HomeNewsसेक्टर-46 में सांसद मनीष तिवारी ने सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सेक्टर-46 में सांसद मनीष तिवारी ने सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर-34 के सेक्टर-46 ए और सी में सांसद निधि से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन सांसद मनीष तिवारी ने एरिया पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी और वार्डवासियों की मौजूदगी में किया। इन दोनों सेक्टरों में करीब 46 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे सार्वजनिक स्थलों और अंदरूनी सड़कों पर निगरानी रखी जा सकेगी।

इस अवसर पर पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने कहा कि कैमरे लगवाना उनके चुनावी वादे का हिस्सा था। उन्होंने बताया कि जल्द ही सेक्टर-45 ए, बी तथा सेक्टर-46 बी और डी में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सांसद मनीष तिवारी के सहयोग से वार्ड को शहर का ‘मॉडल वार्ड’ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

सांसद मनीष तिवारी ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सांसद निधि से आगामी क्षेत्रों में कैमरे लगवाने के लिए 20 लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की समस्याओं को संसद में लगातार उठाते रहेंगे।तिवारी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने पार्षद गाबी के वार्ड विकास के प्रयासों की सराहना भी की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments