Friday, January 16, 2026
HomeNewsवीर बाल दिवस के अवसर पर पौधे बचाने और पेड़ बनाने का...

वीर बाल दिवस के अवसर पर पौधे बचाने और पेड़ बनाने का संकल्प

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: आज वीर बाल दिवस के पावन अवसर पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों और उनके समस्त बलिदानी परिवार को कोटि कोटि नमन करते हुए जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन की ओर से फाउंडेशन के संस्थापक पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही ने पौधे बचाने और पेड़ बनाने का संकल्प लिया।उन्होंने बताया उनका फाउंडेशन ट्री एम्बुलेंस के सहयोग से फाउंडेशन द्वारा ट्राइसिटी में रोपित सभी 25 वाटिकाओं में लगाए गए सभी पौधों को पेड़ बनाने की ओर अग्रसर है।

शाही ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार से हमे प्रकृति के प्रति सम्मान,सेवाभाव और संतुलन का संदेश मिलता है,यहाँ प्रकृति को ईश्वर का रूप माना गया है ( पवन गुरु,पानी पिता,माता धरत महत ),लालच और शोषण से दूर रहकर सेवा,निःस्वार्थ कर्म और संतोष के साथ सभी प्राणियों से प्रेम और आदर करने की शिक्षा मिलती है जो पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए परम आवश्यक है।

गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार का धर्म और न्याय के लिए सर्वोच्च बलिदान हमे सिखाता है,कि मानवता और प्रकृति का एक दूसरे से घनिष्ठ संबंध है। उनके जीवन और शिक्षाओं से यह सीख मिलती है कि प्रकृति का सम्मान,निस्वार्थ सेवा और लालच का त्याग ही एक स्थायी और स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण का मार्ग है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments