Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 137

एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग का तीसरा दिन: ग्रुप बी के रोमांचक मुकाबले पंचकूला मे सफल रहे

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला, 10 अप्रैल, 2025: पंचकूला गोल्फ क्लब में आयोजित एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग (एपीजीएल) के तीसरे दिन खेले गए ग्रुप बी मैच में गोल्फिंग ईगल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रोमांचक मुकाबले में शिवालिक स्विंगर्स को 45-26 के अंतर से हराया।

ग्रुप बी के एक अन्य मुकाबले में, पार-टी क्रैशर्स ने टी टाइटन्स को 43-31 के स्कोर से हराया। इसके बाद, एक कड़ी टक्कर में, ग्रीन वॉरियर्स ने टी बर्ड्स पर एक अंक से जीत हासिल की, जो 38-37 से समाप्त हुआ। एक अन्य रोमांचक मैच में, रेजिंग बुल्स ने 38-35 के स्कोर के साथ हंसा लीजेंड्स को हराया। इस बीच, ग्रुप ए में- हाईलैंड किंग्स ने एसेस बाय विंटेज बिल्डटेक पर 41-30 के फाइनल स्कोर के साथ एक ठोस जीत हासिल की। एडीएस फाल्कन्स ने गोल्फिंग पैंथर्स के खिलाफ 36-28 से शानदार जीत हासिल की।

एक रोमांचक मुकाबले में स्नीकिन गोल्फर्स ने फैंटास्टिक फोरज़ को 37-34 के करीबी अंतर से हराया। ग्रुप ए के आखिरी मैच में विक्ट्री वेव्स ने क्लब्स ऑन फ्लेम्स को 41-34 से हराया।गोल्फ लीग जिसका प्रबंधन दिगराज गोल्फ इंक. द्वारा किया जा रहा है, में 23 अप्रैल, 2025 तक कई एक्शन से भरपूर मैच देखने को मिलेंगे। गोल्फ लीग के पहले एडीशन में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप-ए और बी में वर्गीकृत किया गया है, जिनमें से प्रत्येक में 8 टीमें हैं।

यह उल्लेखनीय है कि टूर्नामेंट दो स्टेज में आयोजित किया जा रहा है: राउंड रॉबिन स्टेज और उसके बाद नॉकआउट स्टेज। वर्तमान में राउंड रॉबिन स्टेज चल रहा है। नॉकआउट स्टेज की शुरुआत क्वार्टर फाइनल से होगी जो 18 अप्रैल को होगा, सेमीफाइनल 20 अप्रैल को होगा और फाइनल 23 अप्रैल को खेला जाएगा।

एचआईएल लिमिटेड अब होगा बिरलानू लिमिटेड

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। सीके बिरला ग्रुप की कंपनी एचआईएल लिमिटेड को अब बिरलानू लिमिटेड के नाम से जाना जाएगा। कंपनी की 32 उत्पादन सुविधाएं भारत समेत यूरोप में कार्यरत हैं और दुनियाभर के 80 से अधिक देशों में इसके ग्राहक एवं पार्टनर्स हैं।

अवंती बिरला, प्रेसीडेंट, बिरलानू का कहना है कि नई पहचान बिरलानू कंपनी के बुनियादी मूल्यों- हमेशा आगे बढ़ने के लिए तत्पर, को दर्शाती है। बेहतर सामग्री का निर्माण हो, सस्टेनेबिलिटी में सुधार हो, या निर्माण के क्षेत्र में नए विचारों को शामिल करना हो, हम ऐसे नवाचारी भवनों एवं संरचनाओं का निर्माण करने पर जोर देते हैं जो समय की कसौटियों पर खरे उतर सकें।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत करते हुए अक्षत सेठ, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बिरलानू ने कहा कि कंपनी उच्च गुणवत्ता की सस्टेनेबल निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबध है। इनमें ऐसे पाइप, कंस्ट्रक्शन केमिकल्स, पुट्टी, रूफ, वॉल एवं फ्लोर शामिल हैं जो आधुनिक निर्माण की जरूरतें पूरी करते हैं। यूपीवीसी पाइप निर्माण के क्षेत्र में भारत के उद्योग क्षेत्र में पहली बार ऑर्गेनिक बेस्ड स्टेबलाइज़र्स (ओबीएस) को पेश किया गया है।अक्षत ने आगे कहा कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ ट्राई-सिटी क्षेत्र में रियल एस्टेट, निर्माण गतिविधियों और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के मद्देनज़र तेजी से विकास हो रहा है और ऐसे में बिरलानू अधिक तेजी के साथ अधिक मजबूत और टिकाऊ निर्माण समाधानों को भी पेश कर रहा है।

