Home Blog Page 91

भुटानी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स पंजाबी आगामी 23 अगस्त को

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / भुटानी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स पंजाबी 25 द्वारा जारी नॉमिनेशन लिस्ट में बीबी रजनी 16 नॉमिनेशन के साथ आगे, शायर 14 के साथ दूसरे स्थान पर, जबकि जट्ट एंड जूलियट 3, अर्दास सरबत दे भले दी और वार्निंग 2 को 10-10 नॉमिनेशन मिले हैं। आगामी 23 अगस्त को होने वाले इस शो में यो यो हनी सिंह, बी प्राक, जैकलीन फर्नांडीस धमाकेदार प्रदर्शन करेंगे। टिकट बुकमाईशो पर उपलब्ध हैं।

डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अपने इंडियन कुत्योर कलेक्शन “क्वांटम एंटैंगलमेंट” पेश किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

अमृतसर / इंटरनेशनल कुत्योर डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा गत 8 अगस्त को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अपने इंडियन कुत्योर कलेक्शन “क्वांटम एंटैंगलमेंट” पेश किया गया।

बता दें कि यह उनकी ब्राइडल कुत्योर लाइन का ऐतिहासिक डेब्यू रहा। जिसे शादी के पवित्र पल के लिए इमर्सिव एक्सपीरियंस के रूप में डिजाइन किया गया है।

ऋषि ब्रदर्स टी-20 ओपन चंडीगढ़ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का भव्य आगाज़- संजय टंडन ने किया उद्घाटन

0

आईपीएल स्तर के खिलाड़ी टूर्नामेंट में लेंगे भाग ओवरहीट एथलीट, चंडीगढ़ ने टीसीसी उड़ीसा को 69 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की

सिटीन्यूज़ नॉउ

डेराबस्सी/चंडीगढ़/ उत्तर भारत के सबसे बहुप्रतीक्षित क्रिकेट आयोजनों में से एक, ऋषि ब्रदर्स टी-20 ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 पावर्ड बाय ज़ेड स्पोर्ट्स का शुभारंभ, स्व. श्रीमती शांति देवी की स्मृति में, फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक सचिन ऋषि और राजीव ऋषि के नेतृत्व में, इंदरजीत क्रिकेट अकादमी एवं क्रीक जिला ग्राउंड, डेराबस्सी (मोहाली) में किया गया। यह टूर्नामेंट 14 अगस्त 2025 तक चलेगा।

मुख्यातिथि एवं यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) के अध्यक्ष संजय टंडन ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने पहले दिन खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिसके बाद उन्होंने टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “ऋषि ब्रदर्स की यह पहल स्थानीय क्रिकेट को मजबूत करने में एक मील का पत्थर साबित होगी।”

टूर्नामेंट के टाइटल स्पॉन्सर कनिष्क ने कहा कि दादी स्व. श्रीमती शांति देवी की याद में क्रिकेट टूर्नामेंट करवाना उनका एक सपना था, जो कि ऋषि ब्रदर्स के सफल प्रयासों से सम्पूर्ण हो गया है। इस अहम कार्य के लिए वे ऋषि ब्रदर्स व सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी ।

इस आयोजन को ज़ेडस्पोर्ट्स, प्ले वेंचर, स्टेडफास्ट न्यूट्रिशन, मनोहर बिल्डर्स, निविया, भगवती राइस, सर्कल ऑफ क्रस्ट, जेको, गोयल इंफ्रा, ईशान वेलनेस, ओवरहीट एथलीट्स, एड्रेस बिल्डर्स और कुगेलब्लिट्ज़ मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक का सहयोग प्राप्त है।

मैच परिणाम:रविवार को खेले गए मैच में ओवरहीट एथलीट, चंडीगढ़ ने टीसीसी उड़ीसा को 69 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर टीसीसी उड़ीसा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ओवरहीट एथलीट, चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में टीसीसी उड़ीसा की टीम 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

इस तरह चंडीगढ़ की टीम ने टूर्नामेंट का पहला मैच अपने नाम किया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए चंडीगढ़ टीम के खिलाड़ी गैरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

गंभीर हार्ट वाल्व की बीमारियों के लिए नॉन-इनवेसिव तकनीकें सबसे प्रभावी: डॉ.रजनीश कपूर

सिटीन्यूज़ नॉउ

पटियाला/ गंभीर हार्ट वाल्व की बीमारियों के लिए नॉन-इनवेसिव तकनीक सबसे प्रभावी हैं और इसके बारे में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। प्रभावित वाल्व वाले वृद्ध लोग अस्वस्थ जीवन जीने के लिए मजबूर होते हैं। हार्ट वाल्व की रिपेयर बिना सर्जरी के की जा सकती है और रोगी एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

पटियाला के पंजाब रत्न अवार्ड से सम्मानित सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट व मेदांता अस्पताल में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के चेयरमैन डॉ.रजनीश कपूर ने यहां रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि माइट्राक्लिप एक नॉन-इनवेसिव डिवाइस है जिसका उपयोग मिट्रल वाल्व रिगर्जिटेशन का इलाज करने के लिए किया जाता है।

मिट्रल वाल्व रिगर्जिटेशन ऐसी स्थिति है जहां हार्ट का मिट्रल वाल्व कसकर बंद नहीं होता, जिससे रक्त हार्ट में पीछे की ओर बहने लगता था और जिंदगी जीने में बहुत कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। साँस फूलने और थकान के कारण कुछ भी करने में असमर्थ थे । वह दूसरी सर्जरी भी नहीं करवा सकते थे क्योंकि उन्हें पहले ही एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी करानी पड़ी थी और उनकी उम्र भी अधिक थी। माइट्राक्लिप के बाद अब वे बिल्कुल स्वस्थ हैं और अपनी सामान्य स्वस्थ जिंदगी जी रहे हैं।

ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट (टीएवीआर या टीएवीऑय) एक प्रक्रिया है जो कैथेटर के माध्यम से एओर्टिक वाल्व को रिप्लेसमेंट करने के लिए की जाती है, इसमें छाती को पूरी तरह से काटने की आवश्यकता नहीं होती और कई मरीज 3-4 दिनों में अपने सामान्य गतिविधियों को फिर से शुरू कर सकते हैं, डॉ. कपूर ने कहा।

एमसीएम डीएवी कॉलेज की छात्रा सुखमनी बराड़ की तीसरी अंग्रेजी कविता पुस्तक “क्लाउड ऑफ सोरो” का विमोचन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़/ विरासत पंजाब मंच ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के आईसीएसएसआर सेमिनार हॉल में सुखमनी बराड़ की तीसरी अंग्रेजी कविता पुस्तक “क्लाउड ऑफ सोरो” का विमोचन किया। इस पुस्तक का विमोचन पंजाब विश्वविद्यालय की उप कुलपति प्रोफेसर रेणु विग, पंजाब के विशेष डीजीपी ए.एस. राय, प्रोफेसर पुष्पिंदर कौर और विरासत पंजाब मंच के अध्यक्ष डॉ. हरजोध सिंह ने छात्राओं और उनके परिजनों की उपस्थिति में किया। प्रो. रेणु विग ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि आजकल माता-पिता अपनी बेटियों की उपलब्धियों से जाने जाते हैं।

सुखमनी बराड़ श्री मुक्तसर साहिब जिले के भागसर गाँव की रहने वाली हैं और वर्तमान में एमसीएम डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ में बीए ऑनर्स (अंग्रेजी) के तीसरे वर्ष में पढ़ रही हैं। यह उनकी तीसरी अंग्रेजी कविता पुस्तक है, जिसमें उन्होंने प्रेम, स्नेह और विरह के भाव प्रस्तुत किए हैं। प्रो. रेणु विग ने युवा कवयित्री को आशीर्वाद दिया और कहा कि आने वाले समय में वह अपनी, लोगों की और पूरी सृष्टि की खुशी के लिए और भी सुंदर कविताएँ लिखें।

बिना तोड़-फोड़ के वास्तु उपायों से संभव है संतुलन, शांति और सफलता — वास्तु विशेषज्ञ विराज वाधवा

जब निर्माण न बदले, तब भी ऊर्जा बदली जा सकती है

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़/ तेज़ रफ्तार जीवनशैली, सीमित स्थान और अपार्टमेंट संस्कृति के इस युग में, जब हर व्यक्ति अपने घर या कार्यालय में मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि की तलाश कर रहा है, ऐसे में वास्तु शास्त्र एक प्राचीन किन्तु आज भी पूर्णतः प्रासंगिक विज्ञान के रूप में उभर रहा है। यह विज्ञान आज बिना किसी तोड़-फोड़ के उपायों द्वारा लोगों को ऊर्जा संतुलन और जीवन में स्थायित्व प्रदान करने में सक्षम सिद्ध हो रहा है।

