Home Blog Page 91

सीबीएम ने आबकारी एवं कराधान सचिव के समक्ष व्यापारियों की समस्याएं रखीं

बिना उचित जांच और दस्तावेजों की पुष्टि के नोटिस जारी करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने व पुराने वैट मूल्यांकन मामलों के निपटारे

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ / शहर के व्यापारियों की अग्रणी संस्था चण्डीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सी बी एम के अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने नवनियुक्त आबकारी एवं कराधान सचिव मोहम्मद मंसूर, आईएएस से उनके द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में चरणजीव सिंह (चेयरमैन), किरण नारद (मुख्य सलाहकार), मोहित सूद (उपाध्यक्ष) और सुनील गुप्ता (महासचिव) भी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल की ओर से अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने सचिव का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।

बैठक के दौरान सीबीएम ने सचिव के समक्ष कई अहम मुद्दे रखे। इनमें बिना उचित जांच और दस्तावेजों की पुष्टि के नोटिस जारी करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग प्रमुख रही। इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल ने पुराने वैट मूल्यांकन मामलों के निपटारे के लिए एकमुश्त समाधान योजना (वन टाइम सेटलमेंट स्कीम) की मांग भी उठाई, जैसा कि पड़ोसी राज्यों में लागू किया गया है।

सचिव मोहम्मद मंसूर ने प्रतिनिधिमंडल को विश्वास दिलाया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने एक माह बाद पुनः बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया, जिसमें प्रगति की समीक्षा और आगे की दिशा तय की जाएगी। सीबीएम ने सचिव की सकारात्मक सोच और संवाद के प्रति तत्परता की सराहना की, जिसे व्यापारी समुदाय और नवनियुक्त सचिव के बीच सहयोगपूर्ण संबंध की अच्छी शुरुआत माना जा रहा है।

संतोष धन, सब धन धूरि समान…संतोष ही सबसे बड़ा धन है : आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ / सेक्टर 28 के श्री खेड़ा शिव मंदिर में आयोजित शिव महापुराण की कथा सुनाते हुए आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री जी ने कहा कि जिसके जीवन में संतोष है और जो मिल जाए, उसी में संतुष्ट रहता है, वही सुखी है, वही परम शांति को प्राप्त होता है। असंतुष्ट व्यक्ति हमेशा दुखी रहता है। जीवन में सब कुछ होते हुए भी यदि संतोष नहीं है तो व्यक्ति दरिद्र ही रहता है। संतोष के बिना सुख शांति की अनुभूति नहीं होती।

भौतिक सुख-साधनों से, जैसे बड़ा घर, ज्यादा धन, संपत्ति, बड़ी गाड़ी, बंगला आदि से जीवन में सुख नहीं मिलता। बल्कि और भी ज्यादा प्राप्त करने की इच्छा मन में बनी रहती है और इच्छा पूर्ति के लिए व्यक्ति पूरा जीवन अनेक प्रकार से दौड़ धूप करता रहता है। उसे संतुष्टि नहीं होती।

परंतु जीवन में यदि संतोष रूपी धन आ जाता है तो उसके आगे सारी संपत्ति, वैभव, सुख आदि फीके पड़ जाते हैं। संतों ने कहा है- गो-धन, गज-धन, वाजी-धन और रतन-धन खान। जब आवे संतोष धन, सब धन धूरि समान।

श्री हरि सिमरन सेवा समिति, सेक्टर 46 द्वारा विशाल श्रीमद्भागवत कथा व ज्ञानयज्ञ सप्ताह महोत्सव का आयोजन 27 से

चण्डीगढ़ से दोनों सांसदों व पूर्व सांसद सहित अनेक गणमान्य हस्तियां होंगी शामिल

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़/ श्री हरि सिमरन सेवा समिति, सेक्टर 46 द्वारा विशाल श्रीमद्भागवत कथा व ज्ञानयज्ञ सप्ताह महोत्सव-4 का आयोजन 27 जुलाई से 2 अगस्त तक किया जा रहा है जिसमें कथा व्यास आचार्य श्री विवेक जोशी जी (शिक्षा काशी, वृन्दावन) होंगे।
श्री हरि सिमरन सेवा समिति की मुख्य संरक्षक पूनम कोठारी दास ने बताया कि ये महोत्सव श्रावन मास के शुभ उपलक्ष में आयोजित किया जा रहा है जिसमें शामिल होने के लिए वे अब तक भारत सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एवं पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, सांसद मनीष तिवारी, राजयसभा सांसद व सीयू के चांसलर सतनाम सिंह सिद्धू, के अलावा किन्नेर महंत कमली माता जी, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपिंदर शर्मा, स्थानीय कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की आदि को निमंत्रित कर चुकी हैं व सभी ने इसके लिए सहर्ष सहमति भी दी है।
उन्होंने कार्यक्रम कि जानकारी देते हुए बताया कि कथा स्थल प्राचीन श्री ज्वाला माता जी मन्दिर सैक्टर 45 में कथा व्यास रोजाना सायं 4 बजे से लेकर शाम 7-30 बजे तक कथा कहा करेंगे व तत्पश्चात हरि इच्छा तक भण्डारा बरताया जाया करेगा। कलशयात्रा 26 जुलाई को दोपहर 2 बजे से मकान न. 41, सैक्टर 46-ए से शुरू होकर कथा स्थल प्राचीन श्री ज्वाला माता जी मन्दिर सैक्टर 45 में जायेगी। अंतिम दिवस 03 अगस्त को पूर्णाहुति, हवन एवं अटूट भंडारा होगा।
पूनम कोठारी के साथ प्रधान कांति देवी, उप प्रधान मोहन, महासचिव राज रानी, सचिव सुभाष कोठारी, कोषाध्यक्ष अनिल कोठारी, सलाहकार देवीदत्त तिवारी व प्रीति तथा समिति सदस्य नैंसी गुप्ता, रोहन भट, दीपाली, कीर्ति, तरुणा, मानसी व दीपा मेहता आदि भी मौजूद थे।

गौ मांस की सप्लाई मामले में हिंदू संगठनों में रोष

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ / बुड़ैल में दो नंबर गली में रहने वाला एक आदमी द्वारा गौ मांस की सप्लाई के मामले में हिंदू संगठनों में भारी रोष है। आरोपी के पास तकरीबन 50 किलो के आसपास मांस था। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने इस मामले में शिकायत लेकर मांस को सील बंद करवा कर जालंधर लेबोरेटरी में जांच के लिए भेज दिया है।

घटना की खबर लगते ही न्यू एकता मार्केट बुडैल अध्यक्ष भरत भूषण कपिल, विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा विभाग के सह मंत्री अनुज कुमार सहगल, विहिप चंडीगढ़ के मंत्री अंकुश गुप्ता, विहिप विवेकानंद प्रखंड अध्यक्ष भूपिंदर डडवाल, गौरी शंकर सेवादल से रमेश निक्कू, एरिया काउंसलर कंवर राणा, बीजेपी जिला अध्यक्ष रविंदर मालिक एवं अनेक धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्र हो गए।

इन सभी ने घटना की एक स्वर में निंदा करते हुए कहा कि सावन के पवित्र माह में कुछ लोग हिन्दुओं की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नयागांव के एडवोकेट कमलदीप सिंह सिद्धू कांग्रेस लीगल सेल जिला मोहाली के महासचिव नियुक्त

एडवोकेट कमलदीप सिंह सिद्धू के नेतृत्व में लगभग 70 अलग-अलग दलों के लोगो ने कांग्रेस का दामन थामा

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़/ न्यू- चंडीगढ़- पंजाब कांग्रेस के सरदार प्रताप सिंह बाजवा विधान सभा में विरोधी दल के नेता तथा पंजाब कांग्रेस के प्रधान व सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के दिशा निर्देशों पर श्री सुशांत कौशिक कांग्रेस लीगल सेल जिला मोहाली के चेयरमैन ने नयागांव के एडवोकेट कमलदीप सिंह सिद्धू कांग्रेस लीगल सेल जिला मोहाली का महासचिव नियुक्त किया ।

इस मौके पर सीनियर कांग्रेसी नेता सरदार रणजीत सिंह नंगलिया, हंस राज बूथ गढ़ जिला मोहाली चेयरमैन कांग्रेस एस सी सेल, सुखदेव सिंह भूरा तकीपुर,चरणजीत सिंह तकीपुर चेयरमैन कांग्रेस किसान सेल ब्लॉक माजरी, कांग्रेसी नेता व पूर्व वाइस चेयरमैन पंजाब गउ सेवा कमीशन श्री कमलजीत सिंह चावला जी को आमंत्रित किया उनके साथ सीनियर कांग्रेसी नेता सरदार रणजीत सिंह नंगलिया , हंस राज बूथ गढ़ जिला मोहाली चेयरमैन कांग्रेस एस सी सेल, सुखदेव सिंह भूरा तकीपुर,चरणजीत सिंह तकीपुर चेयरमैन कांग्रेस किसान सेल ब्लॉक माजरी पहुंचे थे ।

उनके साथ चिरंजीव राजू वर्मा,मनजीत सिध्दू,गणेष दत्त शर्मा,गुरबक्श काला टांडी, एन पी सिंह सराभा ,संजय सहित लगभग 125 लोग हाजिर थे । जिस पर एडवोकेट कमलदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि वह पंजाब कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि मै श्री सुशांत कोशिक कांग्रेस लीगल सेल जिला मोहाली के चेयर मैन का तह दिल से धन्यवाद करता हुँ ।

सीनियर कांग्रेसी नेता व पूर्व वाइस चेयरमैन पंजाब गउ सेवा कमीशन श्री कमलजीत सिंह चावला जी ने कांग्रेस पार्टी में आये सभी नये सदस्यो का स्वागत किया तथा कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि अब लोगों का झुकाव कांग्रेस की तरफ है अब जिमनी चुनाव या अगले 2027 के चुनाव में कांग्रेस ही पंजाब में अपना परचम लहरायेगी ।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपा गया अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद का रिपोर्ट कार्ड

सराहे गए सामाजिक कार्य, विशेषतया हरियाणा में हो रहे प्रयासों की मिली सराहना

चंडीगढ़/ अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाक़ात के दौरान सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने ओम बिरला को पारंपरिक सम्मान स्वरूप पगड़ी पहनाई और वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल का चित्र भेंट किया।

प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष को अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों, विशेषतया हरियाणा राज्य में समाज की एकजुटता, युवाओं के सशक्तिकरण और सांस्कृतिक चेतना के क्षेत्र में चल रहे अभियानों की विस्तृत जानकारी दी। ओम बिरला ने संगठन की सराहना करते हुए इन प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया, राष्ट्रीय महासचिव मनोज चहल, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनु चौधरी ‘दांतल’, हरियाणा के कई जानी मानी पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने समाज में शिक्षा, स्वरोजगार और नेतृत्व विकास के क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की।

पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई लड़ाई निर्णायक साबित होगी: विधायक रंधावा डेराबस्सी

नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत

सिटीन्यूज़ नॉउ

डेराबस्सी / चंडीगढ़- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आदेश पर डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के गाँवों में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान के सफल समापन के बाद, शहरी वार्डों में जागरूकता पैदा करने की एक नई पहल शुरू की गई है।

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने शनिवार शाम डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के शहरी इलाकों में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती आशु नरेश उपनेजा के वार्ड से वार्ड स्तरीय नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की। विधायक रंधावा ने कहा कि यह अभियान केवल एक उम्मीद नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि यह नशे के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई होगी। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य गाँवों के साथ-साथ शहरों से भी नशे की बुराई को खत्म करना है।

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने डेराबस्सी के नागरिकों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आने और समर्थन देने की अपील की। डेराबस्सी में वार्ड स्तर पर नशा मुक्ति अभियान शुरू करने की पंजाब सरकार की पहल नशा मुक्त समाज बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार नशे की समस्या से निपटने और डेराबस्सी के नागरिकों को बेहतर भविष्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़, प्रशासनिक अधिकारी, पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष, एमसी साहिबान, पूरी पार्टी टीम और स्थानीय वार्ड निवासी उपस्थित थे।

जयंती माजरी हाई स्कूल में फेंको और उगाओ अभियान के तहत सीड बॉल मेकिंग गतिविधि का आयोजन किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली / इनर व्हील क्लब, मोहाली सिंफनी ने जयंती माजरी हाई स्कूल में फेंको और उगाओ अभियान के तहत सीड बॉल मेकिंग गतिविधि का आयोजन किया जिसमें आठवीं और नवमी कक्षा के स्टूडेंट्स ने इस गतिविधि में भाग लिया। क्लब की सचिव एवं पर्यावरण प्रेमी भावना पुरी ने स्टूडेंट्स को इस गतिविधि की विस्तृत जानकारी दी और इसके इस्तेमाल का तरीका सिखाया।

इस कार्यशाला मे विद्यार्थियों ने मिट्टी, खाद, बीज और पानी मिलाकर छोटे-छोटे गेंद नुमा बॉल्स तैयार किए, जिन्हें उपयुक्त स्थलों पर फेंकने पर कुछ ही समय में वहां पौधे उग आएंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राकृतिक संसाधनों का महत्व, वृक्षारोपण की जरूरत और पर्यावरण संरक्षण का व्यावहारिक ज्ञान देना था। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अलका महाजन ने इस आयोजन से प्रभावित होकर कहा कि बच्चों ने खेल-खेल में यह सीखा कि छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण मे बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ गगनदीप, स्वराज अग्रवाल, प्रीति जिंदल और कल्पना ने पूरा सहयोग दिया। इस कार्यशाला मे क्लब की अध्यक्ष अमिता लूथरा अरोड़ा, पूर्व अध्यक्ष रंजनदीप गिल और आइएसओ सीमा मल्होत्रा भी उपस्थित रहीं।

गार्बेज कलेक्शन सोसायटी के प्रधान धर्मवीर राणा व साथियों का फूल मालाओं से किया गया स्वागत

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ / स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में चण्डीगढ़ को देशभर में दूसरा स्थान मिलने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर आज सेक्टर-21 और धनास के डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्टरों द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन सोसायटी, चंडीगढ़ के प्रधान धर्मवीर राणा और उनकी समर्पित टीम का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेक्टर-21 के प्रेसिडेंट एवं यूनियन कैबिनेट सदस्य सुरेंद्र काला ने की। उन्होंने कहा यह सम्मान समारोह प्रधान धर्मवीर राणा और उनकी टीम के पिछले चार वर्षों के समर्पित और अनुकरणीय कार्यों के लिए आयोजित किया गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में चंडीगढ़ को देशभर में दूसरा स्थान दिलाने में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्टरों की कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयासों को व्यापक सराहना मिली है।

इस अभियान में उनकी सक्रिय भूमिका को राणा जी ने संगठित और मजबूत नेतृत्व प्रदान किया।इस मौके पर प्रधान धर्मवीर राणा ने सभी साथियों का आभार जताते हुए कहा चंडीगढ़ को स्वच्छता रैंकिंग में जो गौरव हासिल हुआ है, वह केवल सरकार या निगम की नहीं, बल्कि आप सभी मेहनतकश साथियों की बदौलत संभव हुआ है।

समारोह में मौजूद सैकड़ों गार्बेज कलेक्टरों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे एकजुट होकर और अधिक मेहनत के साथ स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाएंगे और चंडीगढ़ को स्वच्छता में देश का नंबर एक शहर बनाने की दिशा में पूरी ताकत लगाएंगे।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने प्रसिद्ध रागी भाई गुरमीत सिंह ‘शांत’ को “श्रोमणि रागी पुरस्कार” से किया सम्मानित

सिटीन्यूज़ नॉउ

नई दिल्ली / श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने प्रसिद्ध रागी भाई गुरमीत सिंह ‘शांत’ जी — जो श्री दरबार साहिब, अमृतसर के हज़ूरी रागी हैं — को “श्रोमणि रागी पुरस्कार” से सम्मानित किया।यह सम्मान 11 लाख रुपये की राशि सहित, गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब स्थित भाई लखी शाह वंजारा हॉल में आयोजित विशेष समागम के दौरान प्रदान किया गया।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने इस अवसर पर कहा कि भाई गुरमीत सिंह ‘शांत’ ने रागों की प्राचीन परंपरा को निभाते हुए गुरबानी कीर्तन को आत्मिक शांति, रस और रागात्मकता से जोड़ा है। उनका सेवा कार्य सिख कला, संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में अमूल्य योगदान है।

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हमेशा से ही गुरमत संगीत को प्रोत्साहित करने, प्रचारित करने और सिख मर्यादा अनुसार कीर्तन करने वाले व्यक्तित्वों को मान्यता देने के लिए प्रतिबद्ध रही है। इस अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कई सदस्य, धार्मिक नेता, कीर्तन जत्थे और संगत बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।