बिरलानू लीकप्रूफ़ पाइप्स वाटर मैनेजमेंट सॉल्यूशंस की एक एडवांस्ड रेंज है। ट्रूफिट टेक्नोलॉजी के साथ विकसित, ये पाइप ज़ीरो लीकेज और बेहतर ज्वाइंट स्ट्रेंथ भी सुनिश्चित करते हैं, जो परफॉर्मेंस के नए स्टैंडर्ड्स स्थापित करते हैं।

तीन दिवसीय फार्माटेक एक्सपो और लैबटेक एक्सपो का चंडीगढ़ में हुआ आगाज

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। उत्तर भारत के सबसे बड़े फार्माटेक एक्सपो और लैबटेक एक्सपो 2025 के 19वें संस्करण का वीरवार को सिटी ब्यूटीफुल में आगाज हुआ।फार्माटेक्नोलॉजीइंडेक्स.कॉम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित और हिमाचल ड्रग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एचडीएमए) द्वारा समर्थित इस तीन दिवसीय प्रमुख उद्योग आयोजन में दुनिया भर से फार्मा इंडस्ट्रीज के 300 से अधिक अग्रणी प्रदर्शक एक साथ अत्याधुनिक फार्मास्युटिकल प्रोडक्टस व् मशीनरी, प्रयोगशाला प्रौद्योगिकियां, पैकेजिंग उपकरणों और प्रोसेसिंग सॉल्यूशन को 10 से 12 मार्च तक प्रदर्शित करेंगे।

हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री माननीय हर्षवर्धन चौहान ने एक्सपो का श्रीगणेश किया। फार्मा क्षेत्र से जुड़े कई उद्योगपति, अधिकारी और इंडस्ट्रीज के प्रोफेशनलस की उपस्थिति मे माननीय मंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम जैसी पहल के बारे में कहा कि इस तरह की व्यवस्था से निवेशक-अनुकूल वातावरण को बढ़ावा मिला है।

फार्माटेक एक्सपो के चेयरमैन रमेश शाह ने कहा कि चंडीगढ़ में सातवें संस्करण मे प्रदर्शनी क्षेत्र में 140 प्रतिशत की वृद्धि और प्रतिभागी कंपनियों की संख्या में 60 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर देश में औषधि क्षेत्र में महत्वपूर्ण रूप में पहचाने जाते हैं।

हिमाचल ड्रग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एचडीएमए), फेडरेशन ऑफ फार्मा एंटप्रियोनर्स (एफओपीई), लघु उद्योग भारती (एलयूबी), ड्रग मार्केटिंग और मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एफएसएआई) अंबाला, फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया , फायर अवेयरनेस एंड सेफ्टी एसोसिएशन और कई अन्य संगठनों ने प्रायोजकों और भागीदारों के रूप में समर्थन दिया।

डॉ. एचजी कोशिया, आयुक्त एफडीसीए गुजरात; राजा भानु, महानिदेशक, फार्माक्सिल. डॉ. प्रदीप मट्टू, पूर्व संयुक्त आयुक्त ड्रग्स, पंजाब; डॉ. मनीष कपूर, राज्य औषधि नियंत्रक, हिमाचल प्रदेश; सुशांत शर्मा, उप औषधि नियंत्रक, (भारत), सीडीएससीओ, हिमाचल प्रदेश; मनमोहन तनेजा, राज्य औषधि नियंत्रक, हरियाणा; संजीव कुमार, संयुक्त आयुक्त औषधि, पंजाब; डॉ. राजेश गुप्ता, अध्यक्ष, एचडीएमए; हरीश जैन, अध्यक्ष, एफओपीई; अरुण गोयल, निदेशक, तिरुपति समूह; संजय सिंगला, निदेशक, एमएमजी हेल्थकेयर; रमेश अरोड़ा, प्रबंध निदेशक; क्वालिटी फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड जावेद इमाम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड; प्रमोद कलानी, निदेशक, ओएसिस लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड; और अरुण शुक्ला, सीईओ, विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज आदि ने शिरकत की।

