Home Blog Page 81

संजय टंडन ने मरमेड -जलपरी कार्निवाल का किया श्रीगणेश–कलाकारों की कला प्रतिभा की सराहना

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़/ वीरवार को मनीमाजरा के दशहरा ग्राउंड में संजय टंडन ने अपने कर कमलों से “जलपरी कार्निवाल” का श्रीगणेश किया। विदेशी ट्रेंड स्कूबा डाइवर्स की पानी मे अठखेलियाँ और करतब देखते हुए संजय टंडन ने कहा कि कलाकारों की पानी के अंदर अठखेलियाँ और कलाबाजियों को देख लोग निश्चित रूप से रोमांचित होंगे।

अपैक्स इंटरनेशनल के निदेशक सुनील कुमार गोयल और अलंकेश्वर भास्कर ने उम्मीद जताई कि यह कार्निवल अवश्य ही लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा और लोग इसका लुत्फ लेने के लिए बार बार आएंगे। उन्होंने बताया कि विदेशी स्कूबा डाइवर्स न केवल अपने कला प्रतिभा पेश करेंगे, बल्कि बीच बीच मे पानी से बाहर आकर लोगों को अपने साथ सेल्फी लेने का मौका भी देंगे। कार्निवाल में खरीदारी के लिए होम डेकोर, फर्नीचर, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, फ़ूड स्टाल्स आदि के स्टाल भी लगाए गए हैं। फेमस करैक्टर के कट आउट्स के साथ सेल्फी लेने का भी विशेष प्रबंध किया गया है।

ज्ञात रहे कि जायंट व्हील,कोलम्बस बोट, डायना कार्टर, कैटरपिलर, ब्रेक डांस,बोटिंग जैसे रूटीन झूलों के साथ पहली बार विदेशी झूले डबल डिस्क और स्ट्राइकिंग कार शामिल किए गए है। रोजाना शाम को स्टेज परफॉर्मेंस मे कोई भी अपनी कला दिखा सकता है। कार्निवाल में सुरक्षा के मद्देनजर प्राइवेट सुरक्षा कर्मी, अग्निशमन यंत्र और सीसीटीवी के जरिए पैनी नजऱ रखी जाएगी।

कृष्णा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, बठिंडा को मिली सीजीएचएस एमपैनलमेंट

सिटीन्यूज़ नॉउ

बठिंडा: कृष्णा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, बठिंडा ने गुरुवार को केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस ) के साथ अपनी आधिकारिक एमपैनलमेंट की घोषणा की। यह सामरिक सहयोग केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और क्षेत्र में उनके आश्रितों के लिए उन्नत और विशेषीकृत स्वास्थ्य सेवा को अधिक सुलभ और किफायती बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सीजीएचएस लगभग 43 लाख लाभार्थियों को भारत के 80 शहरों में समग्र स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करता है। इन सेवाओं में वेलनेस केंद्रों पर ओपीडी उपचार, मुफ्त दवाओं का वितरण, और पैनल वाले अस्पतालों और नैदानिक केंद्रों में पेंशनभोगियों और अन्य पहचाने गए लाभार्थियों के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा शामिल हैं।

इस एमपैनलमेंट के साथ, अब कृष्णा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में चिकित्सा और शल्य चिकित्सा की एक विस्तृत श्रृंखला में कैशलेस उपचार प्राप्त कर सकते हैं – जो बठिंडा के प्रमुख एनएबीएच-प्रमाणित टर्शरी देखभाल केंद्रों में से एक है। कृष्णा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सीईओ, गुरजीत सिंह रोमाना ने कहा, ” सीजीएचएस के साथ हमारी एमपैनलमेंट हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है कि हम समाज के सभी वर्गों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा पहुंचाएं।

यह साझेदारी सुनिश्चित करती है कि बठिंडा के आसपास और इसके भीतर सीजीएचएस कार्डधारक बिना वित्तीय तनाव के उन्नत उपचार प्राप्त कर सकें।

रियल एस्टेट मार्केटप्लेस ऐप मिस्टरप्रॉपटेक ने जुलाई में 30 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की-40 प्रतिशत ग्राहकों ने बिना साइट विजिट किए ही रियल एस्टेट बुक किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के टेक प्रोफेशनल और प्रतिभावान आगमन भाटिया द्वारा निर्मित दुनिया का पहला सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस (एसएएएस) बेस्ड रियल एस्टेट मार्केटप्लेस मिस्टरप्रॉपटेक, रियल एस्टेट ट्रांजेक्शंस के तरीके में बड़ा बदलाव ला रहा है।

