सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: लेखिका दीपिका गोरजी की पहली संस्मरण पुस्तक ‘ए गर्ल्स जर्नी’ का शुक्रवार को सेक्टर-31 स्थित सीआईआई में आयोजित ‘अनस्पोकन’ कार्यक्रम के दौरान विमोचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीआईआई के इंडियन वूमेन नेटवर्क (आईडब्ल्यूएन) ने नोवेल बंच के सहयोग से किया।
इस अवसर पर सीआईआई आईडब्ल्यूएन की चेयरपर्सन साक्षी कत्याल, को-चेयरपर्सन डॉ. लिपि पाठक और नोवेल बंच की को-फाउंडर सगुना जैन मौजूद रहीं। पुस्तक में प्रेम, रिश्तों, बिछड़ने, संघर्ष, निराशाओं और आत्मचिंतन के साथ जीवन में दोबारा शुरुआत करने के साहस को सामने रखा गया है।
53 वर्ष की उम्र में लेखन की शुरुआत करने वाली गोरजी ने बताया कि उन्होंने यह पुस्तक अपने माता-पिता को समर्पित की है। उन्होंने अपने दिवंगत पिता से जुड़ी यादों और अनुभवों को भी संस्मरण में शामिल किया है।
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ऑनलाइन से क्रिएटिव राइटिंग में प्राप्त प्रमाणपत्र ने उनके लेखन को दिशा दी।विमोचन के बाद गोरजी ने साक्षी कत्याल के साथ संवाद में पुस्तक और अपनी लेखन यात्रा से जुड़े अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में ‘इन द ट्वाइलाइट जोन’, ‘हार्मोन्स: हिज एंड हर्स’ और ‘फ्रॉम अनक्लेम्ड टू द अनसीन’ जैसे सत्रों में पहचान, रिश्तों, स्वास्थ्य और जीवन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