क्लासमेट ऑल राउंडर के तीसरे संस्करण का समापन हुआ

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: नोटबुक एवं स्टेशनरी ब्रांड आईटीसी क्लासमेट ने भव्य राष्ट्रव्यापी फाइनल के साथ अपने फ्लैगशिप प्रोग्राम क्लासमेट ऑल राउंडर (सीएआर) के तीसरे संस्करण का समापन किया है। फाइनल में देशभर के 60 प्रतिभाशाली छात्रों ने हिस्सा लिया। एसेसमेंट के दो राउंड के बाद फाइनल के लिए इन छात्रों को चुना गया था। फाइनल में पहुंचे इन छात्रों ने प्रतिष्ठित ऑल राउंडर टाइटल के लिए प्रतिस्पर्धा की।

फाइनल में चार-चार छात्रों की दो टीमें विजयी रहीं। एक विजेता टीम जूनियर कैटेगरी (कक्षा 6 से 8) और दूसरी सीनियर कैटेगरी (कक्षा 9 से 12) से थी। प्रत्येक विजेता छात्रों को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और क्लासमेट ऑल राउंडर 2024 ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।सभी छात्रों को अपने अंदर के ऑल राउंडर की पहचान में मदद करने और उनकी क्षमता को बाहर निकालने के दृष्टिकोण के साथ क्लासमेट ने एक इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी के तौर पर क्लासमेट ऑल राउंडर की संकल्पना की है।

यह स्कूली छात्रों को क्रिटिकल थिंकिंग एवं लॉजिकल रीजनिंग, सांस्कृतिक जागरूकता, पर्यावरण एवं सस्टेनेबिलिटी, स्पोर्ट्स एवं फिटनेस, एथिक्स एवं वैल्यूज जैसी मल्टी-डायमेंशनल स्किल्स के साथ-साथ क्रिएटिविटी, पब्लिक स्पीकिंग एवं परफॉर्मिंग आर्ट्स जैसी स्किल्स में प्रतिस्पर्धा करने का मौका देता है।

आईटीसी लिमिटेड के एजुकेशन एंड स्टेशनरी प्रोडक्ट्स बिजनेस डिवीजन के चीफ एक्जीक्यूटिव श्री विकास गुप्ता ने कहा, ‘क्लासमेट ऑल राउंडर को छात्रों को एक ऐसा मंच प्रदान करने के लिए बनाया गया है, जहां उनकी अनूठी प्रतिभाओं को निखारा जा सके और उनकी ऑल राउंडर उपलब्धियों को सम्मान मिले। इसके माध्यम से हमारा लक्ष्य एक ऐसा एजुकेशनल इकोसिस्टम बनाना है, जहां समग्र विकास को केंद्र में रखा जाए।

30 मिलियन लोग कोरोनरी धमनी की बीमारी से पीड़ित: डॉ. हरसिमरनजीत सिंह

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: सीनियर कंसल्टेंट कार्डियोलॉजी पार्क अस्पताल डॉ. हरसिमरनजीत सिंह ने बताया कि भारत में लगभग 30 मिलियन लोग कोरोनरी धमनी की बीमारी से पीड़ित हैं। भारत में जल्द ही दुनिया में हृदय रोग के सबसे ज्यादा मामले होंगे।युवा भारतीयों में हृदय रोगों की बढ़ती प्रवृत्ति पर डॉ. हरसिमरनजीत सिंह ने कहा, “हृदय रोगों से पीड़ित लोगों की औसत आयु कम हो रही है और इन दिनों हमारे पास 25 साल की उम्र के मरीज आ रहे हैं।

कुछ साल पहले बच्चे हृदय संबंधी समस्याओं के लिए अपने माता-पिता को डॉक्टर के पास लाते थे। अब यह देखना असामान्य नहीं है कि माता-पिता अपने बच्चों को 30-40 साल के दशक में हृदय संबंधी समस्याओं के लिए डॉक्टर के पास लाते हैं।“वाइस प्रेसिडेंट मेडिकल सर्विस डॉ. ब्रह्मप्रकाश ने कहा, “भारत में संक्रामक रोगों की जगह हृदय रोग सबसे बड़ी जानलेवा बीमारी बन गई है।

पार्क अस्पताल उत्तर भारत का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल नेटवर्क है, जिसमें 19 अस्पताल, 3500 बेड, 800 आईसीयू बेड, 14 कैथ लैब, 45 मॉड्यूलर ओटी और 1000 से अधिक डॉक्टर हैं।

हृदय रोग से बचाव के उपाय: धूम्रपान न करें, साइलेंट किलर उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल जैसे जोखिमों को जानें, स्वस्थ वजन बनाए रखें, नियमित रूप से व्यायाम करें, अधिक सब्जियां और फाइबर खाएं, अपने लिपिड की जाँच करवाएँ, शराब का सेवन कम करें, एनुअल प्रिवेंटिव हेल्थ पैकेज लें, योग और ध्यान द्वारा अपने तनाव को प्रबंधित करें.

बच्चों सहित हजारों लोगों ने मात-पिता पूजन दिवस में भाग लिया

सिटीन्यूज़ नॉउ

बनूड़ : बनूड़-अंबाला रोड पर खल्लौर गांव में दुनिया के पहले और एकमात्र निर्माणाधीन मात-पिता मंदिर में आज वीरवार को मात-पिता पूजन दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों सहित हजारों लोगों ने इसमें भाग लिया, इस अवसर के दौरान स्वामी श्री अखिलेश्वरानंद गिरि जी महाराज मुख्य अतिथि थे, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जाजू विशिष्ट अतिथि थे ।

एसबीएस और हारमनी ग्रुप ऑफ कॉलेज के अध्यक्ष धर्मपाल बंसल और अग्रोहा विकास ट्रस्ट पंजाब के मुख्य संरक्षक श्री शाम लाल सिंगला विशेष अतिथि थे।इस अवसर पर अखिल भारतीय गौ कथा वाचक के श्री चंद्रकांत अपने प्रेरणादायी विचार साझा किये तथा भजन गायक प्रवीन वाधवा अपने मधुर भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम की शुरुआत नंदिनी गौ महायज्ञ के साथ हुई जिसके बाद माता पिता पूजन हुआ।इस अवसर पर रंग भरो प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

संस्कार ज्योति द्वारा प्रतियोगिता फरवरी में स्कूली स्तर पर भावी पीढ़ी में माता-पिता और बड़ों के प्रति सम्मान की भावना पैदा करने की एक अनूठी पहल के तहत शुरू की गई थी।प्रतियोगिता में कुल 11 स्कूलों ने भाग लिया । 15 बच्चों को नकद पुरस्कार दिए गए।250 बच्चों को पदक और ट्रॉफी तथा 3200 बच्चों को भागीदारी प्रमाण पत्र दिये गये।पहला पुरस्कार एसडी मॉडल स्कूल राजपुरा से रिद्धि कुमार, स्टेलर इंटरनेशनल स्कूल बासमा से कनव धीमान और केके हाई स्कूल राजपुरा से प्रभजीत सिंह ने जीता।दूसरा पुरस्कार पटेल पब्लिक स्कूल राजपुरा से निरवैर कौर, डीएवी पब्लिक स्कूल राजपुरा से जानवी और सीएम पब्लिक स्कूल राजपुरा से आराध्या बदलहान ने जीता। चौथा पुरस्कार स्टेलर इंटरनेशनल स्कूल बासमा की पवनीत कौर, एसडी पब्लिक स्कूल राजपुरा की रिद्धि और एसडी मॉडल स्कूल राजपुरा की हिमानी ने जीता। पांचवां पुरस्कार एसडी पब्लिक स्कूल राजपुरा के कुणाल पासी, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल चंडीगढ़ की अर्शिया जैसवाल और पटेल पब्लिक स्कूल राजपुरा के नवदीप सिंह ने जीता।

इस अवसर पर अमरजीत बंसल, मामन राम, पंकज जयसवाल, सुभाष सिंगला, कुलदीप ठाकुर, कपिल वर्मा, जीवन बब्बू, सुरनेश सिंगला, के के अग्रवाल, सुरेश बंसल, सुभाष अग्रवाल, जुनेजा, अश्वनी गर्ग, नवदीप गुडवानी, कश्मीरी लाल गुप्ता, दीपक मित्तल और जय गोपाल बंसल भी उपस्थित थे।

