Home Blog Page 138

हरियाणा के लाल नरेंद्र कुमार ने रचा नया इतिहास, माउंट अन्नपूर्णा पर फहराया तिरंगा

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़, 29 अप्रैल 2025: हरियाणा के हिसार जिले के मिंगनी खेड़ा गांव के निवासी पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने विश्व की सबसे खतरनाक चोटियों में से एक माउंट अन्नपूर्णा जिसकी ऊंचाई 8,091 मीटर है, पर तिरंगा झंडा फहरा कर हरियाणा का पहला पर्वतारोही बनने का गौरव हासिल करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने विश्व की सबसे खतरनाक चोटियों में से एक माउंट अन्नपूर्णा पर तिरंगा झंडा फहराने के साहसी अभियान की शुरुआत 25 मार्च 2025 को की थी और अपनी इस माउंटेनियरिंग को 7 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे तिरंगा फहराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने अपने इस अभियान को 12 दिन में पूरा किया, जिसमें उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। अन्नपूर्णा पर्वत नेपाल में स्थित है और जो हिमालय पर्वत श्रेणी का हिस्सा है।

माउंट अन्नपूर्णा पर हर 1-2 घंटे में हिमस्खलन का खतरा बना रहता है, जो पर्वतारोहियों के लिए जानलेवा भी हो सकता है। साथ ही, माउंट अन्नपूर्णा पर अक्सर मौसम खराब होने के कारण चढ़ाई और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती है। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने इससे पहले पर्वतारोहण में कई राष्ट्रीय और विश्व स्तरीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनमें माउंट किलिमंजारो पर 5 दिनों में 2 बार चढ़ाई करके विश्व रिकॉर्ड बनाना शामिल है। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार हरियाणा के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) पर चढ़ाई की है और 15 अगस्त 2021 को आजादी के 75वें अमृतमहोत्सव के उपलक्ष्य में माउंट युनम पर 151 फीट लंबा और 9 फीट चौड़ा भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

पर्वतारोही नरेंद्र कुमार अपने कीमती समय में से समय निकाल कर बच्चों को माउंटेनियरिंग और एडवेंचर के प्रति प्रेरित करते हैं और बच्चों को केरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार का अगला लक्ष्य विश्व की 14 सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराना है।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पर्वतारोही नरेंद्र कुमार की इस उपलब्धि पर उन्हें ट्वीट करके बधाई देते हुए कहा कि, “नरेंद्र कुमार ने अन्नपूर्णा चोटी पर तिरंगा फहराकर देश को गौरवान्वित किया है।

हरियाणा के इस लाल को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आगे ऐसे ही सफलता की नई ऊंचाइयों पर चढ़ते रहें।” इसके अलावा हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम, पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा, पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर रणवीर सिंह गंगवा, हरियाणा हेल्थ मिनिस्टर आरती राव, सेंट्रल मिनिस्टर राव इंद्रजीत सिंह, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के अलावा हरियाणा के तमाम मौजूदा और पूर्व एमएलए एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित तमाम बड़ी हस्तियों ने ट्वीट करके बधाई दी।

भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शिव मंदिर खेमपुरी शिवालय सेक्टर 24..

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़/ आज भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आप सभी भक्तजनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं इस उपलक्ष में आज आज प्राचीन शिव मंदिर खेमपुरी शिवालय सेक्टर 24 में परशुराम जन्म उत्सव के उपलक्ष में 8:00 बजे प्रातः हवन हुआ और शाम 7 ,30 बजे 8 बजे तक हनुमान चालीसा पाठ और 8:15 बजे प्रसाद भण्डारा किया जा रहा है आप परिवार एवं इष्ट मित्रों सहित इस पुण्य कार्यक्रम में पंडित दिनेश शास्त्री पंडित चन्द्रभूषण पंडित राम गोपाल पंडित शिवकुमार विवेक शर्मा दीपक शर्मा संजीव शर्मा नारद जी अन्य भक्त सम्मिलित हुए नमो नारायण.

अत्याधुनिक अज़्यूरियन कैथ लैब का मुकट हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट में हुआ श्रीगणेश

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीढ़। मुकट हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट ने मंगलवार को अत्याधुनिक फिलिप्स अज़्यूरियन कैथ लैब की शुरुआत की है। कैथ लैब भारत में गिनी-चुनी जगहों पर ही उपलब्ध है तथा यह तकनीक कॉरपोरेट हेल्थकेयर सेक्टर में सिटी ब्यूटीफुल मे एक नई उपलब्धि है।

फिलिप्स अज़्यूरियन तकनीक इमेज-गाइडेड इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं में सबसे कम विकिरण के साथ अत्यधिक सटीकता, सुरक्षा और दक्षता प्रदान करती है, जिससे हृदय, रक्त नलिकाओं और न्यूरोलॉजिकल संबंधी जटिल प्रक्रियाएं अधिक प्रभावी रूप से की जा सकती हैं।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रवि इंदर सिंह ने कहा कि फिलिप्स अज़्यूरियन कैथ लैब की स्थापना मुकट हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट में सिटी ब्यूटीफुल व सैटेलाईट सिटी के लोगों के लिए विश्वस्तरीय कार्डियक देखभाल को और नज़दीक लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि रोगी की देखभाल, तकनीक और चिकित्सीय नवाचार में उत्कृष्टता के प्रति मुकट हॉस्पिटल निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

ज्ञात रहे कि नई कैथ लैब फ्लैट डिटेक्टर तकनीक, रियल टाइम इमेज प्रोसेसिंग, सहज यूजर इंटरफेस, तेज़ गति से स्थिति बदलने की क्षमता, मरीज के अनुभव को बेहतर बनाने वाला शांत सुपर कूल जनरेटर और एक्स-रे बीम फिल्टर्स,बेहतर इमेज क्वालिटी और मशीन संचालन का उन्नत सॉफ़्टवेयर, रक्त नलिकाओं के बेहतर अवलोकन के लिए आईवीयूएस (इन्ट्रावैस्कुलर अल्ट्रासाउंड) तकनीक, और स्टेंट की स्पष्ट लाइव इमेजिंग के लिए स्टेंट बूस्ट टेक्नोलॉजी आदि से लैस है।

पांचवां चंडीगढ़ म्यूजक़ि एंड फिल्म फेस्टिवल सफलतापूर्ण संपन्न

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। मंगलवार को तीन दिवसीय पांचवें चंडीगढ़ म्यूजक़ि एंड फिल्म फेस्टिवल का विभिन्न फिल्म स्क्रीनिंग, संवाद सत्रों और अन्य कार्यक्रमों के साथ सफलतापूर्ण संपन्न हुआ।भारतीय फिल्म और संगीत उद्योग की जानी-मानी हस्तियों में राहुल रावैल, निर्मल ऋषि, अली असगर, प्रीति सप्रू, इनामुल हक, मुश्ताक खान, दिव्येंदु भट्टाचार्य, मनीष वाधवा, अनंग देसाई, सुनीता धीर, रूपिंदर रूपी, करमजीत अनमोल, सुल्ताना नूरन, सीमा कौशल, मलकित रौनी, विजय पाटकर और अन्य कलाकारों ने शिरकत की।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए फेस्टिवल निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ म्यूजक़ि एंड फिल्म फेस्टिवल उन सभी कलाकारों, फिल्म निर्माताओं और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करता हैं जिनकी प्रतिबद्धता और सहभागिता ने इस आयोजन को सफल बनाया।प्रसिद्ध सूफी गायिका सुल्ताना नूरां ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा के अपने सपनों को पूरा करो, लेकिन ईमानदारी के साथ। जो तुम्हारा दिल कहे, वही करो।

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. एस.एस. सहगल ने कहा कि पांचवें चंडीगढ़ म्यूजक़ि एंड फिल्म फेस्टिवल की मेज़बानी करके र्गोवान्तित हंै। इस प्रकार के आयोजन छात्रों को उद्योग के दिग्गजों से सीधे जुडऩे का अवसर देते हैं और उन्हें प्रेरित और सशक्त बनाते हैं।

तीन दिवसीय इस आयोजित संस्करण में स्वतंत्र और लघु फिल्मों की कुछ चुनिंदा फिल्मों को प्रदर्शित किया गया। यह फिल्में क्षेत्रीय फिल्म निर्माताओं की रचनात्मक दृष्टि और सोच को प्रस्तुत करती नजर आई।

रीजन का प्रथम आउटलेट ‘लुक्स प्रीवे’ अब मोहाली मे खुला

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली। मंगलवार को लग्जरी और बेहद पसंदीदा लग्जरी सैलून लुक्स प्रीवे का मोहाली के एचएलपी गैलेरिया में श्रीगणेश हुआ। बता दे कि ‘लुक्स प्रीवे’ सैलून की क्रिएटिव डायरेक्टर व पैन-इंडिया ट्रेनर वैशाली त्यागी और ‘लुक्स प्रीवे’, मोहाली के बिजनेस डेवलपमेंट डायरेक्टर जस संधू ने इसे एक एडवांस्ड, एलीवेटेड और कम्पलीट ब्यूटी एक्सपीरियंस वाला सैलून करार दिया।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत करते हुए डायरेक्टर जस संधू ने कहा कि लुक्स सैलून ग्रुप का रीजन का पहला ‘लुक्स प्रीवे’ लग्जरी आउटलेट है और ट्राइसिटी के लिए गर्व की बात है। जबकि वैशाली त्यागी, क्रिएटिव डायरेक्टर ने कहा कि “‘लक्स प्रीवे’ में, ब्यूटी रिचुअल्स सिर्फ ट्रीटमेंट नहीं हैं, बल्कि सेंसेज को डिलाइट करने के मकसद से डिज़ाइन किए गए ट्रांसफॉर्मेटिव अनुभव हैं। उन्होने कहा कि नेचुरल बालों के स्वास्थ्य को बढ़ाने हेतू सिग्नेचर हेयर और स्कैल्प ट्रीटमेंट से बालों को जड़ से सिरे तक मजबूत बनाने मे सहायक है। हेयर ग्लॉसिंग से बालों में शाइन आती है, इनकी रिपेयर होती है और बालों को मजबूती भी मिलती है।

‘लुक्स प्रीवे’ मे रीजुवेनेटिंग ‘ऑक्सीजन ग्लो फेशियल’ से लेकर ‘एक्सप्रेस रेडिएंस बूस्ट थेरेपी’ मौजूद है।आइसक्रीम मैनीक्योर – पेडीक्योर का भरपूर आनंद ले सकते हैं या पेडीलैब द्वारा सुखदायक 7-स्टेप फुट स्पा के साथ आराम कर सकते हैं। दुल्हन को एक विशेष निजी ब्राइडल सुइट में तनाव-मुक्त, सहज अनुभव देले के लिए सैलून प्रतिबध है।

निदेशक जस संधू ने कहा कि ‘लुक्स प्रीवे’ में एक्सपिरिेंशियल फिलॉसिफी का पालन करते हुए ग्राहक को प्रवेश करने के क्षण से लेकर ग्रैंड रिवील तक, प्रत्येक सर्विस को सोच-समझकर डिज़ाइन किया गया है।

पब्लिक अगेंस्ट एडल्ट्रेशन वेलफेयर एसोसिएशन (पावा) मिलावट के खिलाफ लोगों में जागरूकता का सन्देश

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : पब्लिक अगेंस्ट एडल्ट्रेशन वेलफेयर एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक जस्टिस ज़ोरा सिंह, महासचिव सुरजीत सिंह भटोआ ने आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि खाने-पीने की चीजों में मिलावट एक खामोश महामारी है। खाने-पीने की चीजों में मिलावट से हर कोई प्रभावित होता है।

अजन्मे शिशुओं से लेकर बुजुर्गों तक – चाहे उनकी स्थिति कुछ भी हो। फल, सब्जियां, दूध, दही, पनीर, मिठाइयां, शहद, चीनी, आटा, चाय, दालें आदि में संदूषण आम बात है। अस्पताल कैंसर सहित गंभीर बीमारियों के रोगियों से भरे पड़े हैं। इसके बावजूद, एफएसएसएआई (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) में कर्मचारियों की कमी है तथा संसाधन भी कम हैं, जिससे संकट का प्रभावी ढंग से समाधान करने में इसकी क्षमता सीमित हो गई है।

जस्टिस ज़ोरा सिंह ने आगे कहा कि देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त है और बहुत से लोग इससे पीड़ित हैं। यहां तक ​​कि मिलावटखोर भी इन भयंकर बीमारियों से अछूते नहीं हैं, फिर भी वे मिलावट करना जारी रखते हैं। यहां तक ​​कि दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थ जैसे दूध, दही और पनीर भी नकली पाए जाते हैं। फलों आदि को पकाने के लिए जहरीले रसायनों का उपयोग किया जा रहा है तथा अनाज की पैदावार बढ़ाने के लिए जहरीले कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है।

जस्टिस ज़ोरा सिंह ने आगे कहा कि कुछ दवाइयां भी नकली बनाई जा रही हैं। त्योहारी सीजन में भी संबंधित विभागों में स्टाफ की कमी और नमूना जांच प्रयोगशालाओं की कमी भी मिलावटखोरी में लगातार हो रही वृद्धि का प्रमुख कारण है।सुरजीत सिंह भटोआ ने कहा कि हमने पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और पंजीकृत आंदोलन चलाया है। पंजाब में 12 जिला स्तरीय चुनाव हैं।चंडीगढ़ में एक और हरियाणा में दो इकाइयां क्षेत्रीय स्तर पर काम कर रही हैं।

जस्टिस ज़ोरा सिंह ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री से खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ एक राष्ट्रीय अभियान शुरू करने का अनुरोध किया है, जिससे इसके अधिक खतरनाक और दूरगामी परिणामों पर प्रकाश डाला जा सके। सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा गया है कि जब तक केंद्र और राज्य इसे राष्ट्रीय आपातकाल घोषित नहीं करते, तब तक केवल जन जागरूकता से कोई फायदा नहीं होगा।

हम यह भी प्रस्ताव करते हैं कि माननीय प्रधानमंत्री को सभी एजेंसियों को संगठित करने के लिए इस मुद्दे को उठाना चाहिए। सरकार को साइबर अपराध और मोटापे के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाने के लिए धन मुहैया कराना चाहिए। खाद्य पदार्थों में मिलावट, साइबर अपराध या मोटापे से भी बड़ा सार्वजनिक खतरा है। यह तत्काल राष्ट्रीय कार्रवाई का समय है।

सनातन सेवा संगठन, जुझारनगर ने पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली/चण्डीगढ़ : पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को सनातन सेवा संगठन, जुझारनगर, सेक्टर 122, मोहाली की ओर से श्रद्धांजलि दी गई व आक्रोश रैली निकाली गई जिसमें भारी संख्या में ग्रामवासियों शामिल हो कर जिम्मेवार नागरिक होने का परिचय दिया तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति सहानुभूति प्रकट की गई तथा मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर आम लोगों में गुस्सा व नाराजगी साफ नजर आई। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि वे सब इस घटना से बेहद आक्रोशित हैं। यह घटना बहुत दुःखद व अक्षम्य है। इस कायराना हरकत की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। पटरी पर लौट रहे कश्मीर को डिस्टर्ब करने की यह नाकामयाब कोशिश है। उन्होंने कहा कि हमले में जान गंवाने वालों के परिवारजनों का दर्द हर देशवासी का सांझा है।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस कायराना हमले का माकूल और सख्त से सख्त जबाब दे और इस घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा न जाए।इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

लिवासा अस्पताल में डॉ. (प्रो.) राकेश सूदन का मुख्य कार्डियक सर्जरी प्रमुख के रूप में स्वागत- सेहत पर किए महत्वपूर्ण विचार

सिटीन्यूज़ नॉउ

अमृतसर : लिवासा अस्पताल, अमृतसर ने “हृदय विज्ञान में प्रगति: डॉ. राकेश सूदन का स्वागत” विषय पर सफलतापूर्वक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस अवसर पर डॉ. (प्रो.) राकेश सूदन का लिवासा अस्पताल, अमृतसर में मुख्य कार्डियक सर्जरी प्रमुख के रूप में स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. सूदन की विशेषज्ञता, दिल की सेहत से जुड़े महत्वपूर्ण विचारों और लिवासा अस्पताल अमृतसर में हृदय रोग विज्ञान में हो रहे नवीनतम विकासों पर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय मीडिया और प्रमुख स्वास्थ्य पेशेवरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में अगली पीढ़ी की चिकित्सा प्रगति में बढ़ती रुचि को दर्शाता है।डॉ. (प्रो.) राकेश सूदन एक अत्यंत सम्मानित कार्डियक सर्जन हैं, जिन्हें 34 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है।

उन्होंने अपनी एमबीबीएस और एमएस की पढ़ाई गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, जम्मू से तथा एमसीएच (सीटीवीएस) मद्रास मेडिकल यूनिवर्सिटी से पूरी की। डॉ. सूदन ने सीएमसी वेल्लोर और एनआईएमएस हैदराबाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में फैकल्टी के रूप में भी सेवाएं दी हैं। उन्होंने अब तक 10,000 से अधिक सीवीटीएस प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक संपन्न की हैं, और जटिल हृदय सर्जरी में विशेषज्ञता हासिल की है।

इसी दिशा में, हम डॉ. राकेश सूदन का अपनी टीम में स्वागत करते हुए अत्यंत गर्व महसूस कर रहे हैं। उनकी गहन विशेषज्ञता और असाधारण कौशल हमारे हृदय रोग देखभाल के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। हमारा लक्ष्य उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं को क्षेत्र के हर नागरिक तक पहुँचाना है, और डॉ. सूदन के नेतृत्व में हम इस लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।”डॉ. (प्रो.) राकेश सूदन, मुख्य कार्डियक सर्जरी प्रमुख, लिवासा अस्पताल अमृतसर ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “लिवासा अस्पताल अमृतसर में मुख्य कार्डियक सर्जरी प्रमुख के रूप में शामिल होकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

मेरा संकल्प है कि मैं उच्चतम गुणवत्ता वाली सर्जिकल देखभाल प्रदान करूं और कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों को अपनाते हुए कार्य करूं। मैं विश्वास करता हूं कि हमारी समर्पित टीम और मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण के माध्यम से हम इस क्षेत्र में दिल की सेहत के परिणामों को बेहतर बना सकते हैं। हम मिलकर अपने मरीजों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।”

महाराजा अग्रसेन सेवा संगठन ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर- 315 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। रक्त के अभाव में प्रति वर्ष ना जाने कितने असंख्य लोग मौत के आगोश में समा जाते हैं। रक्त का कोई विकल्प न होने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। जनकल्याण उद्देश्य हेतु महाराजा अग्रसेन सेवा संगठन की तरफ से बारहवां (12 th ) विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया गया। रक्तदान शिविर के दौरान करीब 315 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

यह जानकारी महाराजा अग्रसेन सेवा संगठन के चेयरमैन सतबीर गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर केंद्रीय पूर्व मंत्री पवन कुमार बंसल एवं अमृता दीदी बतौर मुख्य अतिथि एवं डी एस पी विजय पाल सिंह, एस एच ओ दीपेंद्र , मनीष बंसल बतौर विशेष अतिथि उपस्थित हुए। रक्तदान शिविर का आयोजन मनीमाजरा स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में किया गया। संगठन के चेयरमैन सतबीर गर्ग ने बताया कि संगठन पिछले करीब 12 वर्षों से रक्तदान शिविरों को आयोजन करता आ रहा है।

इसके अलावा संगठन की तरफ से समय-समय पर जरूरतमंदों के लिए भंडारों का आयोजन, गरीब कन्याओं का विवाह, के साथ-साथ अनेक को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाते रहते हैं ताकि समाज में समानता एवं एवं युवाओं में धार्मिक प्रवृत्ति का संचार बढ़ता रहे। सतवीर गर्ग ने कहा कि वे हमेशा श्री महाराजा अग्रसेन जी द्वारा दर्शाए गए मार्ग पर चलने का प्रयास करते हैं, उनकी प्रेरणा स्रोत एवं अपने सहयोगियों के सहयोग के कारण ही वे सामाजिक एवं धार्मिक कार्य करने में सक्षम रहते हैं।