मिस्टरप्रॉपटेक ने गत जुलाई मे मोहाली में 30 करोड़ रुपये से अधिक की इन्वेंट्री की बिक्री दर्ज करके इस क्षेत्र में डिजिटल प्रॉपर्टी की बिक्री में एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। इनमें से अधिकांश रेजीडेंशियल प्रोजेक्ट्स से हैं। ट्राईसिटी की प्लाक्षा यूनिवर्सिटी से एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) और एमएल (मशीन लर्निंग) में पोस्ट ग्रेजुएट आगमन भाटिया ने इस इनोवेटिव ऐप का कॉन्सेप्ट तैयार कर उसे डेवलप किया है।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत करते हुए मिस्टरप्रॉपटेक के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर (सीपीओ) और सह-संस्थापक आगमन भाटिया ने बताया कि 40 प्रतिशत ग्राहकों ने साइट पर आए बिना ही अपने घर बुक कर लिए, और पूरी तरह से मिस्टरप्रॉपटेक के इमर्सिव वर्चुअल वॉकथ्रू और एआई-ऑपरेटेड कम्पेरेजिन टूल्स पर भरोसा किया।

मिस्टरप्रॉपटेक के सीईओ केएस भाटिया ने बताया कि केवल 30 प्रतिशत ग्राहकों ने कीमत को लेकर बातचीत की, जो प्लेटफ़ॉर्म की पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट प्राइसिंग स्ट्रक्चर और सिस्टम में खरीदारों के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह सब ज़ीरो मार्केटिंग खर्च के साथ हासिल किया गया, जो इस मॉडल की स्वाभाविक ताकत और विश्वसनीयता को साबित करता है।

बता दें कि मिस्टरप्रॉपटेक आगामी 15 अगस्त तक मुंबई में, उसके बाद सितंबर में दिल्ली एनसीआर और नवंबर तक बैंगलोर और दुबई में लॉन्च होगा।

आकाश एजुकेशनल ने अम्बाला में चलाया वृक्षा रोपण अभियान, लगाए 162 पौधे

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

अंबाला /आकाश एजुकेशनल सर्विसेज, अम्बाला ने 2025 में नीट, जेईई मेन, जेईई एडवांस और विभिन्न ओलंपियाड में अपने छात्रों की उत्कृष्ट उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस अभियान के तहत हर्बल पार्क अंबाला शहर में 162 पौधे लगाए गए।

इस वृक्षारोपण अभियान में आकाश लुधियाना के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ-साथ मुख्य अतिथि अजीत सिंह शेखावत, एसपी-अंबाला ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। अजीत सिंह शेखावत ने आकाश संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “यह पहल इस बात का एक शानदार उदाहरण है कि शैक्षणिक संस्थान कैसे केवल छात्रों का भविष्य नहीं, बल्कि हमारे पर्यावरण का भविष्य भी संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज के क्षेत्रीय निदेशक सुरेंद्र चौहान ने कहा,, पौधों को लगाकर, हम न केवल उनकी शैक्षणिक सफलता का जश्न मना रहे हैं बल्कि एक हरित भविष्य के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को भी प्रकट कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि जैसे ये पौधे मजबूत वृक्ष बनेंगे, वैसे ही हमारे छात्र भी समाज के मजबूत स्तंभ बनेंगे और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देंगे।

निसान ने लॉन्च किया नया मैग्नाइट कूरो स्पेशल एडिशन ‘द बोल्डेस्ट ब्लैक’

0

शुरुआती कीमत 8.30 लाख रुपये

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने आज अपने बहु-प्रतीक्षित निसान मैग्नाइट कूरो स्पेशल एडिशन की लॉन्चिंग की घोषणा की। यह कंपनी की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी का स्ट्राइकिंग एवं प्रीमियम, ब्लैक थीम पर आधारित वैरिएंट है। 8.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की शुरुआती कीमत के साथ कूरो स्पेशल एडिशन में द बोल्डेस्ट ब्लैक फिलॉसफी को अपनाते हुए बोल्डेस्ट स्टाइलिंग, बेहतरीन इंटीरियर ब्लैक थीम और जापान से प्रेरित डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है।

नई निसान मैग्नाइट कूरो स्पेशल एडिशन 11,000 रुपये की आकर्षक कीमत पर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। ग्राहक निसान मोटर इंडिया के किसी अधिकृत डीलरशिप या निसान मोटर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.nissan.in के माध्यम से इसकी बुकिंग कर सकते हैं। मैग्नाइट कूरो स्पेशल एडिशन – द बोल्डेस्ट ब्लैक: बोल्ड डिजाइन एलिमेंट्स और स्टाइल से भरपूर कूरो ब्रांडिंग के साथ ऑल-ब्लैक एस्थेटिक है।

मेड इन इंडिया नई निसान मैग्नाइट (आरएचडी) अब जीएनसीएपी 5-स्टार ओवरऑल पैसेंजर सेफ्टी रेटिंग के साथ विभिन्न सेगमेंट में भारत एवं दक्षिण अफ्रीका में बिकने वाली सबसे सुरक्षित एसयूवी में शुमार हो गई है।इसके अतिरिक्त, निसान ने नई निसान मैग्नाइट लाइन-अप में ऑल-न्यू मेटलिक ग्रे कलर भी पेश किया है।

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, नए निसान मैग्नाइट कूरो स्पेशल एडिशन में बोल्ड डिजाइन एवं रिफाइंड क्राफ्टमैनशिप की झलक दिखती है, जिसे एक अलग, प्रीमियम और फीचर से भरपूर कार को लेकर ग्राहकों की जबर्दस्त मांग को देखते हुए तैयार किया गया है। इससे पिछले निसान मैग्नाइट कूरो स्पेशल एडिशन को ऑल ब्लैक एस्थेटिक एवं अनूठी आइडेंटिटी के लिए ग्राहकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी।

भारतीय सेना 22-24 अगस्त को 10,000 से 14,000 फीट की ऊंचाई पर आयोजित करेगी स्पीति मैराथन

पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 अगस्त

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / भारतीय सेना द्वारा “सूर्य स्पीति चैलेंज – स्पीति मैराथन 2025” का आयोजन 22 से 24 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है। यह मैराथन दुनिया की सबसे ऊंची स्थानों में से एक पर दौड़ने का अनोखा अवसर प्रदान करेगी।

हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती हिमालय की गोद में बसे स्पीति घाटी में रोमांच, सहनशक्ति और प्राकृतिक सौंदर्य के संगम के रूप में आयोजित इस इवेंट में कुल चार कैटेगरी —77 किलोमीटर की कुंजुम ला अल्ट्रा रन, 42 किलोमीटर की फुल मैराथन, 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन और 10 किलोमीटर की रन फॉर फन होंगी।यह आयोजन ऑपरेशन सद्भावना के अंतर्गत किया जा रहा है.

सितंबर 2024 में हुई पहली स्पीति हाई-एल्टीट्यूड मैराथन आयोजित हुई थी। इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों में कुल ₹30 लाख की इनामी राशि रखी गई है। सेना के जवानों, आम नागरिकों और पेशेवर धावकों के लिए रजिस्ट्रेशन खुला है।

पिछले साल करीब 650 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था जबकि इस बार यह संख्या 2000 तक पहुंचने की उम्मीद है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 9 अगस्त है। दौड़ से जुड़ी जानकारी, यात्रा सुझाव, गाइडलाइंस और रजिस्ट्रेशन के लिए www.spitimarathon.com पर जाएं या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर संपर्क करें।

यह आयोजन हिमाचल प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन, हिमाचल पर्यटन और अन्य सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त समर्थन से किया जा रहा है। स्पीति मैराथन, भारतीय सेना की राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता, साहसिक खेलों के प्रोत्साहन और सिविल-मिलिट्री संबंधों को सुदृढ़ करने का प्रतीक है।

विश्वास फाउंडेशन ने वितरित किए सिविल अस्पताल पंचकूला के मरीजों को फल

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला / विश्वास जगत की महान देवी सती साध्वी बहन कृष्णामूर्ति विश्वास जी की जयंती के उपलक्ष्य पर 3 अगस्त से 9 अगस्त तक मनाये जा रहे सेवा कार्यों की शृंखला के अंतर्गत विश्वास फाउंडेशन द्वारा सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला में मरीजों व उनके साथ आए अभिभावकों को दलिया, दूध, रस, सेब व केला वितरित किया।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि लगभग 500 मरीजों, अभिभावकों व मेडिकल स्टाफ को फल वितरित किए गए। अस्पताल के भू-तल इमरजेंसी से शुरू होकर चौथी मंजिल तक के सभी वार्डों में जाकर मरीजों को फल, दूध वितरित किया गया।

