमार, अमरीक सैनी,राजू गुर्जर, दीपक टांक और धर्मपाल गुर्जर आदि मौजूद थे ।

वीमेन ऑफ अर्बन इंडिया नामक एक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ । एलायंस फ़्रांसेस चंडीगढ़ में “वीमेन ऑफ अर्बन इंडिया” नामक एक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। यह प्रदर्शनी फ्रेंच-इंडियन आर्टिस्ट ओलिम्प रामकृष्णा द्वारा बनाई गई है और 18 से 28 अप्रैल तक चलेगी। इस प्रदर्शनी में 12 चित्र हैं जो आधुनिक भारतीय महिलाओं के जीवन की गहराई और विविधता को दिखाती हैं,ये महिलाएं परंपराओं से जुड़ी हुई हैं लेकिन एक साथ आधुनिक जीवन को भी अपनाती हैं।

वीमेन ऑफ अर्बन इंडिया में फ्रांको-इंडियन आर्टिस्ट ओलिम्प रामकृष्णा आधुनिक भारतीय महिलाओं की जटिलताओं को दर्शाने वाली एक आकर्षक और जीवंत चित्र श्रृंखला प्रस्तुत करती हैं।

वीमेन ऑफ अर्बन इंडिया में फ्रेंच-इंडियन विसुअल आर्टिस्ट ओलिम्प रामकृष्णा ने अपने व्यक्तिगत दायरे की 11 महिलाओं के चित्र बनाए हैं,जो उनकी दोस्त, पड़ोसी और कजिन हैं और एक खुद का सेल्फ-पोर्ट्रेट भी शामिल है। ये सभी महिलाएं 20 से 40 वर्ष की उम्र की हैं और भारत के शहरी मध्यम वर्ग का प्रतिनिधित्व करती हैं।

ऑयल पेंटिंग और बड़े डिजिटल प्रिंट्स के ज़रिए रामकृष्णा पारंपरिक और समकालीन कलात्मक तकनीकों का मेल प्रस्तुत करती हैं, जो उनकी कला में साड़ी के कपड़े की झलक है, जो परंपरा और सुंदरता दोनों का प्रतीक है। चित्रों में शहरी भारत की जानी-पहचानी झलक दिखती है,जैसे छतों पर लहराते रंग-बिरंगे कपड़े, जो सजने के इंतज़ार में हैं।

कपूरथला के विधायक ने कपास बीज समय पर जारी करने की मांग की और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत पर बल दिया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

कपूरथला :- कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह ने आज भारत सरकार और पंजाब सरकार से पंजाब में कपास किसानों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की जोरदार अपील की ताकि धान कपास का स्थायी विकल्प न बन जाए।

उन्होंने पंजाब और केंद्र सरकार से अपील की कि वे किसानों को बोलगार्ड-3 किस्म के बीज तुरंत उपलब्ध करवाएं ताकि कपास की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले गुलाबी सुंडी पर नियंत्रण किया जा सके। विधायक ने कहा कि वह कपास के बीजों की खरीद पर 33% प्रतिशत सब्सिडी देने के पंजाब सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि कपास की फसल को बचाने के लिए और अधिक सार्थक उपाय करने होंगे। उन्होंने कहा कि कपास की फसल में इसे ‘सफेद सोना’ कहा जाता है, जिससे विशेष रूप से मालवा क्षेत्र के किसानों के लिए समृद्धि आई है, उन्होंने कहा कि यह सब्सिडी बीटी हाइब्रिड बीजों पर लागू की जा रही है, लेकिन यह किस्म अब गुलाबी इल्ली के खिलाफ प्रभावी नहीं है।

विधायक ने कहा कि पिछले वर्ष कपास का रकबा घटकर केवल 98,000 हेक्टेयर रह गया है, जबकि कभी 8 लाख हेक्टेयर में कपास की बुआई होती थी, जो कुल बुआई रकबे का 25 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि हमें इस मामले पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है तथा बोलगार्ड-3 के बीजों को जल्द ही मंजूरी देनी चाहिए ताकि न केवल कपास की फसल को बचाया जा सके बल्कि पंजाब की खुशहाली में भी योगदान दिया जा सके। उन्होंने कहा कि इन बीजों की खेती के लिए केंद्रीय बीज समिति से मंजूरी मिलनी बाकी है तथा पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना द्वारा इसका परीक्षण दूसरे वर्ष में है।

विधायक ने कहा कि आस्ट्रेलिया और ब्राजील में बोलगार्ड-3 बीज का उत्पादन हो रहा है और वहां के किसानों को इससे अच्छा लाभ मिल रहा है। राणा गुरजीत सिंह ने जोर देकर कहा, यदि हर साल नुकसान होता रहा तो इससे पर्यावरण और पंजाब की अर्थव्यवस्था को अपूरणीय क्षति होगी।

उत्तराखंड युवा मंच का 32वां रक्तदान शिविर आयोजित हुआ, 292 रक्तदानियों ने किया महादान

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़, 20 अप्रैल 2025: उत्तराखंड युवा मंच, चंडीगढ़ ने 32वां रक्तदान शिविर गढ़वाल भवन, सेक्टर 29, चंडीगढ़ में आयोजित किया। जिसमें 292 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। शिविर में डॉक्टरों की टीम पीजीआई और पार्क ग्रेसियन अस्पताल से आई हुई थी।

शिविर का उद्घाटन मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए पंजाब नेशनल बैंक के डिप्टी सर्किल हेड पवन भाटिया ने किया इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड युवा मंच के अध्यक्ष धर्मपाल रावत व अन्य सदस्यों में महासचिव रवींद्र चौहान, संयोजक नरेंद्र रावत, कालिका प्रसाद, उमेश सलवासी, अरविंद रावत, प्रदीप कुमार, नवीन, मुकेश रावत, राकेश व अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।शिविर के दौरान रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड युवा मंच के अध्यक्ष धर्मपाल रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि मंच एक सामाजिक संस्था है, जो पिछले 32 वर्षों से निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटी हुई है।

इसकी नींव उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान रखी गई थी। रावत ने बताया कि मंच द्वारा रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण कार्यक्रम, पारिवारिक मिलन समारोह, खेलकूद प्रतियोगिताएं, साहसिक ट्रैकिंग अभियान, असहाय लोगों की मदद, आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को सहायता, व विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ नियमित रूप से आयोजित की जाती रही हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक मंच द्वारा 31 रक्तदान शिविर व 32 वृक्षारोपण कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जा चुका है, जो मंच की सतत सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

द प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन ने लगाया निशुल्क आईचेक कैम्प

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली – द प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन ने लगाया निशुल्क आईचेक कैम्प 200 से अधिक लोगों ने करवाई अपनी आँखों की जांचद प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) एस ए एस नगर मोहाली की ओर से आज एक निशुल्क आईचेक कैम्प का आयोजन किया गया।

इनसाईट चैरिटेबल आई हॉस्पिटल के सहयोग से गुरुद्वारा श्री कलगीधर श्री सिंह सभा फेज 4 में 200 से अधिक लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। इनसाईट चैरिटेबल आई हॉस्पिटल की डॉक्टर मनीषा नागपाल के मार्गदर्शन में हॉस्पिटल की नेत्र विभाग की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की और उन्हें परामर्श दिया।

इस दौरान फ्री ऐनक भी बांटी गई।द प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एच एस कंवल, सीनियर वाईस प्रेजिडेंट करण जौहर, अमरजीत सिंह ने कहा कि हम गुरुद्वारा साहिब प्रबंधन, इनसाईट चैरिटेबल आई हॉस्पिटल की डॉक्टर टीम, हमारी समूची टीम के प्रति आभारी हैं, जिनके सहयोग से यह कैम्प संचालित करने सफलता प्राप्त की। हम यह भी मानते हैं कि सर्दियों में सही समय पर जांच की जानी चाहिए।

इस अवसर पर संजीव वशिष्ठ-प्रेसिडेंट बी जे पी डिस्ट्रिक्ट मोहाली, बलबीर सिंह सिद्धू- एक्स मिनिस्टर पंजाब सरकार, कुलजीत सिंह बेदी सीनियर डिप्टी मेयर- नगर निगम मोहाली, परमिंदर सिंह सोहाना- प्रेसिडेंट अकाली दल मोहाली, गुरमुख सिंह- पूर्व पार्षद नगर निगम मोहाली, इशप्रीत सिंह, राजा कंवरजोत सिंह मोहाली और कुलदीप कौर कंग-प्रेसिडेंट स्त्री अकाली दल मोहाली सहित अन्य गणमान्य शख्सियत ने भी आईं आईचेक कैम्प में शिरकत करते हुए नेत्र चेक करवाने आए लोगों से शिष्टाचार मुलाकात की और आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे जांच शिविर लगते रहने चाहिए। जिससे आम लोगों को इससे स्वास्थ्य लाभ लेने में सहायता मिलती है।

जंक फूड लीवर की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण: डा. राकेश कोच्छर

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला । भारत में मेटाबोलिक डिस्फंक्शन-एसोसिएटेड फैटी लिवर डिजीज तेजी से बढ़ रही है। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 38 प्रतिशत वयस्क फैटी लिवर से ग्रस्त हैं, जबकि चंडीगढ़ में यह दर 53.5 प्रतिशत तक पहुंच गई है। खासकर बच्चों और युवाओं में यह समस्या चिंताजनक रूप से बढ़ रही है।

यह बात पारस हेल्थ पंचकूला के वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट एवं पीजीआई के पूर्व प्रोफेसर डा. राकेश कोच्छर ने विश्व लीवर दिवस 2025 के मौके पर हेपेटाइटिस, फैटी लीवर, सिरोसिस और लीवर कैंसर जैसी जटिल लीवर समस्याओं से पीड़ित मरीजों के लिए अस्पताल में शुरू कि गई विशेष ओपीडी सेवा की शुरुआत मौके कही, जो हर गुरुवार को उपलब्ध होगी। इस मौके उनके साथ गैस्ट्रो विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डा. मोहनीश कटारिया व् सीनियर जीआई सर्जन डॉ. करन मिधा एवं अन्य डाक्टर वा स्टाफ मौजूद था।

डा. राकेश कोच्छर ने सिटीन्यूज़ नॉउ से बात करते हुए बताया कि अब उन लोगों में भी लीवर की गंभीर समस्याएं देख रहे हैं जिन्होंने कभी शराब का सेवन नहीं किया। इसका मुख्य कारण जंक फूड है, जिसमें अत्यधिक मात्रा में अस्वास्थ्यकर वसा और चीनी पाई जाती है। उन्होंने बताया कि फैटी लिवर डिजीज तब होता है जब शराब के सेवन के बिना ही लीवर में 5 प्रतिशत से अधिक वसा जमा हो जाती है। यह साइलेंट महामारी के रूप में उभर रही है क्योंकि अधिकतर मरीजों में तब तक लक्षण नहीं दिखते जब तक लीवर काफी क्षतिग्रस्त न हो जाए।

गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डा. मोहनीश कटारिया ने कहा कि मोटापा, डायबिटीज़ या अस्वस्थ आहार लेने वाले लोगों को नियमित लीवर जांच अवश्य करानी चाहिए, क्योंकि लीवर की बीमारी चुपचाप बढ़ सकती है। फैटी लिवर के अलावा, लीवर की अन्य बीमारियों के मुख्य कारणों में अत्यधिक शराब सेवन, हर्बल दवाओं का दुरुपयोग और हेपेटाइटिस वायरस शामिल हैं। यदि इनका समय पर उपचार न हो, तो यह आगे चलकर लीवर कैंसर का रूप ले सकती हैं।

खालसा कॉलेज में जॉब प्लेसमेंट ड्राइव में 80 फीसदी विद्यार्थी शॉर्टलिस्टेड

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली । खालसा कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज़, मोहाली में तीन दिवसीय जॉब प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया और विभिन्न संकायों के लगभग 230 विद्यार्थियों का चयन प्रक्रिया के अंतर्गत मूल्यांकन किया गया।इस मेले में एमबीए, एमए ( सोशियोलॉजी) , एमकॉम, बीकॉम, पीजीडीसीए, बीबीए, बीए, बीसीए और एमएससी (सूचना प्रौद्योगिकी) के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियों में आईडीएफसी, एलआईसी, इन्वेस्टर्स क्लिनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, रुब्सम ग्लोबल एम्पावर प्रा. लि., एम वॉक डीएमसी प्रा. लि., क्वेस्ट टेक, एक्सीलेंस टेक्नोलॉजी, सांझी शिक्षा, अल्टीमेट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तथा यूनी स्टोन पैनल्स शामिल थीं।इन कंपनियों द्वारा विद्यार्थियों की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन तथा इंटरव्यू आयोजित किए गए, जिसके उपरांत कुल 80 फीसदी विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ हरीश कुमारी ने सभी कंपनी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे कॉलेज के विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक रूप से सक्षम हैं, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता, कार्यकुशलता और पेशेवर दृष्टिकोण भी है, जो किसी भी संस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

हमारा प्रयास केवल विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक और कुशल पेशेवर बनाना है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमारी शिक्षा प्रणाली उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम दे रही है। मैं सभी शॉर्टलिस्टेड विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देती हूँ और पूर्ण विश्वास है कि वे अपनी मेहनत और प्रतिबद्धता से अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे और कॉलेज का नाम रोशन करेंगे।

जेईई (मुख्य) 2025 में नारायणा शैक्षणिक संस्थानो का लहराया परचम

सिटीन्यूज़ नॉउ

अर्थ प्रकाश/सुशील सहगलचंडीगढ़। नारायणा शैक्षणिक संस्थानों ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी में एक बार फिर से अपना वर्चस्व सिद्ध कर दिया है। जेईई (मुख्य) 2025 में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने शीर्ष अखिल भारतीय रैंक और क्षेत्रीय टॉपर्स के रूप में शानदार स्कोर प्राप्त किए हैं।

जेईई (मुख्य) 2025 मे बनी ब्रता माझी ने 100 परसेंटाइल स्कोर के साथ एआईआर 1 हासिल किया। अर्णव जिंदल (चंडीगढ़ टॉपर) 99.99 परसेंटाइल लेकर एआईआर 36 जबकि एआईआर 80 के साथ पियूषा दास (पंजाब टॉपर) का 99.99 परसेंटाइल रहा। कुल मिलाकर नारायणा के 10 छात्र टॉप 25 (ओपन श्रेणी) में स्थान प्राप्त किए और 25 छात्रों ने टॉप 100 (ओपन श्रेणी) में रैंक हासिल किया।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए नारायणा चंडीगढ़ के प्रोडिजी प्रमुख एवं सेंटर डायरेक्टर आशीष मिश्रा ने कहा कि छात्रों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत बदौलत ही संस्थान ने इस अद्भुत सफलता का स्वाद चखा है।

नारायणा के एवीपी रवजोत सिंह ने कहा कि नारायणा संस्थान की संरचित शिक्षण पद्धति , व्यक्तिगत मेंटरिंग और मजबूत शैक्षणिक वातावरण राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतरीन परिणाम देता आ रहा है। उन्होने कहा कि जेईई-नीट रेगुलर और रिपीटर बैचों में प्रवेश तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी हेतू संस्थानो से संपर्क साधा जा सकता है।

चंडीगढ़ के केशव बंसल और शौर्य शर्मा ने जेईई मेन्स 2025(सेशन 2) में क्रमश ऑल इंडिया रैंक 202 और 314 हासिल किए

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के दो छात्रों ने जेईई मेन्स 2025(सेशन 2) में संस्थान की अटूट शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाते हुए ऑल इंडिया रैंकिंग में शीर्ष 500 में स्थान प्राप्त करके सिटी ब्यूटीफुल का नाम रोशन किया है।

श्रेयस लोहिया ने 100 पर्सेंटाइल के साथ एआईआर 6 हासिल की, और कुशाग्र बैंगाहा ने जेईई मेन्स 2025 में 100 पर्सेंटाइल के साथ एआईआर 7 हासिल की, जो यूपी टॉपर बने। अब तक कुल 12 छात्रों ने टॉप 100 (एआईआर 6,7,15,23, 28,29,42,48,50,76,79,92) में स्थान हासिल किया है।

चंडीगढ़ शाखा से कुल 4 छात्रों ने टॉप 1000 रैंक हासिल की। केशव बंसल ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ एआईआर 202 हासिल की, और शौर्य शर्मा ने 99.98 पर्सेंटाइल के साथ एआईआर 314 हासिल की, काव्या ने 99.97 पर्सेंटाइल के साथ एआईआर 474 हासिल की और पुलकित मलिक ने जेईई मेन्स 2025 (सत्र 2) में 99.95 पर्सेंटाइल के साथ एआईआर 809 हासिल की, ये सभी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड चंडीगढ़ से हैं।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत करते हुए सुरेंद्र चौहान, क्षेत्रीय निदेशक (उत्तर भारत) ने कहा कि छात्रों की जेईई मेन 2025 में शानदार उपलब्धि उनकी मेहनत और संकल्प के साथ साथ सही मार्गदर्शन रहा जिसकी बदौलत ही वे इन उत्कृष्ट परिणामों का स्वाद चख रहे हैं।

ज्ञात रहे कि जेईई (मेन) दो सत्रों में आयोजित की जाती है ताकि छात्रों को अपने स्कोर सुधारने के कई मौके मिल सकें। जबकि जेईई एडवांस विशेष रूप से प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश की सुविधा प्रदान करता है, जेईई मेन भारत भर के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और अन्य केंद्र सरकार द्वारा सहायता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए मार्ग प्रशस्त करता है।

्रएईएसएल को उच्चस्तरीय मेडिकल (एनईईटी) और इंजीनियरिंग (जेईई) प्रवेश परीक्षाओं, साथ ही एनटीएसई और ओलंपियाड जैसे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए प्रभावी और सटीक तैयारी कार्यक्रमों की पेशकश के लिए जाना जाता है।

गौड़ीय मठ के पूर्व आचार्य श्रीमद् भक्त वल्लभ तीर्थ गोस्वामी महाराज की 101वीं जन्म शताब्दी के उपलक्ष में नगर संकीर्तन निकाला गया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : श्री चैतन्य गौडिया मठ, सेक्टर 20 के पूर्वाचार्य श्रीमद् भक्त वल्लभ तीर्थ गोस्वामी महाराज जी की 101वीं जन्मतिथि के उपलक्ष में शिव शक्ति मंदिर कमेटी सेक्टर 30 बी चंडीगढ़ द्वारा विशाल नगर संकीर्तन का कार्यक्रम अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौडिया मठ के अध्यक्ष श्री भक्ति विचार विष्णु महाराज जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

मठ के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सैंकड़ों की संख्या में भक्तों ने एकत्रित होकर बहुत ही उत्साह, उमंग एवं जोश के साथ नगर संकीर्तन में नृत्य संकीर्तन के साथ हरे कृष्णा-राधे राधे जयकारों के साथ आयोजन किया गया। भक्ति विचार विष्णु महाराज जी ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पूरे भारतवर्ष नहीं विश्व के अनेक देशों में आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व आचार्य भक्ति बल्लभ तीर्थ गोस्वामी जी महाराज जी का संदेश था कि प्रत्येक घर-घर में प्रत्येक गांव नगर शहर में कृष्ण नाम की अलख पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे नगर संकीर्तन हरि नाम संकीर्तन के कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को धर्म के प्रति एक अच्छा सन्देश जाता है। कार्यक्रम के बाद भगवान को अर्पित स्वादिष्ट व्यंजनों का भगवान का प्रसाद भक्तों को वितरित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक एवं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष यादविंदर मेहता एवं इलाका पार्षद तरुणा मेहता ने विष्णु महाराज जी का कार्यक्रम में अपनी भक्त मंडली के साथ आने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया कार्यक्रम में गुवाहाटी से आए हुए नीरी महाराज जी ने भक्तों को भजन गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।