Home Blog Page 83

डीपीएस चंडीगढ़ में ‘हैरी पॉटर वीक’ बड़े उत्साह और जादुई माहौल के साथ मनाया गया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / डीपीएस चंडीगढ़ में गत 28 जुलाई से 1 अगस्त तक स्कूल लाइब्रेरी में ‘हैरी पॉटर वीक’ बड़े उत्साह और जादुई माहौल के साथ मनाया गया। इस सप्ताह भर चलने वाले आयोजन ने जे.के. रोलिंग की प्रसिद्ध हैरी पॉटर श्रृंखला को जीवंत कर दिया। कक्षा 3 से 5 तक के छात्रों ने हैरी पॉटर-थीम पर आधारित गतिविधियों की वर्कशीट्स के माध्यम से जादुई दुनिया की रोमांचक सैर की।

वहीं कक्षा 6 से 8 के छात्रों ने हैरी पॉटर श्रृंखला की लेखिका जे.के. रोलिंग के लिए जन्मदिन कार्ड बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। छात्र इन जादुई गतिविधियों में पूरी तरह से डूबे रहे और रचनात्मकता व बुद्धिमत्ता में एक-दूसरे को पीछे छोड़ने की कोशिश करते रहे। स्कूल की लाइब्रेरी मानो हैरी पॉटर की जादुई दुनिया से सज गई हो।

विद्यालय की डायरेक्टर रीमा दीवान ने छात्रों के उत्साह की सराहना की और उन्हें जे.के. रोलिंग जैसे कालजयी लेखकों के साहित्य में डूबे रहने के लिए प्रेरित किया।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम करेगा उपभोक्ताओं की समस्याओं का निवारण

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला/ उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है । उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं । उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल फोरम पंचकूला के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन एवं सदस्य मंच की कार्यवाही मंगलवार को सुबह 11.30 बजे से अधीक्षण अभियंता, पंचकूला के कार्यालय, एससीओ नंबर – 96, पहली मंजिल, सेक्टर-5, पंचकूला में की जाएगी ।

मंच के सदस्य, पंचकूला जिले के उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे जिनमें मुख्यतः बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोड़ने बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि शामिल हैं ।

बहरहाल, मंच द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126 तथा धारा 135 से 139 के अन्तर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामलों में दंड तथा जुर्माना और धारा 161 के अन्तर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से सम्बंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी। सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया जाता है कि अपनी शिकायतों के निवारण के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं।

राज्यपाल ने ऐतिहासिक मार्कंडेय मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की

सिटीन्यूज़ नॉउ

शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला ने पवित्र श्रावण माह के पावन अवसर पर आज जिला बिलासपुर के ऐतिहासिक मार्कंडेय मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ऋषि मार्कंडेय को भगवान शिव और भगवान विष्णु का परम भक्त माना जाता है। यह मंदिर प्रदेश के महत्वपूर्ण धार्मिल स्थलों में से एक है।

मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान राज्यपाल ने मंडी जिला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के अपने दौरे की जानकारी दी। आपदा के कारण हुए जान-माल के नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा की इस घड़ी में क्षेत्र के लोगों ने साहन और दृढ़ता का परिचय दिया है।

उन्होंने प्रार्थना की है कि ऋषि मार्कंडेय प्रदेश के लोगों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और उनकी रक्षा करें।उपायुक्त राहुल कुमार ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर का अभिनंदन किया।राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, बिलासपुर जिला के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

किन्नर महंत श्री श्री 1008 सुनाक्षी नंदगिरी महाराज जी ने हरी झंडी दिखाकर वृंदावन यात्रा का शुभारंभ किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ / ओम महादेव कांवड़ सेवा दल, चण्डीगढ़ द्वारा भक्ति और सेवा भाव से परिपूर्ण वृंदावन यात्रा का शुभारंभ किया गया। किन्नर समाज से श्री श्री 1008 सुनाक्षी महंत नंदगिरी महाराज जी ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व मेयर देवेश मोदगिल, समाजसेवी प्रवीन शाह और प्रक्षित राणा ने फीता काटकर एवं बस के आगे नारियल फोड़कर यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया।

पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। राधे-राधे और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। सेवा दल द्वारा इस प्रकार के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम पूर्ण रूप से निस्वार्थ सेवा भाव से निरंतर आयोजित किए जाते हैं। इस कार्यक्रम में गौरव श्रीवास्तव, अभिषेक पंवर, नरेश गर्ग, सोनू गर्ग, मोनू गर्ग, हर्ष, आशीष, सौरव,अमित, हरीश, मुस्कान, वैशाली एवं ममता आदि उपस्थित रहे।

पंचकूला में बनेगा खाटू श्याम जी का भव्य मंदिर, निर्माण कार्य हुआ आरंभ

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला / पंचकूला में जल्द ही खाटू श्याम जी, बालाजी महाराज, सालासर हनुमान जी एवं श्रीकृष्ण जी का भव्य मंदिर स्थापित किया जाएगा। यह मंदिर श्री अन्नपूर्णा संतोषी माता मंदिर परिसर, एमडीसी सेक्टर 5बी, मनसा देवी रोड, पंचकूला में निर्मित किया जा रहा है। मंदिर निर्माण कार्य की शुभ शुरुआत आज विधिवत पूजन एवं नीम पत्थर स्थापना के साथ हुई।

पंडित रामानंद शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर नींव रखवाई, जिसके बाद राज मिस्त्री वरिंदर राम ने निर्माण कार्य को प्रारंभ किया। निर्माण कार्य अन्नपूर्णा संतोषी माता मंदिर, मनीमाजरा के महंत एवं समाजसेवी रामेश्वर गिरी की देखरेख में हो रहा है।

उन्होंने बताया कि मंदिर में खाटू श्याम बाबा, बालाजी महाराज, सालासर हनुमान जी और श्रीकृष्ण जी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। यह मंदिर न केवल श्रद्धालुओं की गहन आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के लिए एक प्रमुख स्थल के रूप में उभरेगा।

इस अवसर पर उनके साथ महंत पवन गिरी, महंत राजेंद्र गिरी, योगराज, टिंकू, संजय गिरी, हितेश, पुनीत, श्रीमती रानी, श्रीमती बलविंदर व श्रीमती अमनदीप, शोर्य, ओजस, देवांश, निलक्ष, मोहित कुमार विकास और पूरा गिरी परिवार शामिल हुआ।

विहिप-बजरंग दल का जत्था स्वामी बुड्ढा अमरनाथ जी की धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : विहिप के चंडीगढ़ विभाग मंत्री एवं पंजाब प्रांत के विशेष संपर्क प्रमुख प्रदीप शर्मा ने भगवा झंडा दिखाकर एवं सिरोपा पहना कर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के जत्थे को आज स्वामी बुड्ढा अमरनाथ जी की धार्मिक यात्रा पर रवाना किया।

बजरंग दल द्वारा वर्ष 2005 से स्वामी बुड्ढा अमरनाथ जी की यात्रा पूरे भारत वर्ष से लगातार भेजी जा रही है जिसको प्रांत के हिसाब से अलग-अलग दिन माथा टेकने का सौभाग्य प्राप्त होता है। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल (चंडीगढ़, पंजाब प्रांत) का जत्था 5 अगस्त को पुंछ के लिए रवाना होगा। आज संस्था के स्थानीय मंत्री अंकुश गुप्ता की अगुवाई में चंडीगढ़ से जत्था रवाना हुआ जिसमें विशेष संपर्क प्रमुख अमित हंस, सुनील बागड़ी और सरुप नेगी भी शामिल हैं।

जत्था 6 अगस्त को स्वामी बुड्ढा अमरनाथ जी चट्टानी के दर्शन करके अगले दिन शिव खोड़ी के दर्शन कर 8 अगस्त को मां वैष्णो देवी के दर्शन करके चंडीगढ़ वापस पहुंचेगा।स्वामी बुड्ढा अमरनाथ जी मंदिर पुंछ में राजपुरा मंडी में पीर पंजाल पर्वतमाला की मुख्य पट्टी के बीच स्थित है, जो राजौरी से 25 किलोमीटर दूर है।

ग्रिड एडवर्टाइजिंग चंडीगढ़ के संस्थापक विकास सूद का निधन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के विज्ञापन जगत ने आज अपने एक प्रमुख स्तंभ को खो दिया। विकास सूद, ग्रिड एडवर्टाइजिंग के संस्थापक, का बीती रात पीजीआई चंडीगढ़ में बीमारी के चलते निधन हो गया।विकास सूद एक दूरदर्शी और प्रेरणादायक व्यक्तित्व थे, जिन्होंने ग्रिड एडवर्टाइजिंग को चंडीगढ़ और उत्तर भारत के विज्ञापन क्षेत्र में एक प्रमुख स्थान तक पहुँचाया। उनके नेतृत्व, रचनात्मकता और समर्पण ने कंपनी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

वर्षों तक, श्री सूद को उनके नैतिक मूल्यों, नवाचार के प्रति लगाव, और युवा पेशेवरों को मार्गदर्शन देने के लिए विशेष रूप से जाना गया। उनका अचानक जाना न केवल व्यावसायिक जगत के लिए, बल्कि उनके दोस्तों और प्रशंसकों के लिए भी एक गहरा आघात है।

उनका अंतिम संस्कार 5 अगस्त 2025 को दोपहर 2:00 बजे सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट, चंडीगढ़ में किया जाएगा। विज्ञापन जगत, उनके मित्र और सहयोगी उन्हें एक सच्चे अग्रदूत के रूप में याद करेंगे, जिनका योगदान लंबे समय तक याद रखा जाएगा

सावन के अंतिम सोमवार को भोले शंकर के जयकारों से गूंजा सिटी ब्यूटीफुल

श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 46 में शिव भक्तों के लिए लगाया खीर मालपुए व जलेबियों का लँगर

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। पवित्र श्रावण मास, के चौथे और अंतिम सोमवार को सेक्टर 46 के श्री सनातन धर्म मंदिर में भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना की और समस्त मानव कल्याण की सुख-समृद्धि की कामना की। शिव भक्तों ने शिवालय में गंगाजल, दूध, दही से जलाभिषेक कर बेलपत्र, चावल व पुष्प से अपने आराध्य भगवान शिव की पूजा की।

इस अवसर पर मंदिर में खीर मालपुए और जलेबियों का अखंड भंडारा भी प्रभु भक्तों में बांटा गया। मन्दिर के पुजारी पंडित गोपाल जी ने बताया कि श्रावण मास को बहुत ही पवित्र माना गया है। सावन माह को देवों के भगवान शिव की भक्ति के लिए बेहद ही खास माना जाता है। आज चौथे सोमवार को भी सुबह से ही मंदिर में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। अपने आराध्य प्रभु का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लम्बी लाइन लगी रही। सुबह लगभग 4 बजे मन्दिर का पट खुल गया और मन्दिर प्रबंधन द्वारा विधि विधान से आज सावन के अंतिम सोमवार की पूजा अर्चना की गई।

सनातन धर्म सभा के प्रेसिडेंट जतिंदर भाटिया ने बताया कि लंगर का आयोजन समुदाय में प्रेम, भाईचारा और सद्भावना को बढ़ावा देता है। खीर और मालपुए, सावन के महीने में विशेष रूप से बनाए जाते हैं और ये दोनों ही पकवान भगवान शिव को प्रिय माने जाते हैं।

इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के प्रेसिडेंट जतिंदर भाटिया सहित वित्त सचिव राकेश जोशी महासचिव सुशील सोबत, सचिव डीडी शर्मा, अशोक भगत, गुलशन निरंकारी, सुमित गुप्ता , के के अरोड़ा, बी बी साहीवाल,संदीप शर्मा और अन्य पदाधिकारी सेहत बड़ी संख्या में प्रभु भक्तों ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और विश्व के कल्याण और सुख शांति के लिए प्रार्थना की।

लखनऊ जायंट्स ने जीता छठी डेफ इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / लखनऊ जायंट्स ने जीएमएसएसएस-26 में सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु बादशाह को 82 रनों से हराकर छठी डेफ इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी बेंगलुरु बादशाह की टीम लखनऊ के सलामी बल्लेबाज़ आकाश सिंह की तूफानी पारी रोकने में नाकाम रही। आकाश ने सिर्फ 38 गेंदों में नाबाद 83 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्हें शारिक मजीद (25) का साथ मिला जिसकी बदौलत लखनऊ जायंट्स ने 124/3 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू से लड़खड़ा गई। लखनऊ के कप्तान दीपक कुमार ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए मात्र 6 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके साथ आदित्य ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट सिर्फ 1 रन देकर लिए। पूरी टीम सिर्फ 42 रनों पर ढेर हो गई।

इससे पूर्व दिन के पहले सेमीफाइनल में बेंगलुरु बादशाह ने हैदराबाद ईगल्स को रोमांचक मुकाबले में 3 रनों से हराया। बैंगलोर के सुहैल अहमद ने 14 गेंदों में तेज़ 40 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ जायंट्स ने पंजाब लायंस को 8 रनों से हराया। लखनऊ ने 60/4 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब की टीम 52/2 रन ही बना सकी। पंजाब के कप्तान मनीष जैन की 21 गेंदों में 40 रन की पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

फाइनल मुकाबले के दौरान यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय टंडन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ राष्ट्रीय जल विद्युत निगम (एनएचपीसी) की वरिष्ठ प्रबंधक डॉली सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होनें इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित जैन की उपस्थिति में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।

संजय टंडन ने स्थानीय चंडीगढ़ डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (सीडीएसी) के प्रयासों की सराहना करते हुए क्षेत्र में बधिर क्रिकेटरों के विकास के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की एक टीम तैयार की जाएगी, जो आने वाले समय में डेफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (डीआईसीसी), जो आईसीसी से मान्यता प्राप्त संस्था है, के तहत भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

पीईसी ने पूर्व इसरो अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ को मानद डॉक्टर ऑफ साइंस (ऑनोरिस कॉज़ा) सम्मान में एक विशेष समारोह किया आयोजन

0

डॉ. एस. सोमनाथ ने शिक्षा, विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान को आगे बढ़ाने पर दूरदर्शी विचार साझा किए

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ ने आज डॉ. एस. सोमानाथ, विक्रम साराभाई डिस्टिंग्विश्ड प्रोफेसर एवं पूर्व अध्यक्ष, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सम्मान में एक विशेष अभिनंदन समारोह का आयोजन किया।

यह समारोह श्री राजिंदर गुप्ता, आदरणीय अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, पेक की अध्यक्षता में, प्रो. राजेश कुमार भाटिया (निदेशक, पीईसी), प्रो. एस.के. मंगल (डीन,अकादमिक अफेयर्स) तथा प्रो. उमा बत्रा (डीन, फैकल्टी अफेयर्स) की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर को और भव्य बनाते हुए अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां भी उपस्थित रहे और संस्थान के सभी डीन एवं विभागाध्यक्ष शामिल थे।

इसके बाद प्रो. राजेश कुमार भाटिया, निदेशक, पेक ने डॉ. सोमानाथ का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा, कि पेक, जो डॉ. कल्पना चावला और डॉ. सतीश धवन जैसे महान व्यक्तित्वों का शिक्षण संस्थान रहा है, के लिए यह गौरव की बात है, कि वह ऐसे विशिष्ट व्यक्तित्व की मेजबानी कर रहा है।

उन्होंने बताया कि डॉ. धवन का डायरेक्ट एक्शन अप्रोच पीएसएलवी कार्यक्रम में तथा उनके द्वारा विकसित “धवन डायग्राम” मिशन परिणामों के पूर्वानुमान में अत्यंत सहायक रहे। डॉ. सोमनाथ ने उद्योग और अकादमिक जगत के बीच मजबूत सहयोग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे शोध को व्यावहारिक रूप में बदला जा सकेगा और देश में नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने भारत के दीर्घकालिक मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की झलक भी साझा की और कहा कि यह देश की अर्थव्यवस्था तथा वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। कार्यक्रम का समापन प्रो. उमा बत्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसने इस प्रेरणादायक और अविस्मरणीय आयोजन को गरिमापूर्ण रूप से पूर्ण किया।