इस सेवा के पुनीत कार्य में विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष समेत सभी देवियाँ, कीर्ति शर्मा, प्रभु विश्वास, प्रीति विश्वास, राजिंदर गुलाटी, मंजुला गुलाटी, मगन विश्वास ने बढ़चढ़ कर सेवा की।

पंजाब सरकार द्वारा अगले विधानसभा सत्र में प्रस्तावित वृक्ष संरक्षण अधिनियम अधूरा है : वटरुख फाउंडेशन प्रस्तावित अधिनियम में ग्रामीण क्षेत्र शामिल नहीं

0

जबकि पंजाब का 90 फीसदी भूभाग ग्रामीण है, वन क्षेत्र व वृक्षों के आच्छादन को मिलाकर कुल हरित क्षेत्र अब महज 6.59 प्रतिशत ही रह गया है

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ / सर्वोच्च न्यायालय और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देशनुसार पंजाब सरकार द्वारा अगले विधानसभा सत्र में वृक्ष संरक्षण अधिनियम-2025 लाया जाना प्रस्तावित है। पर्यावरण को समर्पित वटरुख फाउंडेशन, चण्डीगढ़ एवं प्रदेश में सक्रिय अनेक पर्यावरणविदों का कहना है कि सरकार द्वारा प्रस्तावित उक्त वृक्ष संरक्षण अधिनियम अधूरा है।

वटरुख फाउंडेशन की संस्थापक निदेश समीता कौर ने समीता कौर ने कहा कि इतिहास में पंजाब को इसकी उपजाऊ ज़मीन और समृद्ध प्राकृतिक परिदृश्य के लिए जाना जाता था, परंतु आज यह राज्य शहरीकरण, औद्योगीकरण, बुनियादी ढांचे के विस्तार और अति-कृषि के चलते बड़े पैमाने पर वृक्षों की कटाई, वनों की समाप्ति और हरित क्षेत्र के नुकसान से जूझ रहा है। इसका सीधा असर वायु प्रदूषण, गिरते भूजल स्तर, मिट्टी के कटाव, जैव विविधता के नुकसान और नागरिकों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

2001 से 2023 के बीच पंजाब का वन क्षेत्र 4.80 फ़ीसदी से घटकर 3.67 फ़ीसदी तथा वृक्षों का आच्छादन क्षेत्र 3.20 फ़ीसदी से घटकर 2.92 फ़ीसदी ही रह गया है यानी कुल हरित क्षेत्र अब महज 6.59 फ़ीसदी ही रह गया है। इस स्थिति से निपटने के लिए एक मजबूत व प्रभावी वृक्ष संरक्षण अधिनियम-2025 लागू होना जरूरी है।

एनजीटी ने सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए हुए हैं कि वह निजी भूमि, शिकायत निवारण प्रणाली और वृक्षों की जनगणना जैसे कमज़ोर पहलुओं को 8 अक्टूबर 2025 तक संशोधित करे, ताकि इसे नवंबर 2025 में विधानसभा में पेश किया जा सके।प्रेस वार्ता में पंजाब भर से पर्यावरणविद् और नागरिक समाज के सदस्य शामिल हुए जिनमें प्रदेश में पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत्त जानी-मानी हस्तियां डॉ. मंजीत सिंह, कर्नल जसजीत सिंह गिल और इंजीनियर कपिल अरोड़ा मुख्य वक्ताओं में शामिल थे।

सभी ने एक स्वर में कहा कि पंजाब एक पर्यावरणीय आपातकाल की स्थिति से गुजर रहा है। चूंकि कानून रोज़ नहीं बनते, इसलिए यह आवश्यक है कि सरकार पर्यावरणविदों और सिविल सोसाइटी से विचार-विमर्श कर एक व्यापक और प्रभावी वन संरक्षण अधिनियम 2025 तैयार करे, जिससे पंजाब को इस संकट से उबारा जा सके। इसके अलावा चिंचित पर्यावरणविदों ने राज्य में हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए पेड़ों के लंगर व छबीलें लगाने की योजना पर चर्चा की।