यह बात वास्तु विशेषज्ञ एवं ज्योतिषाचार्य विराज वाधवा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।वास्तु विशेषज्ञ एवं ज्योतिषाचार्य विराज वाधवा, जो ढकोली (ज़ीरकपुर) स्थित अपने केंद्र ‘कॉस्मिक वास्तु’ से सेवाएं दे रहे हैं, वास्तु के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखते हैं। उनका मानना है कि आज के शहरी जीवन में निर्माण कार्य में बदलाव कर पाना अक्सर संभव नहीं होता, “लेकिन वास्तु दोषों को बिना तोड़-फोड़ के भी प्रभावी ढंग से सुधारा जा सकता है।”

वाधवा ने समझाया कि पंचमहाभूत – पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश – प्रत्येक दिशा से जुड़े होते हैं। जब ये तत्व असंतुलित हो जाते हैं, तो व्यक्ति को मानसिक तनाव, आर्थिक रुकावटें और जीवन में अस्थिरता का सामना करना पड़ता है।

केवल रंगों और दिशात्मक टूल्स के माध्यम से, बिना किसी निर्माण कार्य के, कुछ ही सप्ताह में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला।उन्होंने सलाह दी कि जो लोग नया घर बना रहे हैं, उन्हें निर्माण की योजना में ही वास्तु ज़ोन और दिशा विज्ञान को सम्मिलित करना चाहिए।

वास्तु विश्लेषण की उनकी प्रक्रिया पूरी तरह वैज्ञानिक और व्यवहारिक है। वे दिशा निर्धारण, ऊर्जा मैपिंग और लेआउट मूल्यांकन के माध्यम से किसी भी घर या दफ्तर में मौजूद दोषों की पहचान करते हैं और फिर दर्पण, रंगों, धातु स्ट्रिप्स, पिरामिड और दिशात्मक सक्रियण जैसे साधनों द्वारा समाधान प्रदान करते हैं।

आकाश एजुकेशनल ने जालंधर में चलाया वृक्षारोपण अभियान, लगाए 304 पौधे

सिटीन्यूज़ नॉउ

जालंधर/चंडीगढ़/ आकाश एजुकेशनल सर्विसेज ने 2025 में नीट, जेईई मेन, जेईई एडवांस और विभिन्न ओलंपियाड में अपने छात्रों की उत्कृष्ट उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए जालंधर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस अभियान के तहत लाजपत नगर पार्क में 304 पौधे लगाए गए।

इस वृक्षारोपण अभियान में आकाश जालंधर के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ-साथ मुख्य अतिथि रूपदीप कौर एसीपीए जालंधर डिवीजन ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।रूपदीप कौर ने आकाश संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, यह पहल इस बात का एक शानदार उदाहरण है कि शैक्षणिक संस्थान कैसे केवल छात्रों का भविष्य नहीं, बल्कि हमारे पर्यावरण का भविष्य भी संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज के क्षेत्रीय निदेशक सुरेंद्र चौहान ने कहा, हमारे छात्रों की सफलता उनकी कड़ी मेहनत और हमारे शिक्षकों की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमें विश्वास है कि जैसे ये पौधे मजबूत वृक्ष बनेंगेए वैसे ही हमारे छात्र भी समाज के मजबूत स्तंभ बनेंगे और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देंगे।

जन्माष्टमी की रात दिनांक 16-08-2025 को श्री राधा कृष्ण मंदिर सेक्टर 40 A, में विश्व प्रसिद्ध श्री कृष्ण लीला का भव्य मंचन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर इस बार श्री राघा कृष्ण मंदिर सेक्टर 40 A में दिनांक 16-08_2025 को विष्व प्रसिद्ध लाइट साइट एंड साउंड नाटक का मंचन रात 7, बजे से किया जाएगा । यह जानकारी सेक्टर 40 मंदिर के प्रधान श्री B.P.Aoroa जी ने दी। उन्होने बताया कि हर साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हजारों की तादाद मे भगत और सच्चे श्रद्धालु अपने परिवार सहित दर्शनों के लिए आते है।

इस बार उन सबके लिए विश्व प्रसिद्ध लाइट साइट एंड साउंड शो श्री कृष्ण लीला का भव्य मंचन किया जाएगा।लगभग तीन घंटे की थियेटर आर्ट्स चंडीगढ़ के कलाकारों की इस प्रस्तुति में को जिसे विश्व प्रसिद्ध रंगकर्मी राजीव मेहता ने निर्देशित किया है इसमें भगवान श्री कृष्ण के जनम से लेकर कंस वध तक की सभी लीलाएं विस्तार से नाटक,लाइट ,साउंड और स्क्रीन के माध्यम से दिखाई जाएंगी।

इस को करने का मुख्य उद्देश्य आजकल के बच्चों और युवा पीढ़ी को अपनी महान संस्कृति , विरासत,सभ्यता और परंपराओं के बारे में अवगत कराना है। इस शो में योगेश अरोरा, सतपाल सिंह, बलकार सिंह सिद्धू राजीव मेहता, भूपिंदर सिंह संधू, आशा सकलानी, अरुण शर्मा, गौरी बंमौरिया, ऋतु भंडारी,गीता गांधी, तृष्णा भारद्वाज, सौदामिनी,आशीष रौतेला,राहुल वर्मा, तेजिंदर जोशी, हरप्रीत सिंह,महिंद्र सिंह संधू, गौरव मेहता,रवींद्र सिंह रावत,बाल कलाकार कनव और सनव, जैसी ट्राइसिटी की कई जानी-मानी थिएटर हस्तियां भाग ले रही हैl

राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 25% शुल्क और 1% अतिरिक्त जुर्माना लगाने पर कमलजीत सिंह पंछी ने गंभीरता से लिया और अपील की

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन (पंजीकृत), सेक्टर 17 के अध्यक्ष और नेशनल ह्यूमन राइट्स सोशल जस्टिस काउंसिल ऑफ इंडिया के कमलजीत सिंह पंछी ने कहा, “अब, यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने देश के साथ खड़े हों। यह समझदारी और एकता के साथ जवाब देने का समय है।

विरोध स्वरूप, उन्होंने नागरिकों से निम्नलिखित अमेरिकी ब्रांडों के खाद्य और पेय पदार्थों का सेवन न करने का आग्रह किया: 1. कोका-कोला, फैंटा और थम्स अप 2. पेप्सी 3. मैकडॉनल्ड्स 4. डोमिनोज़ पिज़्ज़ा 5. बर्गर किंग 6. सबवे 7. केएफसी 8. पिज़्ज़ा हट. श्री पंछी ने प्रत्येक भारतीय से अपील की कि वे अपने परिवार, दोस्तों और खासकर बच्चों को इन अमेरिकी ब्रांडों के उत्पादों से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लें।

उन्होंने शहर के सभी व्यापारी संघों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों से भी आग्रह किया कि वे आगे आएं और अपने सदस्यों को इस आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करें।आइए हम अपने देश के हित के लिए एकजुट रहें उन्होंने ज़ोर दिया।

प्लांटिंग फॉर द प्लैनेट: एमसीएम ने सामुदायिक अभियानों के साथ वन महोत्सव मनाया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़/ सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप वन महोत्सव के अंतर्गत और ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ पहल तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम के तहत, मेहर चंद महाजन डीएवी महिला महाविद्यालय ने अंगीकृत गाँव बधेरी और बुटेरला में दो वृक्षारोपण अभियानों का आयोजन किया।

एनएसएस इकाइयों, यूबीए सेल और इको-क्लब परिवेश ने वन एवं वन्यजीव विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन, मिशन लाइफ और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से चंडीगढ़ के सेक्टर 41-डी स्थित गाँव बधेरी में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया।

इस अवसर पर गाँव बधेरी के पार्षद श्री हरदीप सिंह बुटेरला ने स्थानीय निवासियों और स्वयंसेवकों के साथ मिलकर सामुदायिक पार्कों में टेकोमा, कनेर, गुलाब, चंपा और रात रानी सहित 100 विभिन्न पेड़-पौधों के पौधे लगाए।

इसके समानांतर, वनस्पति विज्ञान विभाग ने यूबीए सेल के सहयोग से गाँव बुटेरला में एक और वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया, जिसमें गुड़हल, चांदनी, रात रानी और कनेर जैसे कुल 150 पौधे विभिन्न स्थलों पर लगाए गए। कार्यवाहक प्राचार्या श्रीमती नीना शर्मा ने यह भी रेखांकित किया कि वायुमंडलीय कार्बन को अवशोषित करने की क्षमता के कारण पेड़ इस गंभीर वैश्विक समस्या का एक महत्वपूर्ण समाधान हो सकते हैं।