इस मौके पर प्रधान नेम चंद गुप्ता, पूर्व मेयर गुरचरण दास काला,चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रधान संजीव चड्ढा, एवं वरिंद्र बंसल, उमेश सूद, मुकेश बंसल, कालका से विजय बंसल, थाना प्रभारी सेक्टर 26 चंडीगढ़ देवेंद्र , राजेंद्र गर्ग, प्रदीप बागरा, नितिन ,धर्मपाल, सत्यनारायण बंसल, राज मित्तल,दीप चंद गोयल, सुभाष जैन, श्यामलाल (मोड़), सुशील अग्रवाल,बृज मोहन गुप्ता,श्रीनिवास कासल,दयाल शरण,संजय गर्ग,वीरेंद्र बंसल,विशाल गुप्ता ,हरिंद्र,देवेन्द्र,बालकृष्ण,प्रवीण मित्तल,तिलक, देवराज,सुशील गर्ग,गौरव गर्ग,सुशील अग्रवाल, मलकीत सिंह सहित अन्य सदस्यों मौजूद रहे।

सिनेमा का उत्सव: नए नज़रिए और प्रेरणा से भरपूर साबित हुआ चंडीगढ़ म्यूजिक एंड फिल्म फेस्टिवल का दूसरा दिन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़, 28 अप्रैल: – पांचवें चंडीगढ़ म्यूजिक एंड फिल्म फेस्टिवल का दूसरा दिन सिनेमैटिक आर्ट के जोशीले उत्सव के रूप में नज़र आया।पूरा दिन विचारोत्तेजक सत्रों, आकर्षक पैनल चर्चाओं और प्रभावशाली फिल्म स्क्रीनिंग्स के नाम रहा। भारतीय फिल्म और संगीत उद्योग की जानी-मानी हस्तियों ने मंच पर आकर अपने अनुभव, प्रेरणाएं और सोच को साझा किया।

फेस्टिवल के दूसरे दिन बड़ी संख्या में सिनेमा प्रेमियों ने इस सभी कार्यक्रमों का आनंद लिया। प्रसिद्ध अभिनेता श्री अनंग देसाई, श्री अली असगर, सुश्री प्रीति सप्रू, श्री दिव्येंदु भट्टाचार्य और निर्देशक श्री राहुल रवैल ने टॉक शोज़ के दौरान दर्शकों का दिल जीत लिया। सबने अपनी रचनात्मक यात्रा तथा भारतीय सिनेमा के बदलते परिदृश्य पर बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किए।

इस वर्ष जो ऊर्जा और जुनून हमने देखा है, वह यह साबित करता है कि सिनेमा के भविष्य को आकार देने में सीएमएफएफ जैसे मंचों की भूमिका निरंतर बढ़ रही है।”दूसरे दिन फिल्मों के साथ साथ लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी हुआ। इन फिल्मों के कारण माहौल और भी अधिक ज्ञानवर्धक और सरस बना गया। रविंदर बराड़ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘छलेड़ा’ का प्रदर्शन एक विशेष आकर्षण था। इस फिल्म की कहानी की गहराई और विजुअल पेशकश पर लेकर खूब चर्चा हुई।

पैनल चर्चाओं में भारतीय फिल्म उद्योग के भविष्य और फिल्म निर्माताओं के समक्ष बढ़ती चुनौतियों को लेकर चर्चा हुई। साथ ही सांस्कृतिक तथा सामाजिक सेतु बनाने में कहानी की महत्वपूर्ण भूमिका जैसे विषयों पर भी गहन विमर्श हुआ।अपने जीवंत कार्यक्रम और उत्साही माहौल के साथ सीएमएफएफ के दूसरे दिन ने उत्सव के आगामी दिनों के लिए एक उच्च मानक स्थापित कर दिए हैं।