लिवासा हॉस्पिटल्स ने डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी पर दी अहम जानकारी

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। पार्किंसंस दिवस 25 के अवसर पर लिवासा हॉस्पिटल्स के न्यूरोसर्जन डॉ. जसप्रीत सिंह रंधावा नेे पार्किंसंस रोग (पीडी) के लिए डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (डीबीएस) सर्जरी के संदर्भ में अहम जानकारी देते हुए कहा कि यह उन रोगियों के लिए एक परिवर्तनकारी विकल्प रहेगा।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए लिवासा हॉस्पिटल्स के निदेशक और सीईओ पवन कुमार ने कहा कि देश मे पार्किंसंस से पीडि़त लोगों की संख्या काफी अधिक है। लिवासा अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी पार्किंसंस के रोगियों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होने कहा कि पार्किंसंस दिवस पर उपचार विकल्पों के प्रति जागरूकता बढ़ाना ही लिवासा का उददेश्य है। डीबीएस से अनगिनत परिवारों मे उम्मीद की किरण जगी है।

न्यूरोसर्जन डॉ. जसप्रीत सिंह रंधावा ने कहा कि डीबीएस एक गेम-चेंजर रहेगा। पार्किंसंस रोगी जो दवाओं के बावजूद गंभीर कंपन और मोटर जटिलताओं से पीडि़त हैं को इस प्रक्रिया से उल्लेखनीय राहत मिलेगी।

न्यूरोसर्जन डॉ. नेहा राय ने जागरूकता और प्रारंभिक हस्तक्षेप के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पार्किंसंस और दवाओं से परे उपलब्ध विकल्पों के बारे में समझ की एक महत्वपूर्ण कमी है,उन्होंने बताया कि डीबीएस से मस्तिष्क के विशिष्ट क्षेत्रों में इलेक्ट्रोड के प्रत्यारोपण के माध्यम से गतिशीलता में पर्याप्त सुधार, कंपन में कमी और पात्र रोगियों के लिए दैनिक कामकाज में वृद्धि को देखा जा सकता है।

चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज- लांडरां क्यूएस-आई गॉज कॉलेज रेटिंग्स में सर्वोच्च प्लेटिनम रेटिंग प्राप्त करने वाला पहला कॉलेज बना

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज, सीजीसी लांडरां, मोहाली क्यूएस-आई गॉज कॉलेज रेटिंग 2025 में प्रतिष्ठित सर्वोच्च प्लेटिनम रेटिंग प्राप्त करके देश का पहला इंजीनियरिंग कॉलेज बन गया है।

ज्ञात रहे कि संस्थान ने सभी नौ क्राइटेरिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे उन्हें ओवरआल रूप से और हर केटेगरी में प्लेटिनम रेटिंग प्राप्त हुई है। सात मुख्य क्राइटेरिया इस प्रकार थे – टीचिंग एंड लर्निंग, फैकल्टी क्वालिटी, रोज़गार की संभावना, डाइवर्सिटी एक्सेसिबिलिटी, सुविधाएं, सोशल रिस्पांसिबिलिटी और गवर्नेंस स्ट्रक्चर। इसके अतिरिक्त, एडवांस्ड क्राइटेरिया रहा एंटरप्रेंयूर्शिप एंड इनोवेशन।

बता दें कि क्यूएस-आई गॉज रेटिंग प्रणाली भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों के विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन करती है और उन्हें ऐसे प्राइमरी पैरामीटर्स में डिवाइड करती है जो कॉलेज के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।

इनका ये रिजल्ट प्रत्येक संस्थान के व्यक्तिगत प्रदर्शन को दर्शाता है।बुधवार को सचिन मजीठिया (सहायक प्रोफेसर, आईटी), डॉ. राजदीप सिंह (निदेशक-प्राचार्य), प्रो. (डॉ.) पी. एन. हृषिकेशा (कैंपस डायरेक्टर), और हरजोत सिंह लूथरा (प्रमुख,ब्रांडिंग विभाग) ने जानकारी देते हुए कहा कि सीईसी-सीजीसी लांडरां, मोहाली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीचिंग क्वालिटी, स्टूडेंट सटिस्फैक्शन और लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) के प्रभावी उपयोग जैसे क्षेत्रों में पूर्ण अंक प्राप्त किए हैं। कॉलेज ने फैकल्टी सटिस्फैक्शन और शिक्षक रिटेंशन रेट्स में भी पूर्ण अंक हासिल किए हैं।

उत्कृष्ट इंडस्ट्रियल कोलैबोरेशन, सेंटर्स ऑफ़ एक्सीलेंस और स्टेट ऑफ़ द आर्ट लैब्स और इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से एंटरप्रेंयूर्शिप और इनोवेशन को उल्लेखनीय रूप से बढ़ावा देने के लिए सीजीसी लांडरां के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू और प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी स्टेकहोल्डर्स को बधाई दी।

नागरिक जागरूकता समूह ने संजय टंडन को उत्कृष्ट सामाजिक सेवा के लिए किया सम्मानित

सिटीन्यूज़ नॉउ,

चंडीगढ़। नागरिक जागरूकता समूह ने संजय टंडन को समाज में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। वे लंबे समय से रक्तदान शिविरों का आयोजन करने और जरूरतमंदों को खाद्य पैकेट वितरित करने जैसे कार्यों में सक्रिय रूप से संलग्न हैं।टंडन अपनी जनसेवा के लिए जाने जाते हैं और प्रतिदिन अपने निवास सह कार्यालय से नागरिकों की समस्याएं सुनते हैं। उनका शांत स्वभाव, सदैव मुस्कुराता चेहरा और समाज के प्रति समर्पण उन्हें जनसाधारण में विशेष सम्मान दिलाता है।

चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से टंडन ने शहर के युवाओं और किशोरों के लिए ‘गली क्रिकेट’ मैचों की शुरुआत भी की है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे और अपराध की ओर जाने से रोकना और उन्हें खेल तथा रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना है।

सम्मान समारोह में उपस्थित प्रमुख हस्तियों में सुरिंदर वर्मा (अध्यक्ष), शिखा निजहवन (संयुक्त सचिव), शप्रवेश चौहान (फोटो जर्नलिस्ट) और संचालन परिषद की सदस्याएं अर्चना सूद और करुणा शामिल रहीं।

होमलैंड ग्रुप ने किया ग्लोबल पार्क का भूमि पूजन, मोहाली

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली- पंजाब के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर होमलैंड ग्रुप ने मोहाली के सेक्टर 75, इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड पर अपने आगामी प्रोजेक्ट ‘होमलैंड ग्लोबल पार्क’ के लिए भूमि पूजन किया। कंपनी इस प्रोजेक्ट को 15 एकड़ भूमि पर विकसित करेगी, जिसमें करीब 5 मिलियन वर्ग फीट का मिश्रित उपयोग वाला निर्माण किया जाएगा।

यह प्रोजेक्ट ग्रुप के पहले से सफल सीपी.67 प्रोजेक्ट की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है और इसमें कई आकर्षक सुविधाएं शामिल होंगी। इसमें एक प्रीमियम मॉल, भारत का सबसे बड़ा इनडोर एरिना (जहां लाइव शो और एंटरटेनमेंट इवेंट्स होंगे), शानदार सर्विस्ड अपार्टमेंट, बड़े आईटी फ्लोर प्लेट वाले हाई-एंड रिटेल और बुटीक ऑफिस स्पेस शामिल होंगे।

होमलैंड ग्रुप के सीईओ उमंग जिंदल ने कहा, चंडीगढ़ और मोहाली अब कॉरपोरेट्स के लिए तेजी से उभरते हुए हब बन रहे हैं, लेकिन यहां ग्रेड-ए स्पेस की भारी कमी है। सीपी67 की शानदार परफॉर्मेंस के बाद हमने यह नया कदम उठाया है। हमारा लक्ष्य है कि हम इस क्षेत्र को एक बेहतरीन कॉरपोरेट और लग्जरी रिटेल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करें।

होमलैंड ग्रुप इस प्रोजेक्ट के जरिए न केवल कमर्शियल रियल एस्टेट को नया आयाम देना चाहता है, बल्कि इस पूरे क्षेत्र को एक प्रमुख बिजनेस और एंटरटेनमेंट हब के रूप में स्थापित करने की योजना पर काम कर रहा है।