Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 147

वर्ष 2026 तक औषधीय पौधों का बाज़ार 14 बिलियन रुपये होने की उम्मीद

0

चंडीगढ़। औषधीय पौधों के क्षेत्र में उद्योग अंतर्दृष्टि, बाजार अवलोकन और अवसरों पर चर्चा करने हेतू मंगलवार को दो दिवसीय “क्षेत्रीय क्रेता-विक्रेता बैठक” आयोजन का आगाज हुआ , इस मीट का आयोजन आरसीएफसी एनआर-1, एनएमपीबी, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि नित्यानंदम श्री (आनंदम आयुर्वेद) ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। अपने संबोधन में उन्होने औषधीय पौधों के क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं और चुनौतियों पर विचार प्रस्तुत किए।

प्रथम सत्र में डॉ. अरुण चंदन (क्षेत्रीय निदेशक, आरसीएफसी एनआर-1) ने औषधीय पौधों के क्षेत्र में प्रमुख चुनौतियों, अवसरों और आपूर्ति श्रृंखला पर प्रकाश डाला। जबकि डॉ. जितेंद्र सोढ़ी (सीएमडी, आयुष हर्ब्स) और डॉ. जेपी सिंह (श्री धन्वंतरि हर्बल्स) ने भी अपने विचार साझा किए।

अगले सत्र में नित्यानंदम श्री (आनंदम आयुर्वेद) ने औषधीय उद्योग में विपणन रणनीतियों और बाजार पहुंच पर विस्तार से चर्चा की। ततपश्चात महेश किलनोट (त्रिंबकेश्वर ब्रज किशन प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड) ने औषधीय पौधों की खेती के अपने अनुभव साझा किए। साथ ही, उद्योग प्रतिनिधियों ने गुणवत्ता युक्त औषधीय पौधों के स्रोत और खरीद प्रक्रिया पर चर्चा की। पहले दिन के कार्यक्रम के अंतिम सत्र में क्रेता और विक्रेता के बीच एक संवाद सत्र का आयोजन किया गया।

आयोजकों ने सिटीन्यूज़ नॉउ को बताया कि बैठक औषधीय पौधों के क्षेत्र में नए व्यापारिक संबंधों और अवसरों को प्रोत्साहित करने में मील का पत्थर साबित हुई। इस कार्यक्रम ने किसानों, उद्योगपतियों और विपणन विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान किया, जिससे औषधीय पौधों के व्यापार और गुणवत्ता में सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें। विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों और उद्यमियों ने औषधीय पौधों के उत्पादन और विपणन को बढ़ावा देने के लिए आपसी सहयोग की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

स्नो मैराथन लाहौल 23 मार्च को सिस्सू में होगी आयोजित

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

चंडीगढ़ । दुनिया की सबसे ऊंची और एशिया की एकमात्र स्नो मैराथन लाहौल का चौथा संस्करण 23 मार्च 2025 को हिमाचल प्रदेश के लाहौल जिले के अटल टनल के नार्थ पोर्टल पर स्थित सिस्सू में आयोजित किया जायेगा। लगभग 11 हजार फीट की ऊंचाई पर आयोजित होने वाला यह अनूठा आयोजन लंबी दूरी के रनर्स और अल्ट्रा रनर्स को चुनौती देता रहा है।

इस वर्ष मैराथन में देशभर से 300 से भी अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं जोकि चार श्रेणियों – 42 किलोमीटर (फुल मैराथन), 21 किलोमीटर (हाफ मैराथन), दस किलोमीटर और पांच किलोमीटर में एक दूसरे को टक्कर देंगें। यह आयोजन टॉप एंड्योरेंस एथलीट्स और एडवेंचर प्रेमियों को आकर्षित कर हाई एल्टीट्यूट स्नो मैराथन में भारत को ग्लोबल पहचान प्रदान करवाता है।