मनीमाजरा के दशहरा ग्राउंड मे पहुचीं जलपरियां –“जलपरी कार्निवाल” का आज करेगें संजय टंडन श्रीगणेश

विदेशी ट्रेंड सी स्कूबा डाइवर्स अपनी कलाबाजियों से आगुतकों को करेंगे आकर्षित

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़/ वीरवार से सिटी ब्यूटीफुल मे पहली बार “जलपरी कार्निवाल” मे विदेशी सी स्कूबा डाइवर्स आगुंतको को आकर्षित और रोमांचित करने जा रहे है। बता दें कि लगभग 20 सदस्यों का दल पूणर्त प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त हैं।

मनीमाजरा के दशहरा ग्राउंड लगने जा रहे “जलपरी कार्निवाल” के बारे में जानकारी देते हुए अपेक्स इंटरनेशनल के संचालक सुनील गोयल और अलंकेश्वर भास्कर ने सिटीन्यूज़ नॉउ को बताया कि शहरवासियों को हमेशा ही कुछ अलग और नयापन देने हेतू वे सदैव प्रयासरत रहते हैं। इसी के मद्देनजर इस बार मरमेड यानि जलपरी कार्निवाल लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जलपरी एक काल्पनिक जलीय जीव है जिसका सिर एवं धड़ औरत का होता है और निचले भाग में पैरों के स्थान पर मछली की दुम होती है। इनके बारे में जानने और देखने के लिए लोगों में हमेशा ही रोमांच और उत्सुकता बनी रहती है। कार्निवल मे 60म120 फ़ीट वाले डोम में 6 बॉक्स के भीतर प्रशिक्षित 20 से अधिक विदेशी सी स्कूबा डाइवर्स अपनी कलाबाजियों और करतबों से आगुंतको को रोमांचित और आकर्षित करेंगे।

जलपरी कार्निवाल का शुभारंभ वीरवार को संजय टंडन के कर कमलों से होगा।अलंकेश्वर भास्कर ने बताया कि कार्निवाल में झूलों के साथ साथ बच्चों के खेल खिलौने का सामान उपलब्ध रहेगा। मेले का मुख्य आकर्षण भव्य प्रवेश द्वार और झूले रहेगा। कार्निवाल में खरीदारी के लिए होम डेकोर, फर्नीचर, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, फ़ूड स्टाल्स आदि के स्टाल भी लगाए गए हैं। फेमस करैक्टर के कट आउट्स के साथ सेल्फी लेने का भी विशेष प्रबंध किया गया है।

ज्ञात रहे कि जायंट व्हील,कोलम्बस बोट, डायना कार्टर, कैटरपिलर, ब्रेक डांस,बोटिंग जैसे रूटीन झूलों के साथ पहली बार विदेशी झूले डबल डिस्क और स्ट्राइकिंग कार शामिल किए गए है। रोजाना शाम को स्टेज परफॉर्मेंस मे कोई भी अपनी कला दिखा सकता है। कार्निवाल में सुरक्षा के मद्देनजर प्राइवेट सुरक्षा कर्मी, अग्निशमन यंत्र और सीसीटीवी के जरिए पैनी नजऱ रखी जाएगी।

उत्तरकाशी आपदा पर बीजेपी चंडीगढ़ के उत्तराखंड प्रकोष्ठ अध्यक्ष भूपिंदर शर्मा ने जताया गहरा शोक

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के उत्तराखंड प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपिंदर शर्मा ने उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में बादल फटने और खीरगंगा में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस त्रासदी में लोगों की मृत्यु हुई है और अनेक परिवार प्रभावित हुए हैं।

भूपिंदर शर्मा ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक अत्यंत दुखद घटना है और इस कठिन समय में उत्तराखंड प्रकोष्ठ पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि यदि ज़रूरत पड़ी तो चंडीगढ़ से राशन, दवाइयाँ और आवश्यक सामग्री भेजी जाएगी ताकि प्रभावित लोगों को त्वरित राहत मिल सके।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वह उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक राहत अनुरोध पत्र लिखेंगे, जिसमें आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों और घायलों को उचित मुआवज़ा एवं सहायता प्रदान करने की अपील की जाएगी।

भूपिंदर शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड की इस आपदा में जान-माल की हुई क्षति अत्यंत दुःखद है। हम इस कठिन समय में अपने भाइयों-बहनों के साथ खड़े हैं और हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं।