Home Blog Page 133

उत्तराखंड पर्वतीय सभा के नए पदाधिकारियों का चयन 25 मई को

सिटीन्यूज़ नॉउ

जीरकपुर : उत्तराखंड पर्वतीय सभा, बलटाना, जीरकपुर, ढकोली के प्रधान रणजीत सिंह भंडारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें वित्त सचिव भगवान सिंह बिष्ट ने सभा का अब तक का आय-व्यय का हिसाब किताब सभी के समक्ष रखा जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। प्रधान ने सभी को अवगत कराया की सभा की आगामी आम बैठक 25 मई को कम्युनिटी सेंटर, फेस 2, बलटाना में होगी, जिसमें नए पदाधिकारियों का चयन भी किया जाएगा।

इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ सलाहकार जगदीश असवाल, सुरेंदर सिंह रावत, दरबान सिंह नेगी, बलवन्त सिंह बिष्ट, मनीष गोसाई, दीपक रावत व दीपक भट्ट उपस्थिति थे। रणजीत सिंह भंडारी ने बताया सभा ने पिछले दो सालों में सामाजिक कार्यों में आम जनता की भलाई के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, नगर परिषद के सदस्यों व प्रशासन एवं पुलिस को समय-समय पर बलटाना, जीरकपुर, ढकोली की समस्याओं से अवगत भी कराया है और इनका हल भी निकलवाया है।

उम्दा गज़लों का संग्रह है रमज फकीरी दी पुस्तक : प्रेम विज

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : पंजाबी के चर्चित शायर विंदर मांझी ने अपना ताजा गज़ल संग्रह रमज फकीरी दी की प्रतियां खादी सेवा संघ के अध्यक्ष केके शारदा और कविवर प्रेम विज को भेंट की।

इस अवसर पर लेखिका डॉ. प्रज्ञा शारदा और राज विज भी उपस्थित थीं। शारदा ने लेखक को मुबारकबाद देते हुए कहा कि पुस्तक का आना बहुत बड़ी उपलब्धि होती है। यह गजल संग्रह उम्दा गजलों का गुलदस्ता है व इस पुस्तक के आने से पंजाबी साहित्य और समृद्ध हो गया है।कविवर प्रेम विज ने कहा कि गज़ल संग्रह उम्दा होने के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं से भरपूर है।

शायर ने खुली आंख से समाज को देखा और उसकी अभिव्यक्ति गज़लों में की है। यह पुस्तक शायर मांझी के बरसों का फल है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि उनकी कलम ऐसे ही चलती रहे और पंजाबी साहित्य को समृद्ध करती रहे।

बाबा बागेश्वर धाम का ट्राइसिटी में पहली बार 26 मई से लगेगा दरबार

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी के सौजन्य से सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रख्यात कथावाचक पं. धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा पंचकूला में होने जा रही श्री हनुमंत कथा हेतु शालीमार दशहरा ग्राउंड में भक्तों द्वारा भूमि पूजन एवं हवन करने के उपरांत सालासर धाम, राजस्थान से लाई ध्वजा को हनुमंत कथा स्थल पर लगाया गया। उ

सके पश्चात उपस्थित सभी भक्तों द्वारा राम भक्त हनुमान जी से 25 मई को होने वाली विशाल एवं भव्य कलश यात्रा और 26 मई से 30 मई तक पांच दिवसीय हनुमंत कथा आयोजन को निर्विघ्न सफल बनाने की प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर हरियाणा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, मुकेश सिंगला, नरेश मित्तल (सांवरा स्वीट्स), दिनेश गुप्ता, पंकज बंसल, नरेश गोयल, राज मित्तल, साहिल गर्ग, राकेश गर्ग बिट्टू, अमन शर्मा, संदीप गुप्ता, अनिल थापर, हुकुम चंद गोयल, किशन जैन भोथरा, विकास, सुरेन्द्र गोयल, शुभम अग्रवाल, कस्तूरी लाल बंसल व राजू नागपाल आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि 26 मई से 30 मई तक पहली बार बाबा बागेश्वर धाम सरकार का दरबार ट्राइसिटी में लगेगा।

इस उपलक्ष्य में 25 मई दिन रविवार को महिला शक्ति, पंचकूला द्वारा सेक्टर 6 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से कथा आयोजन स्थल तक भव्य एवं विशाल कलश यात्रा निकाली जायगी।

नर्सिंग डे पर मरीजों के प्रति सेवा के लिए सम्मानित किया मरीजों का इलाज करने के लिए फ्लोरेंस नाइटिंगेल द लेडी विद द लैंप के नाम से प्रसिद्ध हैं : हरमिंदर कौर बत्रा

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल के जन्मदिन को हर साल नर्सिंग डे के तौर पर मनाया जाता है। ये जानकारी देते हुए मुकट हॉस्पिटल, सेक्टर 34 की डायरेक्टर हरमिंदर कौर बत्रा ने बताया कि इस अवसर पर उनके अस्पताल में 12 मई 1992 से आज तक लगातार हर साल फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल के जन्मदिन पर नर्सिंग डे को मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल ने विश्व युद्ध के दौरान घायल हुए लोगों अंधेरे में सुविधाएं न मिलने के बावजूद लेंप की रोशनी में मरीजों का इलाज किया था। इसीलिए दया व सेवा की प्रतिमूर्ति फ्लोरेंस नाइटिंगेल द लेडी विद द लैंप के नाम से प्रसिद्ध हैं।

अस्पताल में सभी नर्सों को इकट्ठा कर केक काटा गया व कई मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं तथा नर्सों को अपने पेशेंट के प्रति सेवा के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।

खुदरा व्यापार पर कब्ज़े की साज़िश के खिलाफ कैट की राष्ट्रीय संगोष्ठी में चण्डीगढ़ के व्यापारी नेता भी लेंगे भाग

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : भारत के लगभग ₹140 लाख करोड़ सालाना के जीवंत खुदरा व्यापार पर कब्ज़ा जमाने की कोशिश कर रही ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स कंपनियों की चालों का सामना करने हेतु 16 मई को नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी में चण्डीगढ़ समेत देशभर के 100 से अधिक व्यापारी नेता हिस्सा लेंगे। इसका आयोजन कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा किया जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी एवं कैट के राष्ट्रीय महामंत्री और नई दिल्ली चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल कांफ्रेंस में इस मुद्दे पर मुख्य वक्तव्य देंगे।

कैट के राष्ट्रीय मंत्री एवं चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हरीश गर्ग ने बताया कि इस कांफ्रेंस में केवल व्यापारी ही नहीं, बल्कि स्वदेशी उत्पादों के समर्थक, ट्रांसपोर्ट, लघु उद्योग, एमएसएमई, उपभोक्ता संगठन, महिला उद्यमी, किसान, स्टार्टअप, कर्मचारी संगठनों समेत व्यापार के विभिन्न सेक्टर भी भाग लेंगे। सभी मिलकर इन विदेशी पूंजी पोषित कंपनियों के षड्यंत्रों को उजागर करने और देशव्यापी अभियान चलाने की एक संयुक्त रणनीति तय करेंगे।

कैट के चंडीगढ़ चैप्टर के महासचिव भीम सेन अग्रवाल, उपाध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा, प्रेम कौशिक, पवन गर्ग ने कहा कि यह कांफ्रेंस अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि व्यापार और उद्योग के विभिन्न सेक्टर्स अब एक मंच पर आकर इन कंपनियों को सीधी चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने बताया कि इन कंपनियों ने अब तक मोबाइल और मोबाइल एसेसरीज, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स, खिलौने, वस्त्र, परिधान, जूते-चप्पल, खाद्य सामग्री, रेस्तरां और होटल्स जैसे कई प्रमुख व्यापार क्षेत्रों को बड़ा नुकसान पहुँचाया है, वहीं अब व्यापार के अन्य क्षेत्रों को भी ये कंपनियाँ कब्जाने की कोशिश में जुटी हैं हरीश गर्ग ने दो टूक कहा कि अब समय आ गया है जब इन कंपनियों की अनैतिक व्यापारिक गतिविधियों का देशभर के व्यापारी विरोध करें, ताकि देश के खुदरा व्यापार को इनकी गिरफ़्त से बचाया जा सके।

यह कॉन्फ्रेंस एक निर्णायक कदम होगी, जिससे निकली रणनीति के आधार पर देशव्यापी जागरूकता और विरोध अभियान की शुरुआत की जाएगी।

ओम् महादेव कांवड़ सेवा दल इस वर्ष भी केदारनाथ धाम में भंडारा लगाएगा

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : प्रति वर्ष की भांति इस बार भी ओम् महादेव कांवड़ सेवा दल, चण्डीगढ़ द्वारा श्री केदारनाथ धाम में निःशुल्क भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह सेवा 2 जून से 2 जुलाई तक निरंतर संचालित होगी। इस पुनीत कार्य हेतु सेवा दल के प्रधान नरेश गर्ग द्वारा स्थानीय एसडीएम शुक्ला व तहसीलदार प्रदीप नेगी से भेंट कर आवश्यक अनुमतियाँ प्राप्त की। उनके साथ सेवा दल के सदस्य गौरव श्रीवास्तव, हनी गुलाटी, अभिषेक पंवर, अभिषेक श्रीवास्तव, नवीन केदारी, रिंकू जैन, पुनीत गोयल, मोनू गर्ग, श्रीवास्तव, सोनू गर्ग, मनोहर लाल व मोहित आदि भी मौजूद थे।

निर्णय अनुसार कुल 10 भंडारे प्रस्तावित हैं, जिसमें ओम् महादेव कांवड़ सेवा दल का भंडारा जून माह में आयोजित होगा। जून माह में केवल चंडीगढ़ वालों का ही भंडारा केदारनाथ धाम में होगा। नरेश गर्ग ने बताया कि सेवा दल चंडीगढ़ के साथ-साथ श्री केदारनाथ धाम में भी अपनी सेवाओं से भक्तों के दिलों में अपनी जगह बना रहा है।

डॉ. सहाय थाथेयस थॉमस को सिमला-चंडीगढ़ डायोसिस के नए बिशप के रूप में नियुक्त किया गया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ 13 मई, 2025: डॉ. सहाय थाथेयस थॉमस को 13 मई को एक औपचारिक समारोह के दौरान सिमला-चंडीगढ़ डायोसिस के छठे बिशप के रूप में नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति डायोसिस के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था, जो उत्तर भारत के कई हिस्सों को कवर करता है।

तमिलनाडु के चिन्ननविलई से मूल रूप से आने वाले बिशप थॉमस का जन्म 6 नवंबर 1971 को हुआ था। अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद वे 1988 में उत्तर भारत आ गए और सिमला-चंडीगढ़ डायोसिस में शामिल होकर लखनऊ और जालंधर के सेमिनारियों में पुरोहित प्रशिक्षण प्राप्त किया।

उन्हें 13 मई 2001 को एक कैथोलिक पादरी के रूप में अभिषेकित किया गया।पिछले दो दशकों में बिशप थॉमस ने पंचकूला, कौली-शेखपुरा और संगरूर मिशनों में विभिन्न पादरी और नेतृत्व भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने डायोसिसन प्रीस्ट्स सीनेट के सचिव, डायोसिसन जांच केंद्र और मीडिया आयोग के निदेशक, और जालंधर के होली ट्रिनिटी मेजर सेमिनरी के रेक्टर जैसे पदों पर कार्य किया। उन्होंने वीएससीआर के क्षेत्रीय सचिव और एआरएमएस के अध्यक्ष के रूप में भी सेवा की है।

शैक्षणिक रूप से उनके पास वियना विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रिया से पवित्र धर्मशास्त्र में डॉक्टरेट है, साथ ही पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला और भारतीय मानवाधिकार संस्थान, दिल्ली से पत्रकारिता, जनसंचार और मानवाधिकार में स्नातकोत्तर डिग्रियां हैं।स्थापना समारोह में कई विशप, पादरी, धार्मिक और विश्वासीगण शामिल हुए। स्वर्गीय पोप फ्रांसिस द्वारा की गई आधिकारिक नियुक्ति समारोह में पढ़ी गई।

दिल्ली के आर्चबिशप अनिल जोसेफ थॉमस कुट्टो मुख्य अभिषेककर्ता थे और उनके साथ सह-अभिषेककर्ता बिशप इग्नेटियस एल. मास्करेन्हास और विशप एंग्लो रुफिनो ग्रेसियस थे।स्थापना के बाद, विशप थॉमस ने डायोसिस की पादरी नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली।

इस अवसर पर पुरोहिताई सिल्वर और स्वी जुबली मना रहे पादरियों का सम्मान करते हुए एक अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया गया।

लंबित मांगों के संबंध में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने की चंडीगढ़ प्रशासक से मुलाकात

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ 10 मई 2025: पूर्व भाजपा, चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद के नेतृत्व में ऑल कांट्रैटचुअल कर्मचारी संघ भारत, यूटी चंडीगढ़ के बैनर तले विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के एक मंडल ने अपनी समस्याएं पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया के समक्ष रखीं।

इस मौके पर अरुण सूद व प्रतिनिधिमंडल ने गांवों में स्थित प्राइवेट प्राइमरी व सैकैंडेरी स्कूलों को सुचारू रूप से चलने, कांट्रैक्ट व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा, बिजली विभाग में कार्यरत 17 लोअर डिविजन क्लर्क को कामन कैडर में मर्ज करने,ओला -उबर कैब ड्राइवर युनियन की समस्याएं, नामिनेटेड काउंसलर के चंडीगढ़ कापरेटिव बैंक के डायरेक्टर बनने पर बधाई इत्यादि मुद्दों पर चंडीगढ़ प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया से विस्तार से चर्चा की ।प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया.

चंडीगढ़ प्रशासक से मुलाकात करने आए प्रतिनिधिमंडल में अरुण सूद के अलावा सतिंदर सिंह सिद्धू, बिपिन शेर सिंह, बलविंदर सिंह, निशांत,सुमित छाबड़ा इत्यादि शामिल रहे।आल कॉन्ट्रेक्टचुअल कर्मचारी संघ भारत रजि੦ ,यू.टी ,चंडीगढ़ के चेयरमैन बिपिन शेर सिंह, ने चंडीगढ़ प्रशासन व म्युनिसिपल कार्पोरेशन में कार्यरत कांट्रैक्ट व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा की मांग के लिए हुई चर्चा पर चंडीगढ़ प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया का आभार जताया ।

विभिन्न प्रतिनिधियों ने चंडीगढ़ प्रशासक से अपनी -अपनी समस्यायों के समाधान के लिए मुलाकात करवाने के लिए अरुण सूद जो हमेशा से जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं ,उनका भी आभार जताया।

कृष्णा ग्रुप ने चंडीगढ़ में लगाया रक्तदान शिविर

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। सीमा पार अशांति के मददेनजर कृष्णा ग्रुप द्वारा पीजीआई के सहयोग से शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस के उपलक्ष्य में कृष्णा ऑटोमोबाइल्स मे आयोजित इस शिविर में 300 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप 189 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

पीजीआई मेडिकल टीम ने सभी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शिविर का सुचारू और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया। कृष्णा ग्रुप के प्रवक्ता ने रक्तदान शिविर मे योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का धन्यवाद करते हुए कहा कि कृष्णा ग्रुप स्वास्थ्य सेवा और सामुदायिक कल्याण का समर्थन करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

आज का युवा भले ही मॉडर्न परिधानों को अपना रहा है, लेकिन उसका दिल और दिमाग अब भी अपनी संस्कृति में ही रमा हुआ है – राकेश सुरताल

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के परेड ग्राउंड में आयोजित रूरल अर्बन हेरिटेज फेस्टिवल की संध्या, मॉक ड्रिल के पश्चात रोशनी से नहाए खुले मंच पर, पंजाबी गीतों की सुरीली छटा बिखेरने पहुंचे राकेश सुरताल।

न्यू चंडीगढ़ के सायलबा माजरी गांव से ताल्लुक रखने वाले राकेश सुरताल का पंजाबी फोक सिंगिंग से बचपन से ही जुड़ाव है। पारिवारिक संगीत परिवेश, पंजाब यूनिवर्सिटी से संगीत में स्नातक की पढ़ाई और उस्ताद सोनू सुरजीत से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद राकेश अक्सर शादियों में अपनी गायकी से खुशियां बिखेरते दिखाई देते हैं।

नुसरत फतेह अली खान साहब को अपना आदर्श मानने वाले राकेश सुरताल धार्मिक, सूफी, लोक, ग़ज़ल और कव्वाली जैसे सभी संगीत शैलियों में रुचि रखते हैं, लेकिन शादियों की रौनक और उत्सव उनका प्रिय मंच है।फेस्टिवल में कठपुतली नृत्य के अलावा नेपाल, बिहार और दक्षिण भारतीय व्यंजनों के साथ जलेबी और कुल्हड़ पिज़्ज़ा भी लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।