स्नो मैराथन के पिछले एडिशन में इंडियन आर्मी और इंडियन नेवी की व्यापक भागीदारी देखने को मिलती रही है। इस वर्ष इंडियन एयर फोर्स की साहसिक टीम इस चुनौती को स्वीकार कर रही है। इंडियन आर्मी लद्दाख स्काउट्स, डोगरा और कुमाऊं रेजीमेंट के एथलीटों सहित 25 टाॅप रनर्स को स्नो मैराथन में भाग लेने के लिए भेज रही है। इसके अतिरिक्त आईटीबीपी और एसएसबी जैसे पैरा मिलिट्री फोर्स अपने रनर्स और आउटडोर एथलीटों के साथ अन्य को कंपीटिशन देंगीं।

इस अवसर पर मौजूद स्नो मैराथन के हाई एल्टीच्यूट ट्रेनर सचिन शर्मा ने भी इस रन को रनर्स के लिये एक अनूठा अनुभव बताया। उन्होंनें कहा कि यह भारत की एकमात्र ऐसी दौड़ है जो बर्फ में चुनौतीपूर्ण रन का आभास प्रदान करवाती है और प्रमिभागियों को क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का मौका देती है।इवेंट के संस्थापक और हिमालय संरक्षणवादी गौरव शिमर ने मैराथन के पर्यावरण संदेश पर बल दिया। उन्होंने बताया कि भले ही यह रन उत्साही लोगों के लिये डिजाईन की गई है परन्तु इसका मुख्य उद्देश्य हिमालय और ट्रांस हिमालयी क्षेत्र के सामने आने वाली पारिस्थितिक चुनौतियों को उजागर करना है।

इस तरह के उच्च और ठंडे सपोर्ट डेस्टीनेशन में भाग लेने वाले एथलीटों की किसी दुर्घटना से बचने के लिये सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। आयोजकों ने भरोसा दिलवाया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिये, फोर्टिस हॉस्पिटल की मेडिकल टीम आयोजन के दौरान मुस्तैद रहेगी।

एसर ने चंडीगढ़ में अपने चौथे एक्सक्लूसिव स्टोर का किया श्रीगणेश

0

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

चंडीगढ़। एसर ने चंडीगढ़ में अपने चौथे एक्सक्लूसिव स्टोर का सेक्टर 22 में श्रीगणेश किया। मुख्य बिक्री अधिकारी संजीव मेहतानी और रिटेल बिजनेस एवं प्रोग्राम्स मैनेजमेंट के एसोसिएट निदेशक अमित कुमार सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की। ग्राहकों को नवीनतम लैपटॉप, प्रीमियम गेमिंग डिवाइसेज़ और अत्याधुनिक तकनीकी समाधानों के लिए एक अच्छा विकल्प मिलेगा।

माइक्रोज़ोन द्वारा संचालित इस स्टोर में उच्च-प्रदर्शन वाले लैपटॉप, प्रीमियम गेमिंग डिवाइसेज़ और अत्याधुनिक तकनीकी समाधान शामिल हैं। ग्राहक अत्याधुनिक गेमिंग सिस्टम से लेकर रोजमर्रा और पेशेवर उपयोग के लिए बहुउपयोगी लैपटॉप तक नवीनतम तकनीकों से रूबरू हो पाएंगे।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत करते हुए मुख्य बिक्री अधिकारी संजीव मेहतानी ने कहा कि यह लॉन्च कंपनी की महत्वाकांक्षी राष्ट्रव्यापी विस्तार रणनीति का हिस्सा है, जो टियर-2 और टियर-3 शहरों पर केंद्रित है। उन्होने कहा कि वर्ष 2025 तक 300 से अधिक एक्सक्लूसिव स्टोर्स खोलने की योजना के तहत, यह स्टोर विविध ग्राहकों को उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करने के लिए एक इंटरएक्टिव प्लेटफॉर्म उपलब्ध करेगा।

ज्ञात रहे कि 1976 में स्थापित, एसर आज दुनिया की अग्रणी आईसीटी कंपनियों में से एक है और 160 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति बनाए हुए है।

पंछी ने माननीय प्रशासक चंडीगढ़ और संबंधित अधिकारियों को कलेक्टर दरों में वृद्धि पर पुनर्विचार करने का निर्देश देने का आग्रह

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा कलेक्टर दरों में प्रस्तावित वृद्धि पर चर्चा करने के लिए आज चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन, सेक्टर 17 की एक आपातकालीन बैठक कमलजीत सिंह पंछी की अध्यक्षता में बुलाई गई। बैठक के दौरान सदस्यों ने इस बढ़ोतरी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे आम लोगों पर भारी वित्तीय बोझ पड़ेगा। 1 अप्रैल, 2025 से लागू होने वाली प्रस्तावित वृद्धि ने नागरिकों के बीच काफी चिंताएँ पैदा कर दी हैं। सदस्यों ने कलेक्टर दरों के निर्धारण में पारदर्शिता की कमी पर सवाल उठाया और प्रशासन से इस्तेमाल किए गए मानदंडों को स्पष्ट करने का आग्रह किया।

कमलजीत सिंह पंछी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि प्रस्तावित वृद्धि सीधे तौर पर संपत्ति के लेन-देन को प्रभावित करेगी और जीवन की समग्र लागत को बढ़ाएगी, जिससे यह कई निवासियों के लिए वहनीय नहीं रह जाएगा। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि भूमि की कीमतें, जो पहले ₹78,000 प्रति वर्ग गज थीं, अब बढ़कर ₹1,78,000 हो गई हैं – जो आम आदमी की पहुँच से बाहर है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की वृद्धि चंडीगढ़ से पलायन का कारण बन सकती है।

पंछी ने यह भी कहा कि हम सेक्टर 7, 17, 22, 26 और 34 में वाणिज्यिक संपत्तियों के लिए कलेक्टर दरों में कमी का प्रस्ताव करते हैं। वर्तमान में, इन क्षेत्रों में संपत्ति की कीमतें मौजूदा कलेक्टर दरों से कम हैं, जो पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता को दर्शाता है। इन दरों में कमी से संपत्ति के लेन-देन में सुविधा होगी जो अन्यथा रुक सकते हैं, जिससे स्टांप ड्यूटी संग्रह और संबंधित राजस्व में गिरावट को रोका जा सकेगा। हम प्रशासन से आग्रह करते हैं कि वह बाजार सर्वेक्षण करे और कलेक्टर दरों की समीक्षा करे ताकि उन्हें मौजूदा बाजार स्थितियों के अनुरूप बनाया जा सके।

उन्होंने एक तत्काल अपील में पंजाब के माननीय राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक से अनुरोध किया कि वे हस्तक्षेप करें और संबंधित अधिकारियों को कलेक्टर दरों में वृद्धि पर पुनर्विचार करने का निर्देश दें। उन्होंने यह भी बताया कि चंडीगढ़ के निवासियों को पहले से ही प्रशासन द्वारा शेयर-वार संपत्ति पंजीकरण रोकने के निर्णय के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

रयात बाहरा विश्वविद्यालय मे होली का उत्सव बहुत धूम धाम से मनाया गया

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

मोहाली: रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने रंगों, संगीत और उत्सवी उत्साह के साथ गुलाल वाइब्स-2025 का आयोजन किया। छात्रों और शिक्षकों ने जीवंत संगीत, नृत्य और जीवंत सजावट के साथ होली मनाई, और त्योहार की एकता और खुशी की भावना को अपनाया।

इस कार्यक्रम में डीजे कौर, जीवंत प्रदर्शन, रंग-बिरंगे खेल और उत्सवी व्यंजन, जीवंत सजावट और विभिन्न प्रकार के खाद्य स्टॉल शामिल थे, जिससे उत्साह और एकजुटता का माहौल बना। आयोजकों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया, होली के सद्भाव और उत्सव के संदेश पर जोर दिया।

भारतीय बुडो काई डु कोच ने जर्मनी में मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

चंडीगढ़ । बुडो काई डु मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की टीम ने जर्मनी में 8 से 9 मार्च 2025 तक आयोजित प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय विश्व बुडो और कोबुडो फेडरेशन सेमिनार में भाग लिया। यह आयोजन एथलीटों और कोचों के लिए मार्शल आर्ट के अपने कौशल और ज्ञान का विस्तार करने का एक उल्लेखनीय अवसर था।

कोच सुमन लता शर्मा और एकमवीर सिंह के नेतृत्व में भारतीय टीम ने विश्व बुडो और कोबुडो फेडरेशन के अध्यक्ष, प्रसिद्ध कोच जोआचिम पीटर की देखरेख में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया।बुडो काई डो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष शरणजीत सिंह ने गर्व व्यक्त किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुझे टीम के समर्पण और प्रयास पर गर्व है, और मैं उनके आगामी मैचों में निरंतर सफलता की कामना करता हूं।

यह अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार मार्शल आर्ट्स में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और विश्व स्तर पर एथलीटों के बीच कौशल विकसित करने की दिशा में एक कदम आगे था। भारतीय बुडो काई डो टीम भविष्य की प्रतियोगिताओं में अपने सीखे हुए ज्ञान को लागू करने के लिए तत्पर है ।

जेएनएनयूआरएम के तहत मलोया में बने करीब दो सौ मकानों का आवंटन नहीं हुआ

0

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा उठाए गए प्रश्नों के उत्तर में भारत सरकार ने माना है कि जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) के तहत मलोया में निर्मित मकानों में से लगभग 200 मकान अभी तक आवंटित नहीं किए गए हैं, जो योजना अब 31 मार्च, 2014 को जेएनएनयूआरएम के बंद होने के बाद किफायती किराया आवास परिसरों में परिवर्तित हो गई है।

उल्लेखनीय है कि सांसद द्वारा केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों संबंधी मंत्रालय को पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने बताया है कि सरकार 25 जून, 2015 से प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को बुनियादी सुविधाओं के साथ सभी मौसमों के लिए पक्के मकान उपलब्ध करा रही है। यह योजना चार विभिन्न श्रेणियों, बेनिफिशरी लेड कंस्ट्रक्शन (बीएलसी), अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप (एएचपी), इन-सीटू स्लम रीडिवेलपमेंट (आईएसएसआर) और क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी योजना (सीएलएसएस) के माध्यम से कार्यान्वित की जाती है।

यह योजना विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा कार्यान्वित की जाती है। इस श्रृंखला के अंतर्गत राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा 3 मार्च, 2025 तक भेजे गए प्रस्तावों के तहत मंत्रालय द्वारा कुल 118.64 लाख मकानों को मंजूरी दी गई है, जिनमें से 112.23 लाख मकानों का निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन है और चंडीगढ़ समेत देशभर में 90.56 लाख मकान लाभार्थियों को दिए जा चुके हैं। इसके अंतर्गत केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कुल 1255 परिवारों को योजना की सीएलएसएस श्रेणी के अंतर्गत लाभान्वित किया गया है। लेकिन जेएनएनयूआरएम के तहत चंडीगढ़ के मलोया में किफायती किराया आवास परिसरों के रूप में स्थापित 2195 घरों में से केवल 1997 घर ही लाभार्थियों को किराये के आधार पर आवंटित किए गए हैं और ये वर्तमान में उपयोग में हैं।

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपना 156वां अन्न भंडारा किया आयोजित

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

पंचकूला । गैर-सरकारी संगठन श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र के फेज 1 में अपना 156वां ‘अन्न भंडारा’ आयोजित किया। पंचकूला के प्रमुख समाजसेवी और श्री श्याम करुणा फाउंडेशन के संस्थापक अमिताभ रूंगटा की देखरेख में मोबाइल वैन से लोगों को भोजन का निःशुल्क वितरण किया गया।

इस अवसर पर रूंगटा ने कहा कि हम हर सप्ताह भंडारा लगाते हैं, इससे हमें संतुष्टि मिलती है और हम जरूरतमंदों को पौष्टिक भोजन खिला पाते हैं। हालांकि, केवल भंडारा लगाना ही मानवता की सेवा करने का एकमात्र तरीका नहीं है, बल्कि समाज की सेवा के लिए अन्य गतिविधियां भी की जा सकती हैं। मैं प्रत्येक व्यक्ति और संगठन से आग्रह करता हूं कि वे हर सप्ताह कोई न कोई सामाजिक रूप से लाभकारी पहल आयोजित करें, इससे दुनिया बेहतर जगह बन जाएगी।

फाउंडेशन के प्रमुख सदस्यों अनुपमा रूंगटा, चैतन्य रूंगटा, सुखपाल सिंह और सुरेश जांगड़ा ने भी इस भोजन वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई और भंडारे को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

अफ्रीका में निवेश के अवसरों को बढ़ाएगा पीएचडीसीसीआई-अफ्रीका कॉलिंग पंचकूला का आयोजन

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

पंचकूला। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अंतरराष्ट्रीय मामले और व्यापार मेला प्रभाग ने एआरआईएसई आईआईपी के सहयोग से अफ्रीका में उत्पादन बढ़ाने के अवसरों का पता लगाने के लिए ‘सीमाओं से परे व्यापार-अफ्रीका कॉलिंग पंचकूला’ पर एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया। जिसमें ट्राईसिटी के कई प्रतिष्ठित उद्योगपतियों ने भाग लिया।

प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए पीएचडीसीसीआई के हरियाणा राज्य चैप्टर के सह-अध्यक्ष एडवोकेट लोकेश जैन ने अफ्रीका के साथ मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने और व्यापार और निवेश बढ़ाने के माध्यम से आपसी विकास की संभावना के महत्व पर प्रकाश डाला। एआरआईएसई आईआईपी के उत्तर भारत प्रमुख विजय शेखावत ने व्यापक प्रस्तुति देते हुए अफ्रीका के उभरते बाजारों का विस्तृत अवलोकन प्रस्तुत किया, विनिर्माण निवेश के लिए प्रमुख क्षेत्रों पर प्रकाश डाला और इस तेजी से बढ़ते महाद्वीप में प्रवेश करने के रणनीतिक लाभों पर चर्चा की|

अभिषेक बनवारा, वरिष्ठ सचिव, पीएचडीसीसीआई ने ओपपन हाउस का संचालन किया, जिसके दौरान एआरआईएसई और पीएचडीसीसीआई के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न प्रश्न उठाए गए और उनका समाधान किया गया। सत्र का संचालन पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद द्वारा किया गया।

उन्होंने आज की वैश्विक अर्थव्यवस्था में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के महत्व का अवलोकन दिया और भारत और अफ्रीका के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ाने में पीएचडीसीसीआई की भूमिका पर चर्चा की।

टैगोर थिएटर में रविवार 16 मार्च 4.30 बजे से हास्य कवि सम्मेलन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

चंडीगढ़ :- हिमाचल के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि व भाजपा नेता संजय टण्डन विशिष्ट अतिथि रहेंगेशहीद सम्मान समारोह भी आयोजित होगा.

दिल्ली के मशहूर कवि राजेश चेतन , टीवी शो वाह वाह क्या बात फेम हास्य व वीर रस के युवा कवि सुदीप भोला ; देश की सबसे खूबसूरत अंतरराष्ट्रीय स्तर की कवियत्री गौरी मिश्रा , प्रख्यात हास्य कवि महेश दुबे ; द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज फेम मधुबनी के शम्भू शिखर ,हास्य व्यंग्य व गम्भीर मुद्दों के अद्भुत मेल से चंडीगढ़ वासियों को बहुत दिनों के पश्चात ठहाके लगाकर हंसने की डोज़ मिलेगी , यह कहना है राजस्थान परिषद के प्रेसिडेंट राम पंसारी व कार्यक्रम के संयोजक राजकिशोर का ।